• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: मां ने गहने बेचे, पिता ने सुने ताने, अब रात भर जागा परिवार, बेटी यामिनी मौर्य ने रचा इतिहास

Admin by Admin
September 11, 2026
in खेल
0
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: मां ने गहने बेचे, पिता ने सुने ताने, अब रात भर जागा परिवार, बेटी यामिनी मौर्य ने रचा इतिहास

[ad_1]

Last Updated:August 02, 2026, 15:02 IST

​Success Story Yamini Maurya: सरकारी स्कूल की दहलीज से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगा लहराने वाली यामिनी की कहानी बेहद प्रेरणादायक है. पैर टूटने जैसी गंभीर चोट और सीमित संसाधनों के बावजूद यामिनी के हौसले पस्त नहीं हुए. ​अभ्यास के दौरान एक समय ऐसा भी आया जब यामिनी का पैर टूट गया था. डॉक्टर और खेल विशेषज्ञों ने करियर पर संकट बताया, लेकिन यामिनी ने हार नहीं मानी और चोट से उबरकर दोगुनी ताकत से मैट पर वापसी की.

पिता ने सुने ताने, अब रात भर जागा परिवार, बेटी यामिनी मौर्य ने रच दिया इतिहासZoom

सागर की बेटी यामिनी मौर्य ने कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास

सागर. मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड अंचल की बेटियों के हुनर का डंका एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बजा है. सागर जिले की रहने वाली यामिनी मौर्य ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जूडो की 57 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है. एक साधारण किसान परिवार से निकलकर इस मुकाम तक पहुंची यामिनी की यह सफलता संघर्ष, लगन और दृढ़ संकल्प की मिसाल बन गई है.

​फाइनल मुकाबले में दिखाई जबरदस्त फाइट ​प्रतियोगिता के दौरान यामिनी ने अपने आक्रामक खेल से विरोधियों को धूल चटाते हुए फाइनल में प्रवेश किया था जहां स्वर्ण पदक के लिए हुए रोमांचक कड़े और संघर्षपूर्ण मुकाबले में भले ही यामिनी को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने भारत की झोली में रजत पदक डालकर पूरे देश और मध्य प्रदेश को गौरवान्वित कर दिया. ​

सरकारी स्कूल से अंतरराष्ट्रीय मंच तक
यामिनी को यह सफलता रातों-रात नहीं मिली, इसके पीछे वर्षों का कड़ा अभ्यास और पारिवारिक त्याग छिपा है .​सीमित साधन, बड़ा सपना, सागर के पुरानी सदर निवासी हरिओम मौर्य की सबसे बड़ी बेटी यामिनी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई सरकारी स्कूल से की. बुंदेलखंड जैसे क्षेत्र में, जहां खेल सुविधाओं का अभाव रहता है, वहां उन्होंने सीमित साधनों में अभ्यास शुरू किया. यामिनी के शुरुआती कोच दीपक कुमार ने उसकी प्रतिभा को पहचान कर उसके पिता को उसे स्थानीय खेल परिसर में प्रशिक्षण लेने की सलाह दी, कोच की सलाह पर यामिनी के पिता ने उसे आगे बढ़ाया और आज परिणाम सबके सामने है.

​पिता के संघर्ष को बनाया ताकत
पिता छोटे किसान हैं, जिन्होंने तंगहाली के बावजूद बेटी के सपनों से समझौता नहीं किया. जब बेहतर ट्रेनिंग के लिए यामिनी को बाहर भेजने की बात आई, तो कोच के समझाने पर परिवार ने अपनी झिझक दरकिनार कर बेटी को आगे बढ़ाया.
​
शुक्रवार रात भर जागा परिवार, अब एशियन गेम्स में ‘गोल्ड’ पर नजर
​शुक्रवार की रात सागर स्थित यामिनी के घर का माहौल उत्सव जैसा था. पूरा परिवार और पड़ोसी टीवी स्क्रीन पर नजरें टिकाए बैठे थे. पदक पक्का होते ही शहर में खुशी की लहर दौड़ गई. खेल प्रेमियों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने परिवार को बधाई दी है. यामिनी के पिता हरिओम मौर्य का कहना है कि हमें अपनी बेटी पर गर्व है. इस बार भले ही स्वर्ण चूक गया हो, लेकिन हमें पूरा विश्वास है कि आगामी एशियन गेम्स और अन्य अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में यामिनी देश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर लाएगी. ​यामिनी मौर्य की यह ऐतिहासिक उपलब्धि सागर ही नहीं, बल्कि पूरे देश की उन तमाम बेटियों के लिए एक बड़ा संदेश है जो विपरीत परिस्थितियों में भी अपने सपनों को सच करने का जज्बा रखती हैं.

About the Author

authorimg

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…

और पढ़ें

Location :

Sagar,Madhya Pradesh

First Published :

August 02, 2026, 15:02 IST

[ad_2]

Source link

Views: 90
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

शक्तिनगर. युवा शक्ति ही विकसित भारत की नींव : डॉ. अपर्णा त्रिपाठी

Next Post

डाला. भारी वाहनों के फंसने से हाथीनाला-रेणुकूट और दुद्धी मार्ग पर लगा भीषण जाम

Next Post

डाला. भारी वाहनों के फंसने से हाथीनाला-रेणुकूट और दुद्धी मार्ग पर लगा भीषण जाम

Related Posts

  • रिलीज से एक दिन पहले फिल्म को रुकवाने HC पहुंचे पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली, अदालत ने दिया झटका; क्या है पूरा मामला, Ncr Hindi News रिलीज से एक दिन पहले फिल्म को रुकवाने HC पहुंचे पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली, अदालत ने दिया झटका; क्या है पूरा मामला, Ncr Hindi News
  • पीवी सिंधू का फ्रेंच ओपन फाइनल में सपना टूटा, दक्षिण कोरिया की आन से यंग ने जीता खिताब, Sports Hindi News पीवी सिंधू का फ्रेंच ओपन फाइनल में सपना टूटा, दक्षिण कोरिया की आन से यंग ने जीता खिताब, Sports Hindi News
  • Asian Para Games में 2 भारतीय खिलाड़ियों ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर जीते गोल्ड मेडल; देश को मिले 100 पदक, Sports Hindi News Asian Para Games में 2 भारतीय खिलाड़ियों ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर जीते गोल्ड मेडल; देश को मिले 100 पदक, Sports Hindi News
  • दिग्गज पंकज आडवाणी ने जीता 29वां विश्व खिताब, विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप फाइनल में इंग्लैंड के रॉब हॉल को हराया, Sports Hindi News दिग्गज पंकज आडवाणी ने जीता 29वां विश्व खिताब, विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप फाइनल में इंग्लैंड के रॉब हॉल को हराया, Sports Hindi News
  • एशियाई पैरा गेम्स में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, 30 गोल्ड सहित जीते 114 मेडल, Sports Hindi News एशियाई पैरा गेम्स में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, 30 गोल्ड सहित जीते 114 मेडल, Sports Hindi News
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement