• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि के लिए आज सावधान रहने का दिन, जल्दबाजी में न करें ऐसा काम

Admin by Admin
September 10, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि के लिए आज सावधान रहने का दिन, जल्दबाजी में न करें ऐसा काम


Last Updated:September 10, 2026, 00:03 IST

Aaj Ka Mesh Rashifal 10 September 2026 : मेष राशि के लिए आज शुभ अंक एक और तीन होगा. भाग्यांक नौ है. शुभ रंग केसरिया, लाल और सुनहरा होगा. आज मासिक शिवरात्रि है. सूर्योदय 5:42 मिनट पर और सूर्यास्त 6:07 मिनट पर होगा. राहुकाल 1:28 मिनट से लेकर 3:01 मिनट तक रहेगा. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज व्यापार में पुराने संपर्क से लाभ मिलने की संभावना है. जल्दबाजी में या अहंकार में कोई बड़ा निर्णय न लें. प्रेम संबंधों के लिए आज दिन अच्छा रहेगा. आकर्षण और भावनात्मक निकटता बढ़ सकती है

Aaj Ka Mesh Rashifal 10 September 2026 (मेष राशिफल)/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों का दिन आज उत्तम रहने वाला है. आज लीडरशिप दिखेगी और निर्णय में मजबूती नजर आएगी. रचनात्मक कामों में लाभ होगा. आज ऋतु शरद है. मास भाद्रपद है. पक्ष कृष्ण पक्ष है. तिथि चतुर्दशी है. नक्षत्र मघा है. योग सिद्ध है. करण शकुनि है. आज चंद्रमा राशि सिंह राशि है. सूर्य भी सिंह राशि में है. अयन दक्षिणायन है. आज मासिक शिवरात्रि है. सूर्योदय 5:42 मिनट पर और सूर्यास्त 6:07 मिनट पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11:31 मिनट से लेकर 12:29 मिनट तक रहेगा. ऐसे में कोई भी नया और मांगलिक काम कर सकते हैं. लंबे समय तक लाभ मिलेगा. राहुकाल 1:28 मिनट से लेकर 3:01 मिनट तक रहेगा. इसमें कोई शुभ न करें.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज चंद्रमा सिंह राशि में और सूर्य भी सिंह राशि में है. मेष राशि के लिए सिंह पंचम भाव होने के संकेत देता है, इसलिए आज बुद्धि, शिक्षा, संतान, प्रेम, रचनात्मक कार्य, और प्रतिष्ठा और नेतृत्व से जुड़े विषय महत्वपूर्ण होंगे. आज चंद्रमा मघा नक्षत्र में प्रभाव से वरिष्ठ व्यक्तियों, पिता, पूर्वजों, पद-प्रतिष्ठा और परंपरा से जुड़े विषय सामने आ सकते हैं. नौकरी और व्यवसाय में कार्यस्थल पर आपकी लीडरशिप और निर्णय क्षमता प्रभावशाली होगी. वरिष्ठ अधिकारी से महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है. व्यापार में पुराने संपर्क से लाभ मिलने की संभावना है, इसलिए जल्दबाजी में या अहंकार में कोई बड़ा निर्णय न लें. आर्थिक स्थिति माध्यम से अच्छी रहेगी. रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना बन सकती है. सट्टा या अत्यधिक जोखिम वाले निवेश से बचना चाहिए. रचनात्मक कार्य या पुराने संपर्क से आर्थिक लाभ मिल सकता है.

कैसी रहेगी लव लाइफ

अखिलेश अग्रहरि बताती हैं कि प्रेम संबंधों के लिए आज दिन अच्छा रहेगा. आकर्षण और भावनात्मक निकटता बढ़ सकती है. विवाहित जातकों को साथी के साथ खुलकर बातचीत करनी चाहिए, अहंकार से बचना आज बहुत जरूरी होगा. परिवार में किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह महत्वपूर्ण रहेगी. पिता या पिता के तुल्य व्यक्ति से लाभ मिल सकता है. पूर्वजों से संबंधित धार्मिक कार्य करने से आपकी इच्छा अच्छी रहे हो सकती है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव, सिरदर्द, थकान और पेट संबंधी परेशानी को नजरअंदाज न करें. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और नियमित भोजन करें.

आज के उपाय

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि शुभ अंक एक और तीन रहेगा. भाग्यांक नौ होगा. आज भाग्य आपके साथ 86 प्रतिशत रहेगा. शुभ रंग केसरिया, लाल और सुनहरा होगा. शुभ दिशा पूर्व होगी. शुभ ग्रह सूर्य, मंगल और गुरु होंगे. शुभ देवता भगवान शिव और सूर्य होंगे. भगवान शिव को जल अर्पित करें. दूध अर्पित करें. ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें. पितरों का स्मरण करते हुए उनका आशीर्वाद लें. संभव हो तो जरूरतमंद व्यक्ति को अन्न या वस्त्र का दान करें.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…

और पढ़ें

Location :

Mirzapur,Uttar Pradesh

First Published :

September 10, 2026, 00:03 IST



Source link

Previous Post

9 साल की उम्र में ताइक्वांडो का ऐसा जुनून, स्टेट लेवल पर जीता गोल्ड मेडल, सुल्तानपुर की आयशा की प्रेरक कहानी

Next Post

‘सिर्फ औरत ही क्यों रखे?’, हिना खान ने बताया पहले करवा चौथ का सीक्रेट, खोला पति रॉकी का प्यार भरा राज

Next Post
‘सिर्फ औरत ही क्यों रखे?’, हिना खान ने बताया पहले करवा चौथ का सीक्रेट, खोला पति रॉकी का प्यार भरा राज

'सिर्फ औरत ही क्यों रखे?', हिना खान ने बताया पहले करवा चौथ का सीक्रेट, खोला पति रॉकी का प्यार भरा राज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.