• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में भारतीय तीरंदाजों का जलवा, चौथे दिन झोली में आए दो गोल्ड मेडल

Admin by Admin
September 9, 2026
in खेल
0
वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में भारतीय तीरंदाजों का जलवा, चौथे दिन झोली में आए दो गोल्ड मेडल

[ad_1]

Last Updated:September 09, 2026, 09:31 IST

विश्व सीरीज के समापन से एक दिन पहले भारतीय पैरा तीरंदाजों ने दमदार खेल दिखाते हुए 2 गोल्ड मेडल अपने नाम किए. इस तरह प्रतियोगिता में भारत के पैरा तीरंदाजों ने कुल 5 मेजल अपने नाम किए. इसमें दो गोल्ड के अलावा दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल शामिल है.

वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में भारतीय तीरंदाजों का जलवा, चौथे दिन जीते दो गोल्डZoom

वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में भारतीय तीरंदाज

अहमदाबाद: भारतीय तीरंदाजों ने पैरा तीरंदाजी विश्व सीरीज के समापन से एक दिन पहले शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल्ड, दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज अपने नाम किए. पुरुषों की कंपाउंड और रिकर्व टीमों ने गोल्ड मेडल जीते, जबकि स्वाति चौधरी ने एक ही दिन में दो मेडल हासिल किए. मौजूदा विश्व चैंपियन तोमन कुमार और श्याम सुंदर स्वामी की पुरुष कंपाउंड जोड़ी ने इराक को 152-139 से हराकर गोल्ड मेडल जीता. वहीं, दो बार के पैरालंपिक मेडल विजेता हरविंदर सिंह और विजय सुंडी की रिकर्व जोड़ी ने स्लोवाकिया को 6-2 से पराजित कर शीर्ष स्थान हासिल किया.

महिला रिकर्व टीम में भावना और पूजा को रजत मेडल से संतोष करना पड़ा. भारतीय जोड़ी को फाइनल में चीन के हाथों 0-6 (23-34, 33-35, 30-31) से हार मिली. स्वाति चौधरी और आदिल मोहम्मद नजीर अंसारी ने मिश्रित टीम डब्ल्यू-1 (रिकर्व/कंपाउंड) स्पर्धा में रजत मेडल जीता. स्वाति ने इसके बाद दोपहर के सत्र में व्यक्तिगत डब्ल्यू-1 वर्ग में कांस्य मेडल भी अपने नाम किया. उन्होंने व्यक्तिगत तटस्थ एथलीट (एआईएन) के झंडे के तहत खेल रही रूस की एलेना क्रुतोवा को 6-2 से हराया. इस तरह स्वाति ने एक ही दिन में रजत और कांस्य, दोनों मेडल हासिल किए.

स्वामी और तोमन ने फाइनल में किया कमाल

स्वामी और तोमन ने पुरुष कंपाउंड टीम स्पर्धा के फाइनल में इराक के अब्बास कादिम और अनवर अलदावोद को हराकर गोल्ड मेडल जीता. भारतीय जोड़ी ने धीमी शुरुआत की, लेकिन इसके बाद जल्द ही लय हासिल कर ली और फिर उसे जीत दर्ज करने में कोई परेशानी नहीं हुई. हरविंदर और सुंडी ने पहले सेट में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए स्लोवाकिया के डेविड इवान और डेनिस इवान को 6-2 (34-37, 36-31, 38-34, 35-31) से हराया.

महिला कंपाउंड टीम स्पर्धा में भी भारत कांस्य मेडल से चूक गया. शीतल देवी और पायल नाग तीसरे स्थान के प्लेऑफ में चीन की वांग हुईटिंग और गाओ फांग्शिया की जोड़ी से हार गईं. चीन की तीरंदाजों ने यह मुकाबला 6-0 (34-23, 35-33, 31-30) से जीतकर कांस्य मेडल अपने नाम किया. स्वाति और आदिल मोहम्मद नजीर अंसारी को मिश्रित टीम डब्ल्यू-1 (रिकर्व/कंपाउंड) के फाइनल में चेक गणराज्य की शार्का पुल्तार मुसिलोवा और डेविड द्राहोनिंस्की के हाथों 1-5 (31-38, 33-37, 33-33) से हार का सामना करना पड़ा.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

September 09, 2026, 09:31 IST

[ad_2]

Source link

Views: 70
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

TMKOC के गोली ने छोड़ी एक्टिंग, बन गया कुक, लोगों के घर बना रहा रोटियां और सब्जी, वीडियो वायरल

Next Post

सोनभद्र. राशन कार्डधारकों के लिए जानकारी, जाने कब से होगा सितंबर माह का निःशुल्क राशन वितरण

Next Post

सोनभद्र. राशन कार्डधारकों के लिए जानकारी, जाने कब से होगा सितंबर माह का निःशुल्क राशन वितरण

Related Posts

  • रिलीज से एक दिन पहले फिल्म को रुकवाने HC पहुंचे पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली, अदालत ने दिया झटका; क्या है पूरा मामला, Ncr Hindi News रिलीज से एक दिन पहले फिल्म को रुकवाने HC पहुंचे पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली, अदालत ने दिया झटका; क्या है पूरा मामला, Ncr Hindi News
  • पीवी सिंधू का फ्रेंच ओपन फाइनल में सपना टूटा, दक्षिण कोरिया की आन से यंग ने जीता खिताब, Sports Hindi News पीवी सिंधू का फ्रेंच ओपन फाइनल में सपना टूटा, दक्षिण कोरिया की आन से यंग ने जीता खिताब, Sports Hindi News
  • Asian Para Games में 2 भारतीय खिलाड़ियों ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर जीते गोल्ड मेडल; देश को मिले 100 पदक, Sports Hindi News Asian Para Games में 2 भारतीय खिलाड़ियों ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर जीते गोल्ड मेडल; देश को मिले 100 पदक, Sports Hindi News
  • दिग्गज पंकज आडवाणी ने जीता 29वां विश्व खिताब, विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप फाइनल में इंग्लैंड के रॉब हॉल को हराया, Sports Hindi News दिग्गज पंकज आडवाणी ने जीता 29वां विश्व खिताब, विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप फाइनल में इंग्लैंड के रॉब हॉल को हराया, Sports Hindi News
  • एशियाई पैरा गेम्स में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, 30 गोल्ड सहित जीते 114 मेडल, Sports Hindi News एशियाई पैरा गेम्स में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, 30 गोल्ड सहित जीते 114 मेडल, Sports Hindi News
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement