• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Hanuman Ansh: कौन हैं पूर्णिमा तिवारी? जिन्होंने नीम करोली बाबा की पत्नी के रोल में जीता दिल, ‘पार्वती’ गाने ने बनाया स्टार

Admin by Admin
September 12, 2026
in मनोरंजन
0
Hanuman Ansh: कौन हैं पूर्णिमा तिवारी? जिन्होंने नीम करोली बाबा की पत्नी के रोल में जीता दिल, ‘पार्वती’ गाने ने बनाया स्टार

[ad_1]

Last Updated:September 12, 2026, 08:50 IST

साल 2026 की सरप्राइज हिट फिल्म ‘हनुमान अंश’ के बुंदेली लोकगीत ‘जब जिद पे आ गई पार्वती’ ने इंटरनेट पर तहलका मचा रखा है. इस गाने की वायरल धूम के बीच नीम करोली बाबा की पत्नी रामबेटी शर्मा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस पूर्णिमा तिवारी अचानक लाइमलाइट में आ गई हैं. परदे पर अपनी सादगीभरी अदाकारी से दिल जीतने वाली पूर्णिमा असल जिंदगी में बेहद ग्लैमरस हैं.

नई दिल्ली. नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ इन दिनों सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. इस मूवी की सफलता ने कई नए चेहरों को रातों-रात स्टार बना दिया है. इन्हीं में से एक नाम सुर्खियां बटोर रहा है और वो हैं-पूर्णिमा तिवारी. इस स्पिरिचुअल ड्रामा फिल्म में पूर्णिमा ने नीम करोली बाबा की पत्नी रामबेटी शर्मा का बेहद किरदार निभाया है और उनकी अदाकारी की खूब तारीफ हो रही है.

पूर्णिमा की इस नई पहचान में बुंदेली लोक-भक्ति गीत ‘पार्वती’ ने बड़ा रोल निभाया है. साधु एस. तिवारी के इस लोकगीत की हुकलाइन ‘जब जिद पे आ गई पार्वती’ पर इन दिनों पूरा इंटरनेट झूम रहा है. इंस्टाग्राम रील्स से लेकर यूट्यूब तक, इस गाने की खुमारी दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रही है. रील लाइफ में सादगी से भरी रामबेटी का रोल निभाने वाली पूर्णिमा का रियल लाइफ और ग्लैमरस अवतार देखकर फैंस भी पूरी तरह हैरान हैं और उनके बारे में सर्च कर रहे हैं. (फोटो साभार: Instagram@tiwari_purnima)

भले ही ‘हनुमान अंश’ से पूर्णिमा को देशभर में पहचान मिली हो, लेकिन वह पिछले कई सालों से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. उन्होंने हिंदी फिल्मों, टेलीविजन और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई बेहतरीन किरदार निभाए हैं. साल 2019 में फिल्म ‘व्हाई चीट इंडिया’ से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद वह नवाजुद्दीन सिद्दीकी की सस्पेंस थ्रिलर ‘रात अकेली है’ में गुड़िया, फिल्म ‘हुड़दंग’ में सुनयना और लीगल ड्रामा ‘लकीरें’ में नीलू के किरदार में नजर आ चुकी हैं. (फोटो साभार: Instagram@tiwari_purnima)

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसके अलावा छोटे पर्दे और ओटीटी स्पेस पर भी उनकी अच्छी-खासी पकड़ रही है. नेटफ्लिक्स की लोकप्रिय सीरीज ‘चूना’ में उनके अभिनय को काफी सराहा गया था. टीवी प्रेमियों के बीच वह पॉपुलर शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ की अन्वी भोसले के रूप में काफी मशहूर रहीं, जबकि इसके बाद वह ‘प्यार की राहें’ सीरियल में अंजलि के किरदार में दिखी थीं. लगातार छोटे-मोटे रोल करते हुए आगे बढ़ीं पूर्णिमा के करियर को अब ‘हनुमान अंश’ की इस सफलता ने एक बड़ा मुकाम दे दिया है. (फोटो साभार: Instagram@tiwari_purnima)

‘हनुमान अंश’ में पूर्णिमा तिवारी का किरदार महाराज जी के पारिवारिक जीवन और रामबेटी शर्मा के साथ उनके अटूट रिश्ते को बड़े पर्दे पर जीवंत करता है. वह खुद इस खास किरदार को अपने करियर का सबसे बड़ा मोड़ मानती हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम बायो में लिखा है, ‘रामबेटी का किरदार निभाने के लिए बेहद आभारी हूं.’ हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि पूर्णिमा को शुरुआत में इस रोल के लिए अप्रोच ही नहीं किया गया था. (फोटो साभार: Instagram@tiwari_purnima)

फिल्म की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने इस राज से पर्दा उठाते हुए बताया कि पूर्णिमा को पहले पार्वती माई के रोल के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था. लेकिन पूर्णिमा का दिल रामबेटी के किरदार पर आ अटका था और फिर मेकर्स ने उन्हें यही रोल सौंप दिया. अनुप्रिया नागर ने सेट का एक भावुक किस्सा याद करते हुए बताया कि जब पूर्णिमा ने शोभिनव सत्य (नीम करोली बाबा) के सामने एक बेहद भावुक सीन शूट किया, तो पूरा सेट देखता रह गया. उस पूरे सीन में पूर्णिमा के लिए लगभग न के बराबर डायलॉग्स थे, यानी उन्हें अपनी आंखों और चेहरे के हाव-भाव से ही पूरे इमोशन बयां करने थे, जिसमें वह पूरी तरह खरी उतरीं. (फोटो साभार: Instagram@tiwari_purnima)

दूसरी तरफ, वायरल लोकगीत ‘पार्वती’ गाने के क्रेडिट्स में शोभिनव सत्य के साथ पूर्णिमा का नाम भी दर्ज है, जो बुंदेली लोक-शैली के जरिए भगवान शिव और माता पार्वती की पौराणिक कथा को बेहद अनोखे अंदाज में पेश करता है. यह कोई साधारण भक्ति गीत नहीं है, बल्कि इसकी कहानी सप्तऋषियों द्वारा माता पार्वती को शिवजी से शादी न करने के लिए मनाने और उस पर माता पार्वती की जिद के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जिसे दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं. (फोटो साभार: Instagram@tiwari_purnima)

साधु एस. तिवारी के कलम, संगीत और सुरीली आवाज से सजे इस लोक भक्ति गीत ने रिलीज होते ही यूट्यूब और इंस्टाग्राम रील्स पर धूम मचा दी. आज यह गाना ‘हनुमान अंश’ की पहचान और सफलता की सबसे बड़ी म्यूजिकल यूएसपी बन चुका है. महज 2 करोड़ रुपये की लगात में बनी ‘हनुमान अंश’ 36 दिनों में भारत में 157.45 करोड़ रुपये का बिजनेस कर चुकी है. (फोटो साभार: Sacnilk)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

September 12, 2026, 08:50 IST

[ad_2]

Source link

Views: 140
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. घोषणाओं का स्वागत, भुगतान की व्यवस्था पर सवाल

Next Post

पिछड़ने के बाद सचिन सिवाच ने पलटी बाजी, बॉक्सिंग में मिला छठा गोल्ड, भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर बरकरार

Next Post
पिछड़ने के बाद सचिन सिवाच ने पलटी बाजी, बॉक्सिंग में मिला छठा गोल्ड, भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर बरकरार

पिछड़ने के बाद सचिन सिवाच ने पलटी बाजी, बॉक्सिंग में मिला छठा गोल्ड, भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर बरकरार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement