• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘हद में रह जिंदगी हराम कर दूंगी’, काजी पर आम्रपाली दुबे का फूटा गुस्सा- बोलीं- लड़कियों को धक्का दे रहा है

Admin by Admin
September 10, 2026
in मनोरंजन
0
‘हद में रह जिंदगी हराम कर दूंगी’, काजी पर आम्रपाली दुबे का फूटा गुस्सा- बोलीं- लड़कियों को धक्का दे रहा है

[ad_1]

Last Updated:September 10, 2026, 15:01 IST

‘बिग बॉस 20’ के घर में सिर्फ चार ही दिन बीते हैं और कंटेस्टेंट्स के बीच महायुद्ध शुरू हो गया है . कैप्टेंसी टास्क के दौरान भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे का गुस्सा काजी तौकीर पर बुरी तरह फूट पड़ा . आम्रपाली ने काजी को हद में रहने की हिदायत देते हुए यहां तक कह दिया कि आज मैं इसकी जिंदगी हराम कर दूंगी . जानिए टास्क के दौरान ऐसा क्या हुआ कि बात धक्का-मुक्की तक पहुंच गई .

काजी तौकीर पर आम्रपाली दुबे का फूटा गुस्सा, बोलीं- जिंदगी हराम कर दूंगीZoom

नई दिल्ली: ‘बिग बॉस 20’ की शुरुआत 6 सितंबर से हो चुकी है. कंटेस्टेंट के शो में सिर्फ चार दिन ही बीते हैं लेकिन माहौल पूरी तरह गरमा चुका है. जीत की रेस में आगे बढ़ने के लिए कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर तू-तू मैं-मैं और तनातनी देखने को मिल रही है. हालिया एपिसोड में घर के अंदर तब महायुद्ध छिड़ गया जब कैप्टेंसी टास्क के दौरान भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और काजी तौकीर आपस में भिड़ गए.

बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि आम्रपाली ने गुस्से में आकर काजी को हद में रहने की हिदायत दे डाली.

कैप्टेंसी टास्क के दौरान बिगड़ा माहौल

घर में कैप्टेंसी टास्क की शुरुआत हुई थी और इस टास्क को संभालने की पूरी कमान माही विज के हाथों में थी. खेल के दौरान ही स्काउट गड़बड़ी का मुद्दा उठाते हैं, जिसके बाद आम्रपाली दुबे का गुस्सा काजी तौकीर पर फूट पड़ता है. आम्रपाली चिल्लाते हुए कहती हैं कि अगर किसी को डिस्क्वालिफाई करना है तो काजी को करो. ये लड़कियों को धक्का दे रहा है, भला कौन लड़की इधर जाएगी. आम्रपाली यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने गुस्से में यह तक कह दिया कि आज मैं इसकी जिंदगी हराम कर दूंगी.

आसिफ खान और काजी में हुई धक्का-मुक्की

टास्क के दौरान सिर्फ आम्रपाली ही नहीं, बल्कि ‘पंचायत’ फेम एक्टर आसिफ खान और काजी तौकीर के बीच भी भारी गर्मा-गर्मी देखने को मिली. दोनों एक-दूसरे पर काफी भड़क गए और नौबत धक्का-मुक्की और हाथापाई तक पहुंच गई थी. हालांकि माहौल ज्यादा बिगड़ने से पहले ही बाकी घरवालों ने बीच में आकर दोनों को अलग किया और जैसे-तैसे मामले को संभाला.

16 स्टार्स के बीच छिड़ी है ट्रॉफी की जंग

इस बार ‘बिग बॉस 20’ में कुल 16 कंटेस्टेंट्स ने एंट्री ली है. घर में मैरी कॉम, माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, ईशा रिखी, खुशी दुबे, अरिश्फा खान, कुशल तंवर, स्काउट, रैपर यंग DSA, आसिफ खान, फैजल खान, काजी तौकीर, अमन गांधी, उदिति सिंह और रीति तिवारी जैसे नाम शामिल हैं. शुरुआती दिनों में ही जिस तरह से घर के अंदर गुटबाजी और लड़ाइयां शुरू हुई हैं, उससे साफ है कि आने वाले दिनों में यह ड्रामा और बढ़ने वाला है.

About the Author

authorimg

गार्गी द्विवेदीSub Editor

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 3 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.

इससे पहले मैंने, दैनिक …

और पढ़ें

First Published :

September 10, 2026, 15:01 IST



[ad_2]

Source link

Views: 70
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सिंगरौली में पत्नी के लापता होने से परेशान युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, आश्वासन के बाद सुरक्षित उतरा, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Next Post

भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह, नजर खिताबी हैट्रिक पर

Next Post
भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह, नजर खिताबी हैट्रिक पर

भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह, नजर खिताबी हैट्रिक पर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement