• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Vrishabh Rashifal: रुका हुआ पैसा आएगा वापस, चांदी में निवेश से होगा फायदा, वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन है खास

Admin by Admin
September 10, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
Vrishabh Rashifal: रुका हुआ पैसा आएगा वापस, चांदी में निवेश से होगा फायदा, वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन है खास


Last Updated:September 10, 2026, 00:04 IST

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: 10 सितंबर का दिन वृषभ राशि वालों के लिए धन, करियर और रिश्तों के मामले में कई संकेत लेकर आया है. एक ओर आर्थिक स्थिति मजबूत होने और लंबे समय से अटका पैसा वापस मिलने की संभावना है, तो दूसरी ओर कारोबार में छोटी सी लापरवाही परेशानी खड़ी कर सकती है. आखिर आज वृषभ राशि वालों को किन मामलों में फायदा मिलेगा और कहां संभलकर कदम रखना होगा, जानिए पूरा राशिफल.

Today Vrishabh Rashifal 10 September: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. आज भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और गुरुवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज मघा नक्षत्र और सिद्ध योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा पूरे दिन सिंह राशि में संचरण कर रहे हैं. आइये जानते है काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरुवार का पूरा दिन कितना बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.

ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन बेहतरीन होगा. आज आप आर्थिक रूप से समृद्ध होंगे. आज आपका रुका हुआ पैसा भी वापस मिलने की संभावना बनी हुई है. आज आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार भी जरूर मिलेगा. आज आप कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं. यह समय उस लिहाज से भी काफी बेहतर माना जा रहा है.

बिजनेस में नुकसान की संभावना
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहें हैं आज उन्हें थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है. आज आप बेवजह किसी से न उलझनों वरना आप कानूनी उलझनों में भी फंस सकते हैं. जो लोग नौकरी कर रहे है आज वो ऑफिस में काम को लेकर थोड़ा तनाव में भी रहेंगे. आज आप ऑफिस में पूरी ऊर्जा के साथ काम करें. जो लोग स्टूडेंट्स है आज उन्हें अपना फोकस पढ़ाई पर रखना होगा.

चांदी में निवेश का सही समय

वृषभ राशि के जातक जो इन्वेस्टमेंट की सोच रहे हैं आज वो चांदी में पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं. इससे आपको भविष्य में बेहतर रिटर्न जरूर मिलेगा. आज आप यदि किसी छोटे प्लॉट में भी पैसा इन्वेस्ट करेंगे तो इससे आप को फायदा होगा.

पार्टनर को जरूर दें तोहफा
वृषभ राशि के जातक जो पार्टनर है आज उनके लव लाइफ में खुशहाली बनी रहेगी. आज आप अपने पार्टनर को छोटा ही सही कोई तोहफा उपहार स्वरूप जरूर भेंट करें. इससे आपके प्रेम संबंधो में मधुरता आएगी. बात शादीशुदा लोगों की करें तो आज आप अपने पार्टनर से बातचीत में थोड़ी सावधानी जरूर रखें. वरना इसका असर सीधे तौर पर आपके रिश्तों पर पड़ेगा.

माथे पर लगाएं पीला चंदन
आज आपका शुभ रंग पीला और शुभ अंक 5 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक श्री हरि विष्णु जी की पूजा आराधना जरूर करें. आज आप उन्हें यदि उन्हें पीला चंदन अर्पित कर उसका तिलक लगाएंगे तो इससे आपके वैवाहिक कष्ट जरूर दूर होंगे.

About the Author

authorimg

Seema Nath

Seema Nath is a digital journalist and content creator with 6 years of experience in journalism, including ground reporting, regional news coverage and feature writing. She currently works as a Content Producer…

और पढ़ें

Location :

Varanasi,Uttar Pradesh

First Published :

September 10, 2026, 00:04 IST



Source link

Previous Post

ये गोल्ड मेडल हमारा है, हमें इसे जीतना है… मैट के बाहर से कोच की ललकार, अस्मिता डे ने बताई इतिहास रचने की इनसाइड स्टोरी

Next Post

‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नगर ने खोले फिल्म से जुड़े राज, बोलीं- ‘सफलता की वजह महाराज जी का आशीर्वाद’

Next Post
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नगर ने खोले फिल्म से जुड़े राज, बोलीं- ‘सफलता की वजह महाराज जी का आशीर्वाद’

‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नगर ने खोले फिल्म से जुड़े राज, बोलीं- ‘सफलता की वजह महाराज जी का आशीर्वाद’

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.