• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

भारत के आयुष शेट्टी का वर्ल्ड चैंपियनशिप में उलटफेर, दुनिया के नंबर-1 चीनी स्टार को किया बाहर

Admin by Admin
September 8, 2026
in खेल
0
भारत के आयुष शेट्टी का वर्ल्ड चैंपियनशिप में उलटफेर, दुनिया के नंबर-1 चीनी स्टार को किया बाहर


Last Updated:August 17, 2026, 21:49 IST

bwf world championships: भारतीय युवा बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी ने बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में बड़ा उलटफेर किया है. आयुष ने डिफेंडिंग चैंपियन और दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी शी यू की को पहले ही दौर में हराकर बाहर कर दिया. नई दिल्ली में मिली यह जीत आयुष के करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है.

आयुष का वर्ल्ड चैंपियनशिप में उलटफेर, दुनिया के नंबर-1 स्टार को किया बाहरZoom

आयुष शेट्टी ने वर्ल्ड नंबर-1 खिलाड़ी को हराया.

नई दिल्ली. भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी ने बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप के पहले दिन पुरुष एकल में बड़ा उलटफेर करते हुए चीन के विश्व नंबर-एक शी यू की के खिलाफ यादगार जीत दर्ज. बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में 1965 के बाद पुरुष एकल फाइनल में पहुंचने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बने 21 वर्षीय शेट्टी ने 21-14, 13-21, 21-19 से जीत दर्ज कर पुरुष एकल के दूसरे दौर में प्रवेश किया. यह उनके छोटे से करियर की अब तक की सबसे बड़ी जीत है. अप्रैल में एशियाई चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने के दौरान उन्होंने ली शी फेंग, जोनाथन क्रिस्टी और कुनलावुत वितिदसर्न जैसे दिग्गजों को हराया था.

इस साल यूएस ओपन सुपर 300 का खिताब जीत चुके शेट्टी ने घरेलू दर्शकों के समर्थन के बीच मुकाबले की शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए और पहले गेम में 11-5 की बढ़त बना ली. इस दौरान चीन के खिलाड़ी ने भी कई गलतियां कीं. वह कभी शटल नेट में उलझा बैठे तो कभी शॉट कोर्ट से बाहर मार गए. शेट्टी ने इन गलतियों का पूरा फायदा उठाते हुए पहला गेम 21-14 से अपने नाम कर लिया. हालांकि, शी ने अपने अनुभव का इस्तेमाल किया. उन्होंने लंबी रैलियों के जरिए शेट्टी को थकाने की रणनीति अपनाई. भारतीय खिलाड़ी के खेल में भी गलतियां बढ़ने लगीं और शी ने दूसरा गेम 21-13 से जीतकर मुकाबले को निर्णायक गेम तक पहुंचा दिया.

शेट्टी ने निर्णायक गेम में उन्होंने संयम बनाए रखा और रणनीति में समझदारी दिखाई. उन्होंने जोखिम भरे शॉट खेलने के बजाय शटल को कोर्ट के भीतर रखने पर जोर दिया और शी को गलतियां करने के लिए मजबूर किया. शेट्टी ने निर्णायक गेम में 11-5 की बढ़त बनाई और फिर स्कोर को 15-5 तक पहुंचा दिया जिससे लगा कि भारतीय खिलाड़ी आसानी से मुकाबला जीत लेंगे, लेकिन शी यू की ने जबरदस्त वापसी की. शेट्टी की गलतियों का फायदा उठाकर चीन के खिलाड़ी ने अंतर घटाकर 20-15 कर दिया. इसके बाद उन्होंने लगातार चार अंक जुटाकर स्कोर 20-19 कर दिया. मुकाबला बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका था. शेट्टी ने इस दबाव भरे क्षण में अपना धैर्य नहीं खोया. उन्होंने अगला अंक जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया

पीवी सिंधू ने 29 मिनट में जीता मैच
वहीं, दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने महिला एकल में आसान जीत के साथ अगले दौर में जगह बना ली. सिंधू ने महिला एकल के पहले दौर में आयरलैंड की सोफिया नोबल को सीधे गेम में हराकर अपने ऐतिहासिक छठे पदक की दावेदारी का शानदार आगाज किया. नौवीं वरीयता प्राप्त भारतीय स्टार ने सोफिया की चुनौती से आसानी से पार पाते हुए 21-7, 21-11 से जीत दर्ज कर दूसरे दौर में प्रवेश किया. पांच बार की विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता सिंधू ने महज 29 मिनट में मुकाबला अपने नाम किया. वह शुरुआत से ही मुकाबले में हावी रहीं और अपने अनुभव तथा धैर्यपूर्ण खेल से सोफिया को लगातार दबाव में रखा.

सिंधू ने पहले गेम में ब्रेक तक 11-2 की मजबूत बढ़त बना ली थी, जिसके बाद उन्होंने आसानी से गेम अपने नाम कर लिया. दूसरे गेम में नोबल ने बेहतर चुनौती पेश की और एक समय सिंधू को कड़ी टक्कर देती दिखी लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए ब्रेक तक 11-8 की बढ़त हासिल कर ली. सिंधू ने इसके बाद प्रतिद्वंद्वी को वापसी का कोई मौका नहीं दिया. शानदार ड्रॉप शॉट और दमदार स्मैश के जरिए उन्होंने खेल पर नियंत्रण बनाए रखा और नेट के पास शानदार बैकहैंड ड्रॉप के साथ मैच समाप्त किया. सिंधू अगले दौर में कनाडा की वेन यू झांग से भिड़ेंगी.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

परिचय
शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

August 17, 2026, 21:49 IST



Source link

Previous Post

3 बच्चों की मां आशा भोसले ने पंचम दा से रचाई थी दूसरी शादी, गिफ्ट में आरडी बर्मन ने दी थी झाड़ू, ऐसी थी लव स्टोरी

Next Post

चारबाग स्टेशन अब घूमकर जाने की जरूरत नहीं, लागू होगा नया ट्रैफिक प्लान; हटेगा 40 साल पुराना ऑटो स्टैंड

Next Post
चारबाग स्टेशन अब घूमकर जाने की जरूरत नहीं, लागू होगा नया ट्रैफिक प्लान; हटेगा 40 साल पुराना ऑटो स्टैंड

चारबाग स्टेशन अब घूमकर जाने की जरूरत नहीं, लागू होगा नया ट्रैफिक प्लान; हटेगा 40 साल पुराना ऑटो स्टैंड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.