• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. जनपद के गांवों में खुलेगा डिजिटल ज्ञान का द्वार, 103 पंचायतें होंगी लाभान्वित

JK Gupta by JK Gupta
September 9, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0…..


Sonbhadra । ग्रामीण विद्यार्थियों और युवाओं को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के लिए जनपद की 103 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने की दिशा में शासन स्तर से पहल की जा रही है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य गांवों में विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को आधुनिक डिजिटल संसाधन और गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराना है।

डिजिटल लाइब्रेरी में ई-बुक्स, ऑनलाइन अध्ययन सामग्री, शैक्षणिक वीडियो, डिजिटल पाठ्यक्रम और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी सामग्री उपलब्ध कराने की योजना है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए शहरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों को भी इसका विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है।

ग्राम पंचायत स्तर पर अध्ययन के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के साथ युवाओं को इंटरनेट आधारित शैक्षणिक संसाधनों से जोड़ा जाएगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी भी सामान्य ज्ञान, डिजिटल पुस्तकों और अन्य ऑनलाइन सामग्री का उपयोग कर सकेंगे।

अधिकारियों के अनुसार, 103 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और तकनीक की पहुंच बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।

इससे गांवों में अध्ययन और ज्ञान के नए केंद्र विकसित होने तथा ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

Previous Post

मिस्ट्री मैन के साथ लिप-लॉक करती दिखीं अपूर्वा मखीजा, वायरल ‘किसिंग मोमेंट’ पर भड़के फैंस, प्राइवेसी पर उठने लगे सवाल

Next Post

एशियन गेम्स से पहले भारत को बड़ा झटका, पहलवान दीपक डोप टेस्ट में फेल, टीम से निकाले गए

Next Post
एशियन गेम्स से पहले भारत को बड़ा झटका, पहलवान दीपक डोप टेस्ट में फेल, टीम से निकाले गए

एशियन गेम्स से पहले भारत को बड़ा झटका, पहलवान दीपक डोप टेस्ट में फेल, टीम से निकाले गए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.