• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

9 साल की उम्र में ताइक्वांडो का ऐसा जुनून, स्टेट लेवल पर जीता गोल्ड मेडल, सुल्तानपुर की आयशा की प्रेरक कहानी

Admin by Admin
September 10, 2026
in खेल
0
9 साल की उम्र में ताइक्वांडो का ऐसा जुनून, स्टेट लेवल पर जीता गोल्ड मेडल, सुल्तानपुर की आयशा की प्रेरक कहानी


Last Updated:August 06, 2026, 17:28 IST

sultanpur News: सुल्तानपुर की 9 वर्षीय खिलाड़ी अयात शाह ताइक्वांडो में अब तक गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं. प्रांतीय स्तर पर भी कई प्रतियोगिताएं खेली हैं. अब वह नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेने का अभ्यास कर रही हैं. इसके साथ ही वे सुल्तानपुर के एक स्कूल में कक्षा 4वीं की पढ़ाई भी कर रही हैं.

सुल्तानपुर: कहते हैं कि अगर दिल में हौसला और जुनून हो तो कोई भी आदमी किसी भी काम को आसानी से कर सकता है. इसी का उदाहरण पेश किया है सुल्तानपुर की रहने वाली 9 साल की छात्रा ने, जिन्होंने ताइक्वांडो खेल को अपने करियर के रूप में चुना और वह पिछले डेढ़ सालों से ताइक्वांडो खेल में महारत हासिल कर रही हैं. दरअसल अयात शाह सुल्तानपुर की रहने वाली हैं और अभी कक्षा 4 की छात्रा हैं. लेकिन उन्होंने न सिर्फ सुल्तानपुर में, बल्कि प्रदेश के बाहर दिल्ली और अन्य राज्यों में ताइक्वांडो खेल के प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल जीतकर न सिर्फ अपने परिवार का नाम रोशन किया, बल्कि पूरे सुल्तानपुर जिले का नाम रोशन किया है. आइए जानते हैं क्या है इनकी कहानी.

इतने दिन से सीख रहे ताइक्वांडो
9 वर्षीय खिलाड़ी अयात शाह ने लोकल 18 से बातचीत के दौरान बताया कि वे ताइक्वांडो में अब तक गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं. प्रांतीय स्तर पर भी कई प्रतियोगिताएं खेली हैं. एक खेल में वे गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं और नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेने का अभ्यास कर रही हैं. इसके साथ ही वे सुल्तानपुर के एक स्कूल में कक्षा 4वीं की पढ़ाई भी कर रही हैं.

यह रहा पारिवारिक बैकग्राउंड
अयात शाह सुल्तानपुर के पुलिस लाइन इलाके की रहने वाली हैं. वे बताती हैं कि वे पिछले डेढ़ सालों से ताइक्वांडो खेल रही हैं. उन्होंने अपनी आत्मरक्षा के लिए इस खेल को सीखा है. इनके पिता आर्मी में हैं, जिन्होंने उन्हें ट्रेनिंग के लिए प्रशिक्षण संस्थान भेजा. वहीं, उनकी माता गृहणी हैं, जो आयशा को अच्छी खिलाड़ी बनाने के लिए मदद करती हैं. उनके पिता का सपना है कि उनकी बेटी सुल्तानपुर जिले से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी के रूप में अपनी पहचान बनाएं.

इनको मानती हैं अपना आदर्श
अयात शाह ने लोकल 18 से बातचीत के दौरान बताया कि वह अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता को देती हैं. इसके साथ ही खेल के प्रति उनकी रुचि बनी रहे और वह मोटिवेट होती रहें, इसके लिए उन्होंने अपना आदर्श अपनी गुरु अमीना बानो को चुना है. अयात शाह का सपना है कि वह अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लें और वहां गोल्ड मेडल जीतकर अपने देश और अपने जिले का नाम रोशन करें. अयात के इस सपने को पूरा करने में उनके साथ दे रही हैं. उनकी गुरु अमीना बानो जो कई महीनों से अयात शाह को प्रशिक्षित कर रही हैं.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ल…

और पढ़ें

Location :

Sultanpur,Uttar Pradesh

First Published :

August 06, 2026, 16:43 IST



Source link

Previous Post

‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नगर ने खोले फिल्म से जुड़े राज, बोलीं- ‘सफलता की वजह महाराज जी का आशीर्वाद’

Next Post

Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि के लिए आज सावधान रहने का दिन, जल्दबाजी में न करें ऐसा काम

Next Post
Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि के लिए आज सावधान रहने का दिन, जल्दबाजी में न करें ऐसा काम

Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि के लिए आज सावधान रहने का दिन, जल्दबाजी में न करें ऐसा काम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.