• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

आनंद-मिलिंद की धुन से सजा गाना, गोविंदा-करिश्मा कपूर ने किया बवाल डांस, म्यूजिक पर 31 साल बाद भी झूमती है दुनिया

Admin by Admin
September 12, 2026
in मनोरंजन
0
आनंद-मिलिंद की धुन से सजा गाना, गोविंदा-करिश्मा कपूर ने किया बवाल डांस, म्यूजिक पर 31 साल बाद भी झूमती है दुनिया


Last Updated:September 12, 2026, 11:10 IST

गोविंदा और करिश्मा कपूर 90 के दशक में सबसे हिट ऑनस्क्रीन जोड़ी रही है. दोनों ने न सिर्फ सुपरहिट फिल्में, बल्कि कई धमाकेदार डांस नंबर्स भी दिए हैं. उनकी फिल्म ‘कुली नंबर 1’ का गाना ‘हुस्न है सुहाना’ 31 साल बीत जाने के बाद भी हर शादी, पार्टी और जश्न की पहली पसंद बना हुआ है. आनंद-मिलिंद की जादुई धुन से सजा और समीर के लिखे बोलों पर पिरोया गया यह गाना भारतीय सिनेमा का ऑल-टाइम सुपरहिट डांस एंथम बन गया.

ख़बरें फटाफट

गोविंदा-करिश्मा का आइकॉनिक गाना, धुन पर 31 साल बाद भी झूमती है दुनिया Zoom

अभिजीत भट्टाचार्य और चंदना दीक्षित ने दी गाने को आवाज.

नई दिल्ली. बॉलीवुड सिनेमा में 90 का दशक गोविंदा और करिश्मा कपूर की जोड़ी के नाम रहा है. इस जोड़ी ने ना सिर्फ एक्टिंग, बल्कि डांस मूव्स से भी दर्शकों को ऐसा दीवाना बनाया, जिसकी मिसाल आज भी दी जाती है. साल 1995 में आई सुपरहिट फिल्म ‘कुली नंबर 1’ का गाना ‘हुस्न है सुहाना’ उस दौर का सबसे बड़ा डांस एंथम साबित हुआ था. यह गाना रिलीज होते ही रातों-रात हर गली, मोहल्ले और शादियों में गूंजने लगा था. गोविंदा के बेफिक्र डांस स्टेप्स और करिश्मा की एनर्जी ने इस गाने में चार चांद लगा दिए थे, जिसे आज भी 90s के सबसे आइकॉनिक गानों में गिना जाता है.

इस सदाबहार गाने को अभिजीत भट्टाचार्य और चंदना दीक्षित ने अपनी जादुई आवाज दी थी, जबकि इसका थिरकने पर मजबूर कर देने वाला संगीत आनंद-मिलिंद की जोड़ी ने कंपोज किया था. गाने के बोल जाने-माने गीतकार समीर की कलम से निकले थे. आनंद-मिलिंद ने इस गाने में ऐसी धुन पिरोई थी कि लोग आज भी इसे सुनकर झूमने पर मजबूर हो जाते हैं. वहीं अभिजीत की आवाज में गोविंदा की मस्ती और चंदना दीक्षित की वोकल्स में करिश्मा का नटखटपन पूरी तरह से मैच कर गया था.

क्या है ‘कुली नंबर 1’ की कहानी?

डेविड धवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी शादी कराने वाले पंडित शादीराम घरजोड़े (सदाशिव अमरापुरकर) के बदले के इर्द-गिर्द घूमती है. जब अमीर और घमंडी चौधरी होशियार चंद (कादर खान) पंडित का अपमान करता है, तो वह उसे सबक सिखाने का फैसला करता है और फिर कुली का काम करने वाले राजू को अमीर राजकुमार बताकर होशियार चंद के सामने पेश करता है. होशियार चंद अपनी बेटी मालती (करिश्मा कपूर) की शादी राजू से कर देता है, जिसके बाद कहानी में जबरदस्त ड्रामा और कॉमेडी का जबरदस्त खेल शुरू होता है.

3.50 करोड़ रुपये की लागत में बनी थी मूवी

फिल्म में गोविंदा और करिश्मा के अलावा शक्ति कपूर, सदाशिव अमरापुरकर, हरीश कुमार और कंचन जैसे सितारों ने अपनी अदाकारी से जान फूंक दी थी. 30 जून 1995 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘कुली नंबर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. महज 3.50 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने भारत में 12.56 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था, जबकि इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21.22 करोड़ तक जा पहुंचा था.

‘कुली नंबर 1’ ने बजट से 6 गुना से भी ज्यादा की कमाई

लागत से 6 गुना से भी ज्यादा की कमाई कर ‘कुली नंबर 1’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. फिल्म के साथ-साथ इसका म्यूजिक एल्बम भी उस साल का सबसे ज्यादा बिकने वाला एल्बम बना था, जिसमें ‘कुली नंबर 1’ फिल्म की सफलता में  ‘हुस्न है सुहाना’ गाने का सबसे बड़ा योगदान माना जाता है.

About the Author

authorimg

Kamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ें

First Published :

September 12, 2026, 11:10 IST





Source link

Previous Post

हार्ट अटैक में अब जेन-जी बनेंगे जीवनरक्षक, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन देगा ट्रेनिंग, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

Commonwealth Games 2026: सांसें थाम देने वाले फाइनल में प्रिया घंघास ने जीता गोल्ड, भारत को बॉक्सिंग में 5वां मेडल

Next Post
Commonwealth Games 2026: सांसें थाम देने वाले फाइनल में प्रिया घंघास ने जीता गोल्ड, भारत को बॉक्सिंग में 5वां मेडल

Commonwealth Games 2026: सांसें थाम देने वाले फाइनल में प्रिया घंघास ने जीता गोल्ड, भारत को बॉक्सिंग में 5वां मेडल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.