• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रिंकू सिंह से लेकर कैमरन ग्रीन तक… 3 खिलाड़ी, जो अजिंक्य रहाणे की जगह केकेआर के बन सकते हैं कप्तान

Admin by Admin
September 12, 2026
in खेल
0
रिंकू सिंह से लेकर कैमरन ग्रीन तक… 3 खिलाड़ी, जो अजिंक्य रहाणे की जगह केकेआर के बन सकते हैं कप्तान


Last Updated:August 01, 2026, 17:50 IST

3 players can replace Rahane kkr captain IPL 2027: अजिंक्य रहाणे के संन्यास के बाद आईपीएल 2027 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स को नया कप्तान चुनना होगा. रहाणे ने 2025-26 के 27 मैचों में केकआर की कमान संभाली थी. अब नेतृत्व की दौड़ में आईपीएल 2026 के उप-कप्तान रिंकू सिंह सबसे आगे हैं. उनके अलावा 25.20 करोड़ में खरीदे गए ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन भी कप्तानी के मजबूत दावेदार हैं.

रिंकू सिंह से लेकर ग्रीन तक...  केकेआर की कप्तानी के 3 बड़े दावेदारZoom

3 खिलाड़ी जो केकेआर के बन सकते हैं कप्तान.

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट का एक और सुनहरा अध्याय तब थम गया, जब मुंबई के दाएं हाथ के क्लासी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया. फैंस कुछ समझ पाते, उससे पहले ही रहाणे ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से अपने संन्यास का ऐलान कर दिया. इस एक घोषणा के साथ ही कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल 2027 से पहले एक नए युग की शुरुआत का बिगुल बज गया.

अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने आईपीएल 2025 और 2026 के दो सीजनों में केकेआर के कप्तान के रूप में जिम्मेदारी निभाई थी. इन दो सालों के दौरान उन्होंने कुल 27 मैचों में टीम की अगुवाई की. भले ही कप्तानी के सफर में उन्हें 11 मैचों में जीत और 14 में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उनका अनुभव हमेशा टीम के काम आया. अब जब कप्तान ने ही मैदान को अलविदा कह दिया है, तो केकेआर के सामने 2027 सीजन से पहले सबसे बड़ा सवाल खड़ा हो गया है ‘नाइट्स’ का नया सरदार कौन होगा?

केकेआर के नए कप्तान के दौड़ में सबसे आगे अलीगढ़ के वही रिंकू सिंह (Rinku Singh) हैं, जिन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सालों तक केकेआर फैंस के दिलों पर राज किया है. आईपीएल 2026 में रहाणे के साथ उप-कप्तान के रूप में काम कर चुके रिंकू कप्तानी की रेस में सबसे आगे खड़े हैं.अपने आईपीएल करियर की शुरुआत से ही नाइट राइडर्स के साथ वफादार रहे रिंकू ने अब तक खेले 73 मैचों में 1,394 रन बनाए हैं. दबाव में शांत रहना और मैच फिनिश करना उनकी पहचान है. उप-कप्तान से सीधा कप्तान बनने की यह पटकथा KKR के लिए सबसे स्वाभाविक और बेहतरीन फैसला साबित हो सकती है.

25 करोड़ी खिलाड़ी पर दांव
ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन (Cameroon Green) भी केकेआर के कप्तान बनने लायक हैं. आईपीएल 2026 ऑक्शन में जब केकेआर ने ग्रीन पर 25.20 करोड़ की बोली लगाई थी, तो यह साफ था कि फ्रेंचाइजी उनमें अपना भविष्य देख रही है. ग्रीन ने अपनी कीमत को सही ठहराते हुए 2026 सीजन के सभी 14 लीग मैच खेले और 322 रन बनाए. अंतरराष्ट्रीय स्तर का विशाल अनुभव और आधुनिक टी20 क्रिकेट की समझ कैमरन ग्रीन को KKR के नए लीडर के रूप में एक बहुत ही आकर्षक और मजबूत दावेदार बनाती है.

मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती भी हो सकते हैं विकल्प
सबसे दिलचस्प किरदार हैं भारत के स्टार मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती. वरुण केवल एक गेंदबाज नहीं, बल्कि केकेआर के इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक हैं. वह केकेआर के इतिहास में तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं और फ्रेंचाइजी के लिए 100 से ज्यादा विकेट चटकाने वाले इकलौते भारतीय बॉलर हैं. वरुण के पास नेतृत्व का अनुभव भी है, क्योंकि वह घरेलू क्रिकेट की प्रतिष्ठित ‘सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी’ में तमिलनाडु की कप्तानी कर चुके हैं. अगर केकेआर किसी भारतीय और अनुभवी चेहरे पर दांव लगाना चाहती है, तो वरुण एक सरप्राइज लेकिन बेहद सटीक कप्तान साबित हो सकते हैं.

About the Author

Advertisement
Advertisement
authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

August 01, 2026, 17:50 IST



Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

अंदरूनी कलह के बीच CINTAA में फिर चुनाव, मुकेश ऋषि का छलका दर्द, तो बिंदु दारा सिंह की खास अपील

Next Post

एक्टर चंद्रचूड़ के संपत्ति विवाद में रिश्तेदारों की गिरफ्तारी पर रोक, जानें पूरा मामला, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post
एक्टर चंद्रचूड़ के संपत्ति विवाद में रिश्तेदारों की गिरफ्तारी पर रोक, जानें पूरा मामला, Uttar-pradesh Hindi News

एक्टर चंद्रचूड़ के संपत्ति विवाद में रिश्तेदारों की गिरफ्तारी पर रोक, जानें पूरा मामला, Uttar-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.