• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘बेटियां दुनिया जीत सकती हैं’, कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

Admin by Admin
September 11, 2026
in खेल
0
‘बेटियां दुनिया जीत सकती हैं’, कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई


Last Updated:August 03, 2026, 15:55 IST

nita ambani congratulates indian contingent cwg 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने कुल 39 मेडल के साथ चौथा स्थान हासिल किया. इन मेडल्स में 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज शामिल रहे. पुरुष एथलीट्स ने 23 मेडल (5 गोल्ड, 13 सिल्वर, 5 ब्रॉन्ज) हासिल किए, जबकि महिलाओं ने कुल 16 मेडल (8 गोल्ड, 4 सिल्वर, 4 ब्रॉन्ज) जीते. रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने अपने इस शानदार अभियान के लिए भारतीय दल को बधाई दी है.

'बेटियां दुनिया जीत सकती हैं', नीता अंबानी को CWG में भारत के प्रदर्शन पर गर्वZoom

नीता अंबानी ने भारतीय दल को दी बधाई.

मुंबई. ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य सहित कुल 39 पदक जीतकर पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया. मुक्केबाजी में भारत ने रिकॉर्ड प्रदर्शन किया, जबकि पैरा खिलाड़ियों ने भी अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ कॉमनवेल्थ गेम्स अभियान पूरा किया. रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर एवं चेयरपर्सन नीता एम. अंबानी ने टीम इंडिया को बधाई देते हुए कहा, ‘हर पदक के पीछे असाधारण मेहनत, दृढ़ता, त्याग और हमारे देश की कभी हार न मानने वाली भावना की कहानी है. हमारे खिलाड़ियों ने एक बार फिर पूरे देश को गौरवान्वित किया है.’

बेटियों ने बढ़ाई तिरंगे की शान
उन्होंने महिला खिलाड़ियों और पैरा एथलीटों के प्रदर्शन की विशेष सराहना की. नीता अंबानी ने रिलायंस फाउंडेशन से जुड़े लवलीना बोरगोहेन, मुरली श्रीशंकर और तेजस्विन शंकर को भी उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी. उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों की सफलता नई पीढ़ी को बड़े सपने देखने और देश के लिए खेलने की प्रेरणा देगी. नीता अंबानी ने कहा, ‘हमारे मुक्केबाजों ने रिकॉर्डतोड़ पदक जीतकर इतिहास रच दिया, जबकि हमारी महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के अधिकांश स्वर्ण पदक अपने नाम किए. उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि अवसर मिलने पर भारतीय बेटियां दुनिया के सबसे बड़े मंच पर भी जीत का परचम लहरा सकती हैं.’

पैरा एथलीट्स को भी सराहा
उन्होंने पैरा एथलीट्स के साहस को भी सराहा. नीता अंबानी ने कहा, ‘हमारे पैरा एथलीटों ने कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. उन्होंने अपने साहस, दृढ़ संकल्प और अटूट विश्वास से हर भारतीय को प्रेरित किया कि कोई भी सपना इतना बड़ा नहीं होता जिसे हासिल न किया जा सके. मुझे विशेष रूप से खुशी है कि रिलायंस फाउंडेशन के हमारे खिलाड़ी – लवलीना बोरगोहेन, मुरली श्रीशंकर और तेजस्विन शंकर – ने अपने शानदार प्रदर्शन से पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा किया. रिलायंस फाउंडेशन में हमारा विश्वास है कि खेल प्रतिभाओं को जमीनी स्तर से लेकर वैश्विक मंच तक सही मार्गदर्शन और अवसर दिए जाएं, ताकि हर खिलाड़ी अपनी पूरी क्षमता तक पहुंच सके.’

भारत में होगा अगला संस्करण
कॉमनवेल्थ गेम्स का अगला संस्करण 2030 में भारत में आयोजित होना है. इसे लेकर नीता अंबानी ने कहा, ‘अब जब भारत 2030 में अहमदाबाद में होने वाले ऐतिहासिक शताब्दी कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी की तैयारी कर रहा है, तब इन चैंपियनों ने देश की नई पीढ़ी के सपनों को नई उड़ान दी है. उनकी उपलब्धियां हमें याद दिलाती हैं कि भारत की खेल यात्रा अभी केवल शुरुआत है और हमारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन अभी आना बाकी है. ईश्वर करे, इन खिलाड़ियों की सफलता देश के हर युवा को निडर होकर बड़े सपने देखने, उन्हें पूरा करने के लिए अथक मेहनत करने और तिरंगे का मान बढ़ाने की प्रेरणा देती रहे. जय हिंद.’

About the Author

authorimg

Advertisement
Advertisement

Shivam Upadhyay

परिचय
शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

August 03, 2026, 15:55 IST



Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

न एक्ट्रेस बनने का देखा सपना, न था कोई प्लान, शादी में पहुंचते ही मिल गया यशराज की फिल्म से डेब्यू करने का मौका

Next Post

रेलवे के बड़े अफसर के साथ अश्लील फोटो का खेल, 15 लाख वसूली करते युवती गिरफ्तार, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post
रेलवे के बड़े अफसर के साथ अश्लील फोटो का खेल, 15 लाख वसूली करते युवती गिरफ्तार, Uttar-pradesh Hindi News

रेलवे के बड़े अफसर के साथ अश्लील फोटो का खेल, 15 लाख वसूली करते युवती गिरफ्तार, Uttar-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.