संवाददाता@अनिल अग्रहरी…..

चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत पनारी ग्राम पंचायत के टोला जुडवानी में अपने परिवार के साथ एक चारपाई पर सो रही बालिका को विषैले जन्तु के काट लेने से किशोरी की मौत हो गई।
आनन फानन में इलाज के लिए चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया गया जहाँ इलाज के दौरान बालिका की मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की मध्य रात्रि 11 वर्षीय सुरस्ती पुत्री राजकुमार गोड़ निवासी जुडवानी पनारी थाना चोपन घर में अकेले चारपाई पर सो रही थी, किसी विशैले जन्तु ने काट लिया है।

विशैले जन्तु के काटने के बाद बालिका तेज आवाज से चिखने और चिल्लाने लगी , तेज आवाज सुनकर घर के लोग इलाज हेतू चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए जहां चिकित्सकों ने ट्रामा सेन्टर रेफर कर दिया ।
ट्रामा सेन्टर वाराणसी जाते समय ही बालिका की मौत हो गई। जिसके उपरांत मृतक शव को परिजनों ने घर लौट आए और फिर चोपन थाना की पुलिस को सूचना दी गई जहां सूचना पाकर मौके पर पहुंची चोपन पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई सुरु कर दिया
चोपन थाना के हल्का प्रभारी उपनिरीक्षक विनोद यादव ने बताया कि 11 वर्षीय सुरस्ती की मौत सर्प के काटने से हुई है, शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।