• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Neeraj Chopra Net Worth: नीरज चोपड़ा कितने कमाते हैं, कहां-कहां से होती है कमाई, जानिए कितनी संपत्ति के हैं मालिक

Admin by Admin
September 12, 2026
in खेल
0
Neeraj Chopra Net Worth: नीरज चोपड़ा कितने कमाते हैं, कहां-कहां से होती है कमाई, जानिए कितनी संपत्ति के हैं मालिक

[ad_1]

Last Updated:August 01, 2026, 18:33 IST

Neeraj Chopra Net Worth: नीरज चोपड़ा खेल के मैदान पर तिरंगा लहराने के साथ-साथ कमाई और लाइफस्टाइल के मामले में भी नए कीर्तिमान रच रहे हैं. दो ओलंपिक पदक जीत चुके 28 वर्षीय नीरज की कुल संपत्ति लगभग 37 करोड़ पहुंच चुकी है. खेल पुरस्कारों, सेना की सैलरी और 24 से अधिक बड़े ब्रांड्स के साथ विज्ञापनों से वे हर महीने लाखों रुपये कमाते हैं. पानीपत में आलीशान बंगले के अलावा उनके गैरेज में रेंज रोवर, मस्टैंग और हार्ले-डेविडसन जैसी कई लग्जरी गाड़ियां भी शामिल हैं.

भारत के स्टार एथलीट और ‘गोल्डन बॉय’ के नाम से मशहूर 28 वर्षीय नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने इंटरनेशनल स्टेज पर एक बार फिर भारत का परचम लहराया है. दो ओलंपिक पदक और अनगिनत अंतरराष्ट्रीय खिताब अपने नाम कर चुके नीरज ने इस बार ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश को गौरवान्वित किया. इस प्रतियोगिता में उन्होंने सिल्वर मेडल जीतकर उपविजेता का खिताब अपने नाम किया और साबित कर दिया कि खेल के मैदान पर उनका जलवा आज भी कायम है.

ग्लासगो में आयोजित इस प्रतिस्पर्धा में मुकाबला बेहद रोमांचक और कड़ा रहा. श्रीलंका के रमेश थरंगा (Rumesh Tharanga) ने 89.75 मीटर के शानदार और सनसनीखेज थ्रो के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया. इसके बावजूद, नीरज चोपड़ा के प्रदर्शन ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा. पदक तालिका में शीर्ष पर बने रहकर नीरज ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि वे दुनिया के सबसे पसंदीदा और निरंतर प्रदर्शन करने वाले एथलीटों में से एक क्यों हैं.

नीरज चोपड़ा की कहानी केवल मैदान पर भाला फेंकने तक सीमित नहीं है, बल्कि देश सेवा से भी गहराई से जुड़ी हुई है. उन्होंने भारतीय सेना में एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO) के रूप में अपनी यात्रा शुरू की थी. उनकी असाधारण खेल उपलब्धियों और देश के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें सेना में पदोन्नत कर ‘लेफ्टिनेंट कर्नल’ की मानद रैंक से सम्मानित किया गया. यह सम्मान उनकी कड़ी मेहनत और देशभक्ति का प्रतीक है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

GQ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, खेल के मैदान पर लगातार सफलता हासिल करने वाले नीरज चोपड़ा की अनुमानित कुल संपत्ति लगभग 37 करोड़ तक पहुंच गई है. यह विशाल संपत्ति उन्होंने अपनी खेल की इनामी राशि, अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में जीत, भारतीय सेना से मिलने वाले वेतन और कई दिग्गज राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों के साथ हुए व्यावसायिक समझौतों के जरिए बनाई है.

नीरज की कमाई के आंकड़ों पर नज़र डालें तो उनकी वित्तीय सफलता बेहद प्रभावशाली है. वे विभिन्न माध्यमों से हर महीने लगभग 30 लाख की कमाई करते हैं. इस हिसाब से ब्रांड एंडोर्समेंट से मिलने वाली बड़ी रकम को छोड़कर भी उनकी सालाना आय लगभग 4 करोड़ बैठती है. यह आंकड़ा उन्हें भारत के सबसे अमीर और सफल गैर-क्रिकेट एथलीटों की श्रेणी में मजबूती से खड़ा करता है.

मैदान पर उनके प्रदर्शन के साथ-साथ विज्ञापन की दुनिया में भी नीरज की मांग आसमान छू रही है. आज वे 24 से अधिक प्रमुख और दिग्गज ब्रांडों के मुख्य चेहरे हैं. इनमें नाइक, बायजू , एम्स्ट्रैड और टाटा एआईए जैसे अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के बड़े नाम शामिल हैं. खेल के बाहर उनकी यह जबरदस्त फैन फॉलोइंग और विश्वसनीयता उनकी ऑफ-फील्ड सफलता की कहानी बयान करती है.

अपनी सफलता की ऊंचाइयों को छूने के बाद भी नीरज अपनी जड़ों को नहीं भूले हैं. हरियाणा में पानीपत के पास स्थित अपने पैतृक गांव खंडर में उन्होंने एक बेहद आलीशान और भव्य तीन मंजिला बंगला बनवाया है. यह घर आधुनिक सुविधाओं से लैस है, जहां उनका परिवार रहता है और यही नीरज का वास्तविक आशियाना है.

जीक्यू इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, खंडरा स्थित उनके इस तीन मंजिला बंगले में एक विशेष ‘ट्रॉफी रूम’ तैयार किया गया है. यह कमरा नीरज की खून-पसीने की कमाई और उनकी ऐतिहासिक जीतों का जीवंत संग्रहालय है. इस कमरे में टोक्यो 2020 ओलंपिक का ऐतिहासिक स्वर्ण पदक, विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पदक और हाल ही में जीते गए कॉमनवेल्थ मेडल सहित दुनिया भर के प्रतिष्ठित पुरस्कार गर्व से सजाकर रखे गए हैं.

नीरज चोपड़ा को लग्जरी और दमदार गाड़ियों का भी बेहद शौक है. उनके गैरेज में कारों का एक शानदार और कीमती काफिला मौजूद है. रेंज रोवर स्पोर्ट जिसकी कीमत2 करोड़ से ज्यादा है जो उनकी गैराज की शोभा बढ़ा रही है. फोर्ड मस्टैंग जीटी (Ford जिसकी कीमत लगभग 93.5 लाख है. ये लग्जरी कार भी उनके पास है.वहीं टोयोटा फॉर्च्यूनर और महिंद्रा थार ये दोनों लोकप्रिय एसयूवी भी उनके काफिले की शान हैं. टोक्यो 2020 ओलंपिक में उनके ऐतिहासिक स्वर्ण पदक के बाद उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने उन्हें यह कार खास तौर पर उपहार में दी थी.

चार पहिया लग्जरी गाड़ियों के अलावा, नीरज का स्पीड और दोपहिया वाहनों के प्रति लगाव भी उनके गैरेज में साफ झलकता है. उनके पास दो शानदार बाइक्स का कलेक्शन है. हार्ले-डेविडसन 1200 रोडस्टर एक प्रीमियम क्रूज़र बाइक, जिसकी कीमत लगभग 11 लाख है. बजाज पल्सर 220एफ लगभग1 लाख की कीमत वाली यह स्पोर्टी बाइक उनके शुरुआती दिनों के शौक और सादगी को दर्शाती है.

First Published :

August 01, 2026, 18:33 IST

[ad_2]

Source link

Views: 110
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

आखिर क्यों नर्वस हैं आलिया भट्ट? इस बार वजह एक्टिंग नहीं, कुछ और है

Next Post

धमकाने पर चुप नहीं हुआ बेटा तो गला दबाकर मार डाला; कानपुर में मां क्यों बनी कातिल?, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post
धमकाने पर चुप नहीं हुआ बेटा तो गला दबाकर मार डाला; कानपुर में मां क्यों बनी कातिल?, Uttar-pradesh Hindi News

धमकाने पर चुप नहीं हुआ बेटा तो गला दबाकर मार डाला; कानपुर में मां क्यों बनी कातिल?, Uttar-pradesh Hindi News

Related Posts

  • रिलीज से एक दिन पहले फिल्म को रुकवाने HC पहुंचे पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली, अदालत ने दिया झटका; क्या है पूरा मामला, Ncr Hindi News रिलीज से एक दिन पहले फिल्म को रुकवाने HC पहुंचे पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली, अदालत ने दिया झटका; क्या है पूरा मामला, Ncr Hindi News
  • पीवी सिंधू का फ्रेंच ओपन फाइनल में सपना टूटा, दक्षिण कोरिया की आन से यंग ने जीता खिताब, Sports Hindi News पीवी सिंधू का फ्रेंच ओपन फाइनल में सपना टूटा, दक्षिण कोरिया की आन से यंग ने जीता खिताब, Sports Hindi News
  • Asian Para Games में 2 भारतीय खिलाड़ियों ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर जीते गोल्ड मेडल; देश को मिले 100 पदक, Sports Hindi News Asian Para Games में 2 भारतीय खिलाड़ियों ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर जीते गोल्ड मेडल; देश को मिले 100 पदक, Sports Hindi News
  • दिग्गज पंकज आडवाणी ने जीता 29वां विश्व खिताब, विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप फाइनल में इंग्लैंड के रॉब हॉल को हराया, Sports Hindi News दिग्गज पंकज आडवाणी ने जीता 29वां विश्व खिताब, विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप फाइनल में इंग्लैंड के रॉब हॉल को हराया, Sports Hindi News
  • एशियाई पैरा गेम्स में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, 30 गोल्ड सहित जीते 114 मेडल, Sports Hindi News एशियाई पैरा गेम्स में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, 30 गोल्ड सहित जीते 114 मेडल, Sports Hindi News
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement