• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

एशियन गेम्स से पहले बवाल, वुशु प्लेयर दिव्यांशी चौधरी ने फेडरेशन पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

Admin by Admin
September 13, 2026
in खेल
0
एशियन गेम्स से पहले बवाल, वुशु प्लेयर दिव्यांशी चौधरी ने फेडरेशन पर लगाया उत्पीड़न का आरोप


Last Updated:September 13, 2026, 07:56 IST

जापान में होने वाले एशियन गेम्स से पहले वुशु प्लेयर दिव्यांशी चौधरी ने नेशनल फेडरेशन पर उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है. दिव्यांशी ने ये आरोप उन्हें स्क्वाड से बाहर किए जाने के बाद लगाया. दूसरी तरफ फेडरेशन ने दिव्यांशी को मेडिकल आधार पर एशियन गेम्स के भारतीय स्क्वाड से बाहर किए जाने का हवाला दिया है.

एशियन गेम्स से पहले बवाल, वुशु प्लेयर दिव्यांशी ने लगाया उत्पीड़न का आरोपZoom

वुशु प्लेयर दिव्यांशी चौधरी

नई दिल्ली: मेडिकल आधार पर एशियाई खेलों की टीम से बाहर की गई वुशु खिलाड़ी दिव्यांशी चौधरी ने राष्ट्रीय महासंघ पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है. उन्होंने दावा किया कि जापान में प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए डॉक्टर की मंजूरी मिलने के बावजूद उनकी जगह दूसरी खिलाड़ी को शामिल कर लिया गया.

खेल मंत्रालय द्वारा 22 अगस्त को जारी सूची में दिव्यांशी को आइची-नागोया एशियाई खेलों के लिए सात सदस्यीय वुशु टीम में शामिल किया गया था. लेकिन शुक्रवार को महिलाओं के 60 किग्रा सांडा वर्ग में उनकी जगह दो बार की एशियाई खेल पदक विजेता नोरेम रोशिबिना देवी को शामिल कर लिया गया. इसका कारण बताया गया कि दिव्यांशी के (एसीएल टीयर) चोट लगी है.

भारतीय वुशु संघ ने किया दिव्यांशी को चोट लगने का दावा

भारतीय वुशु संघ (डब्ल्यूएआई) ने दावा किया कि खिलाड़ी के एमआरआई में ‘एसीएल’ में चोट और काफी मात्रा में तरल पदार्थ जमा होने की बात सामने आई थी, इसी वजह से उन्हें टीम से हटाया गया. सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में दिव्यांशी ने कहा, ‘‘मैं वास्तव में बहुत परेशान हो चुकी हूं. जून, जुलाई से लेकर अब सितंबर तक मुझे मानसिक रूप से बहुत परेशान किया गया है. मुझे इसलिए परेशान किया जा रहा है क्योंकि वह (रोशिबिना) एशियाई खेलों में जाना चाहती थीं. ’’

भारतीय खिलाड़ी दिव्यांशी चौधरी ने आत्महत्या करने की बात कही है।

वुशु खिलाड़ी दिव्यांशी चौधरी का नाम जापान एशियन गेम्स 2026 से आखिरी वक्त में काट दिया गया। जून में टीम में जगह और जर्सी मिलने के बाद 11 सितंबर के अपडेट में जगह नाओरेम रोशिबीना देवी को दे दी गई। टीम से गलत तरीके से… pic.twitter.com/kXXGhv3qzH





Source link

Previous Post

Iconic Song: सुहागरात पर नई दुल्हन के मन की कशमकश, 90s के इस गाने में पिरोया खूबसूरत अहसास, बिना अश्लीलता बयां हुई दिल की बात

Next Post

Ganesh Utsav: काशी में इस बार इको फ्रेंडली होंगे बप्पा, POP नहीं गंगा की मिट्टी से तैयार हो रहीं प्रतिमाएं

Next Post
Ganesh Utsav: काशी में इस बार इको फ्रेंडली होंगे बप्पा, POP नहीं गंगा की मिट्टी से तैयार हो रहीं प्रतिमाएं

Ganesh Utsav: काशी में इस बार इको फ्रेंडली होंगे बप्पा, POP नहीं गंगा की मिट्टी से तैयार हो रहीं प्रतिमाएं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.