• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

BJP MLA बोले पेटीकोट पहनाओ, फसल सर्वे में वसूली पर भड़के किसानों ने निकाल दिया सर्वेयरों का जुलूस, Uttar-pradesh Hindi News

Admin by Admin
September 12, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
BJP MLA बोले पेटीकोट पहनाओ, फसल सर्वे में वसूली पर भड़के किसानों ने निकाल दिया सर्वेयरों का जुलूस, Uttar-pradesh Hindi News


महोबा में बारिश से तबाह फसलों के मुआवजे के लिए सर्वे के नाम पर वसूली की शिकायत मिली तो किसानों का गुस्सा भड़क गया। सर्वेयरों को पेटीकोट-ब्लाउज और जूते-चप्पलों की माला पहनाकर जुलूस निकालने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने पकड़े गए सर्वेयरों से BJP विधायक बृजभूषण राजपूत से फोन पर बात कराई।

farmers angry over bribe demand in crop surveys in mahoba bound surveyors for procession in petticoats blouses bjp mla b

पेटीकोट-ब्लाउज पहना निकाला सर्वेयरों का जुलूस, फसल सर्वे में वसूली पर भड़के किसान; BJP MLA का वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के महोबा में खराब फसलों का अच्छा मुआवजा दिलाने का वादा कर वसूली कर रहे दो सर्वेयरों को पेटीकोट-ब्लाउज और जूते-चप्पलों की माला पहनाकर जुलूस निकालने का मामला सामने आया है। इस घटना से पहले ग्रामीणों ने पकड़े गए सर्वेयरों से क्षेत्रीय भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत से फोन पर बात कराई। इस बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 25 सेकेंड के इस वीडियो में किसानों से वसूली करने के नाम पर आक्रोशित विधायक राजपूत बोले रहे हैं कि सर्वे के नाम पर पैसे लोगे। प्रधान जी जूता चलाओ, पेटीकोट पहनाओ। किसानों को लूट रहा है। हालांकि ‘ लाइव हिन्दुस्तान’ इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर दोनों सर्वेयरों को हिरासत में ले लिया है। वहीं इस वीडियो के वायरल होने के बाद सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने पोस्ट लिख भाजपा पर तंज कसा। उन्होंने लिखा कि सब मिले हुए हैं।

तहसील क्षेत्र के नटर्रा गांव में जोरदार बारिश के बाद तबाह हुईं खरीफ की फसलों का बीमा कंपनी के द्वारा सर्वे कराया जा रहा है। गुरुवार शाम सर्वे करने पहुंचे कंपनी के दो कर्मचारियों ने किसानों से अधिक नुकसान की रिपोर्ट लगाने के नाम पर रिश्वत वसूलनी शुरू की। इसपर किसानों का पारा चढ़ गया। उन्होंने दोनों कर्मचारियों को पकड़ लिया और पूरे मामले की जानकारी क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण राजपूत को दी। जिसके बाद विधायक ने चूड़ी और पेटीकोट पहनाने का फरमान जारी कर दिया।

किसानों ने चूड़ी, पेटीकोट और जूते-चप्पलों की माला पहनाकर दोनों सर्वेयरों का जुलूस निकाला और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। सीओ चरखारी दीपक दुबे ने बताया कि सर्वे करने वाले ओमप्रकाश पटेल और धीरज पटेल निवासीगढ़ सरवई, छतरपुर, मध्य प्रदेश के खिलाफ केस दर्ज कर हिरासत में ले लिया गया है। दोनों से पूछताछ चल रही है। वहीं उपजिलाधिकारी अवनीश कुमार तिवारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई होगी।

नौ किसानों से सर्वे के नाम पर हुई वसूली

चरखारी। ग्रामीणों ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सर्वे के नाम पर उनसे पैसा वसूला गया है। कुछ किसानों ने ऑनलाइन भुगतान किया। किसान रविंद्र कुमार, सुरेश कुमार, इंद्रपाल, बीरपाल राजपूत, लक्ष्मीप्रसाद, संतोष पाल, मनोज, गुमान आदि ने बताया कि सर्वेयर मप्र के छतरपुर के हैं। इन लोगों नौ किसानों से एक हजार से पांच हजार रुपये वसूले। वीरपाल से एक हजार, हेमराज से 1500, इंद्रपाल से 1500, लक्ष्मी से पांच हजार, मनोज से 4500, सुरेश से 1500, आशीष से 2500, संतोष से 2500 और नीरज से 2 हजार रुपये वसूले गए हैं।

अखिलेश यादव बोले- सब मिले हुए हैं

किसानों से हो रही वसूली पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर भाजपा पर तंज कसा। यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। हालांकि हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वायरल पोस्ट की पुष्टि नहीं करता है। इस पोस्ट में अखिलेश यादव ने लिखा कि भाजपाइयों का भ्रष्टाचार अब खेत-फसल की बर्बादी तक में ‘आपदा में अवसर’ मतलब कमाई के अवसर ढूंढ़ ले रहा है। जब सर्वेयरों को जनता ने पकड़ लिया तो स्थानीय भाजपा विधायक ने वीडियो कॉल के जरिये सर्वेयरों को झूठमूठ की दिखावटी फटकार लगाई। सब मिले हुए हैं।



Source link

Previous Post

CWG 2026 Day 10 Highlights: बॉक्सिंग में भारत का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन, 7 गोल्ड जीतकर मुक्केबाजों ने बनाया नया रिकॉर्ड

Next Post

मजदूरी करते हुए बॉलीवुड में ढूंढा काम, 1 मुलाकात ने पलट दी किस्मत, राज कपूर की फिल्म ‘बरसात’ ने बनाया स्टार

Next Post
मजदूरी करते हुए बॉलीवुड में ढूंढा काम, 1 मुलाकात ने पलट दी किस्मत, राज कपूर की फिल्म ‘बरसात’ ने बनाया स्टार

मजदूरी करते हुए बॉलीवुड में ढूंढा काम, 1 मुलाकात ने पलट दी किस्मत, राज कपूर की फिल्म 'बरसात' ने बनाया स्टार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.