• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

कभी सुने थे भद्दे कमेंट, आज इंडस्ट्री की है बड़ी स्टार, शादियों में जिसके गाने बजते ही बूढ़े भी करने लगते हैं डांस

Admin by Admin
September 9, 2026
in मनोरंजन
0
कभी सुने थे भद्दे कमेंट, आज इंडस्ट्री की है बड़ी स्टार, शादियों में जिसके गाने बजते ही बूढ़े भी करने लगते हैं डांस


Last Updated:September 08, 2026, 23:51 IST

डांसिंग क्वीन सपना चौधरी अपने हर गाने से तहलका मचा देती हैं. अपने डांसिंग टैलेंट के दम पर उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है. अपने डांस से हरियाणा में उन्होंने धाक जमा रखी है. सोशल मीडिया और यूट्यूब पर उनके हर गाने को लाखों-करोड़ो व्यूज मिलते हैं. लेकिन उनका एक गाना तो आज भी लोगों का फेवरेट है. इस गाने पर करोड़ों व्यूज है. इस गाने के बोल सुनकर जवान से लेकर बूढ़े तक डांस करने लगते हैं.

ख़बरें फटाफट

कभी सुने थे भद्दे कमेंट, आज इंडस्ट्री की है बड़ी स्टार, गाने मचाते हैं धूमZoom

आज भी हिट है गाना

नई दिल्ली. हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी के स्टेज पर आते ही तहलका मच जाता है. उन्हें देखने के लिए भीड़ बेकाबू हो जाती है. उनके कई ऐसे गाने हैं, जो आज भी लोग भूल नहीं पाए हैं. ऐसा ही एक गाना है, Sonotek Punjabi ने रिलीज किया था. गाने के बोल हैं ‘तेरी आंख्या का यो काजल’. सपना ने तो इस गाने पर स्टेज पर जमकर डांस किया था.

सूट-सलवार में सपना का इस गाने में कातिलाना अंदाज देख लोग आहें भरने लगते हैं. ये गाना आज यूट्यूब पर 100 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. हरियाणा में तो सपना का ये गाना धूम मचा देता है. यूट्यूब पर सोनोटेक म्यूजिक के ऑफिशियल अकाउंट से 12 अप्रैल 2017 को लॉन्च हुआ था.आज भी हर जगह सपना से इस गाने पर परफॉर्म करने की डिमांड रहती है. आज सपना बड़ी स्टार बन चुकी है, लेकिन लोग उनके इस गाने को भूल नहीं पाए हैं.

वो गाना जिसने सपना चौधरी को बनाया स्टार

सपना चौधरी का गाना ‘तेरी आंख्या का यो काजल’ उनके करियर का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला चर्चित गाना है. साल 2018 में सोनोटेक के बैनर तले रिलीज हुए इस गाने ने धूम मचा दी थी. गाने की धुन, देसी अंदाज और सपना चौधरी के डांस ने इसे लोगों के बीच खासा लोकप्रिय बना दिया.गाने में सपना ने ऐसे ठुमके लगाए थे कि पूरा हरियाणा हिल गया था. शादी-ब्याह से लेकर स्टेज शो और सोशल मीडिया तक हर जगह इस गाने की धूम है. इस गाने को सुनकर जवान तो क्या बूढ़े भी नाच उठते हैं.

100 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है गाना

सपना का ‘तेरी आंख्या का यो काजल’ इतना बड़ा हिट साबित हुआ था कि इसके अलग-अलग वर्जन को मिलाकर गाने के व्यूज 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुके हैं. आधिकारिक सोनोटेक चैनल पर भी इस गाने को करोड़ों बार देखा जा चुका है. गाने को आवाज डीसी मदाना ने दी है. वहीं वीआर ब्रॉस का म्यूजिक और वीर ढैय्या और हंसराज रेलहन के लिखे बोल इसे खास बनाते हैं.लेकिन आम लोगों के बीच ये गाना सपना चौधरी के डांस की वजह से ही ज्यादा पॉपुलर हुआ है.

बता दें कि प्लेन से लेकर विदेश तक सपना के इस गाने का जलवा देखने को मिलता है. सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो सामने आए, जिनमें लोग अलग-अलग जगहों पर ‘तेरी आंख्या का यो काजल’ पर डांस करते नजर आए.इस गाने पर लोग प्लेन के अंदर भी लोग डांस कर चुके हैं. वहीं एम्स्टर्डम में किंग्स डे सेलिब्रेशन के दौरान विदेशी लोगों को भी इस गाने की धुन पर थिरकते देखा गया था.आज सपना भले ही बड़ी स्टार बन चुकी हैं. लेकिन एक वक्त में डांस करते हुए लोग उन पर भद्दे कमेंट किया करते थे.

About the Author

authorimg

Munish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 08, 2026, 23:51 IST





Source link

Previous Post

यूपी में डॉक्टर 70 साल तक इलाज कर सकेंगे, सरकार ने बदला नियम

Next Post

आपके पीएम का नाम नरेंद्र है, मुझे इस नाम से नफरत हो गई है… CWG मेडलिस्ट बॉक्सर नरेंद्र ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

Next Post
आपके पीएम का नाम नरेंद्र है, मुझे इस नाम से नफरत हो गई है… CWG मेडलिस्ट बॉक्सर नरेंद्र ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

आपके पीएम का नाम नरेंद्र है, मुझे इस नाम से नफरत हो गई है... CWG मेडलिस्ट बॉक्सर नरेंद्र ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.