• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Mirzapur The Movie worldwide: ‘कालीन भैया’ के खौफ से थर्रा रहे थिएटर्स, ‘आवारापन 2’ को पछाड़कर 2026 की टॉप-5 फिल्मों में शामिल हुई ‘मिर्जापुर’

Admin by Admin
September 11, 2026
in मनोरंजन
0
Mirzapur The Movie worldwide: ‘कालीन भैया’ के खौफ से थर्रा रहे थिएटर्स, ‘आवारापन 2’ को पछाड़कर 2026 की टॉप-5 फिल्मों में शामिल हुई ‘मिर्जापुर’

[ad_1]

Last Updated:September 11, 2026, 12:21 IST


Mirzapur: The Movie Worldwide Box Office Collection: ओटीटी पर अपनी धाक जमाने के बाद अब ‘मिर्जापुर’ ने बड़े पर्दे पर भी गर्दा उड़ा दिया है. कालीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना भैया की कहानी देखने के लिए दर्शकों की भीड़ सिनेमाघरों तक पहुंच रही है. रिलीज के बाद से ही फिल्म की कमाई रफ्तार पकड़ रही है. भारत के साथ विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म का दबदबा कायम है और इसकी कमाई लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है.

नई दिल्ली. ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपार सफलता हासिल करने के बाद, ‘मिर्जापुर’ की फ्रेंचाइजी ने अब बड़े पर्दे पर भी अपना भौकाल दिखा रही है. कालीन भैया और
मुन्ना भैया से लेकर गुड्डू पंडित का एक्शन और ड्रामा लोगों को फिर पसंद आ रहा है. ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचा रखा है. सिर्फ भारत के बॉक्स ऑफिस में ही नहीं दुनियाभर में ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का रोला देखने को मिल रहा है.

इस गैंगस्टर-ड्रामा फिल्म ने महज 7 दिनों के अंदर दुनियाभर में 200 करोड़ी क्लब में एंट्री मार ली है. इसके साथ ही यह फिल्म 2026 की बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप-5 फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है. फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा चर्चां में रही ‘आवारापन 2’को भी पटखनी दे डाली हैं.

पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा स्टारर इस गैंगस्टर ड्रामा ने दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई करीब 213 करोड़ रुपये पहुंच गई है. वहीं, 7वें दिन भारत की नेट कमाई 148 करोड़ रुपये के आस-पास बताई गई है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

4 सितंबर को रिलीज हुई ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने शुरुआत से ही दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स हासिल किया. फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में ही दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था. खास बात यह रही कि सोमवार को कमाई में गिरावट के बावजूद फिल्म पूरी तरह संभली रही और वीकडेज में भी इसकी रफ्तार बनी रही. बॉक्स ऑफिस ट्रैकर्स के आंकड़ों में भी फिल्म की शुरुआती वीकेंड कमाई बेहद मजबूत दिखाई गई है.

फिल्म को सबसे ज्यादा फायदा मास सेंटर्स से मिला है. खासकर उत्तर प्रदेश और बिहार के छोटे शहरों में ‘मिर्जापुर द मूवी’ को शानदार रिस्पॉन्स मिला. कई टियर-2 शहरों में दोपहर के शोज तक हाउसफुल रहे. लखनऊ, जयपुर और भोपाल जैसे शहरों में भी फिल्म ने मजबूत ऑक्यूपेंसी दर्ज की. यही वजह है कि फिल्म की कमाई सिर्फ मल्टीप्लेक्स दर्शकों तक सीमित नहीं रही. ‘मिर्जापुर’ की फेमस वेब सीरीज वाली फैन फॉलोइंग ने इसे छोटे शहरों में भी मजबूत पकड़ दिलाई है.

‘मिर्जापुर: द मूवी’ का शुरुआत में ओवरसीज कलेक्शन थोड़ा धीमा रहा, लेकिन वीकेंड के बाद विदेशों में भी कमाई ने रफ्तार पकड़ ली. गुरुवार तक फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में करीब 3.7 मिलियन डॉलर यानी 35 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली थी. इसके बाद फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 200 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया.

भौकाल सिर्फ कमाई के मामले में ही नहीं फिल्म के रिकॉर्ड्स के मामले में दिख रहा हैं. वर्ल्डवाइड कलेक्शन में पंकज त्रिपाठी और अली फजल का फिल्म ने इमराश हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ को पीछे छोड़ दिया है. ‘आवारापन 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 212 करोड़ रहा. वहीं, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने 213 करोड़ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के साथ इसे पीछे छोड़ दिया. ऐसे में ‘मिर्जापुर’ 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों की टॉप-5 लिस्ट में पहुंच गई है.

अब फिल्म की नजर इससे भी बड़े आंकड़े पर है. ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का अगला निशाना अक्षय कुमार की ‘धमाल 4’ और ‘भूत बंगला’ हैं. ‘धमाल 4’ ने करीब 224 करोड़ रुपये, जबकि ‘भूत बंगला’ ने 247 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है. ऐसे में अगर ‘मिर्जापुर’ अपनी रफ्तार बरकरार रखती है तो आने वाले दिनों में टॉप-3 की रेस और दिलचस्प हो सकती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

September 11, 2026, 12:21 IST

[ad_2]

Source link

Views: 90
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. चौराहा चमकाने की तैयारी, गलियां अब भी इंतजार में!

Next Post

धाकड़ बेटियां… ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में बरसा सोना, 8 गोल्ड जीतकर दुनिया में बजाया भारत का डंका

Next Post
धाकड़ बेटियां… ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में बरसा सोना, 8 गोल्ड जीतकर दुनिया में बजाया भारत का डंका

धाकड़ बेटियां... ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में बरसा सोना, 8 गोल्ड जीतकर दुनिया में बजाया भारत का डंका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement