• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

आपके पीएम का नाम नरेंद्र है, मुझे इस नाम से नफरत हो गई है… CWG मेडलिस्ट बॉक्सर नरेंद्र ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

Admin by Admin
September 9, 2026
in खेल
0
आपके पीएम का नाम नरेंद्र है, मुझे इस नाम से नफरत हो गई है… CWG मेडलिस्ट बॉक्सर नरेंद्र ने सुनाया दिलचस्प किस्सा


Last Updated:August 10, 2026, 13:09 IST

Narendra Modi CWG Medallists: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के मेडलिस्ट से बातचीत की. रविवार को हुई इस मुलाकात के दौरान पदक विजेताओं से खेलों की तैयारी और ग्लास्गो में उनके अनुभवों के बारे में सुना. भारत ने इन खेलों में 39 पदक जीते, जिनमें 13 स्वर्ण पदक शामिल हैं. भारत ने सात स्वर्ण पदक मुक्केबाजी में जीते. 

आपका नाम नरेंद्र है आपके पीएम का नाम नरेंद्र है..मुझे इस नाम से नफरत हो गई है!Zoom

बॉक्सर नरेंद्र ने पीएम मोदी को सुनाया मजेदार किस्सा

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल दिल्ली में अपने आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पदक जीतने वाले भारतीय एथलीटों से बातचीत की. इस दौरान मेंस 90 किलोग्राम से ज्यादा वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाले मुक्केबाज नरेंद्र बेरवाल ने एक ऐसा किस्सा सुनाया, जिसे सुनकर पीएम मोदी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए.

2015 के वर्ल्ड मिलिट्री गेम्स में एक पाकिस्तानी मुक्केबाज को हराने के बाद उससे मिली एक मजेदार प्रतिक्रिया के बारे में मोदी को बताया. उन्होंने कहा:

वर्ल्ड मिलिट्री गेम्स 2015 के दौरान मेरा पाकिस्तान के एक मुक्केबाज से मुकाबला था. मैंने उसमें जीत हासिल की, लेकिन हम दोनों के चेहरे पर कट लगा था तो टांका लगवाने मेडिकल रूम गए तो वहां उसने मुझसे कहा, ‘भाईजान, आपका नाम नरेंद्र है, आपके कोच का नाम नरेंद्र है. आपके प्रधानमंत्री का नाम नरेंद्र है. मुझे नरेंद्र नाम से नफरत हो गई है.

मोदी ने मुक्केबाज जादुमणि सिंह (55 किलोग्राम) की भी तारीफ की, जिन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान 26 जुलाई को पाकिस्तान के मुक्केबाज को हराया था. 26 जुलाई को 1999 के कारगिल युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की विजय की याद में विजय दिवस के रूप में भी मनाया जाता है. मोदी ने भारतीय सेना में सेवारत जादुमणि से कहा:

भारतीय सशस्त्र बलों को अपना पदक समर्पित करके आपने पहले से ही गौरवशाली क्षण में और गौरव जोड़ दिया है. आपने उसे हराया जिसे हारना चाहिए था.

मोदी ने मीराबाई को लड्डू खिलाया
ग्लास्गो में 48 किलोग्राम वर्ग में 190 किलोग्राम का रिकॉर्ड भार उठाकर स्वर्ण पदक जीतने वाली भारोत्तोलक मीराबाई चानू से प्रधानमंत्री ने बातचीत में पोडियम पर उनके भावुक होने के बारे में पूछा. बातचीत के दौरान उन्होंने मीराबाई को लड्डू भी खिलाया. मीराबाई ने कहा कि यह उन भावनाओं को बाहर निकालने का पल था, जिन्हें वह पिछले चार वर्षों से अपने अंदर दबाए हुए थीं.

About the Author

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

authorimg

Anshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रे…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

August 10, 2026, 13:09 IST



Source link

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

कभी सुने थे भद्दे कमेंट, आज इंडस्ट्री की है बड़ी स्टार, शादियों में जिसके गाने बजते ही बूढ़े भी करने लगते हैं डांस

Next Post

Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों की लव लाइफ में आएगी मिठास, नौकरी में प्रमोशन और बिजनेस में वृद्धि के योग

Next Post
Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों की लव लाइफ में आएगी मिठास, नौकरी में प्रमोशन और बिजनेस में वृद्धि के योग

Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों की लव लाइफ में आएगी मिठास, नौकरी में प्रमोशन और बिजनेस में वृद्धि के योग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.