• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

OTT पर परिणीति चोपड़ा की एंट्री: ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का फर्स्ट लुक आउट, जेनिफर भी आएंगी नजर, जानें पूरी डीटेल

Admin by Admin
September 8, 2026
in मनोरंजन
0
OTT पर परिणीति चोपड़ा की एंट्री: ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का फर्स्ट लुक आउट, जेनिफर भी आएंगी नजर, जानें पूरी डीटेल


Last Updated:September 07, 2026, 22:04 IST

‘शक: ट्रस्ट नो वन’ से ओटीटी पर कदम रख रही हैं परिणीति चोपड़ा . सीरीज में वो एक ऐसी मां के रोल में हैं, जो 9 साल से अपने लापता बच्चे को ढूंढ रही है . अपनों के धोखे और गहरे राजों के बीच उलझती इस मां की सस्पेंस भरी कहानी जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर .

OTT पर परिणीति चोपड़ा की एंट्री: 'शक: ट्रस्ट नो वन' का फर्स्ट लुक आउटZoom

नई दिल्ली: बॉलिवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा जल्द ही ओटीटी की दुनिया में अपना पहला कदम रखने जा रही हैं . उनकी डेब्यू वेब सीरीज ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का पहला लुक और रिलीज डेट सामने आ चुकी है . ये सीरीज 24 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह तैयार है . इस मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज की कहानी एक ऐसी मां के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पिछले 9 सालों से अपने लापता बच्चे को ढूंढने की कोशिश कर रही है .

अपनों के धोखे और गहरे राज की कहानी

इस थ्रिलर सीरीज में परिणीति चोपड़ा एक ऐसी मां के किरदार में दिखेंगी जो हर मुश्किल का सामना करते हुए सच तक पहुंचने की कोशिश करती है . अपने बच्चे को तलाशते हुए वो धीरे-धीरे अपनों के ही बनाए जाले, गहरे राजों और धोखों में उलझती चली जाती हैं . यह शो भरोसे और शक, दिल की सुनने और कड़वी सच्चाई के बीच की एक बहुत ही बारीक लकीर को पर्दे पर दिखाता है .

रेंसिल डी सिल्वा ने किया है डायरेक्शन

इस प्रोजेक्ट को रेंसिल डी सिल्वा और सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने मिलकर तैयार किया है, जबकि इसका डायरेक्शन रेंसिल डी सिल्वा ने किया है . रेंसिल ने बताया कि यह एक ऐसी सस्पेंस भरी स्टोरी है, जिसमें हर नए खुलासे के साथ एक नया सवाल खड़ा हो जाता है . एक मां की इमोशनल जर्नी और 9 साल का लंबा इंतजार दर्शकों को बांधकर रखेगा, जहां हर रिश्ते की एक नई परत सामने आएगी .

View this post on Instagram





Source link

Previous Post

Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा खास, धन लाभ से प्रमोशन तक बन रहे बड़े योग, लव लाइफ में संभलकर रहें

Next Post

एक बहन पानी में दिखा रही दम, दूसरी कराटे में बरसा रही पंच, जोधपुर की दो बहनें लिख रहीं सफलता की इबारत

Next Post
एक बहन पानी में दिखा रही दम, दूसरी कराटे में बरसा रही पंच, जोधपुर की दो बहनें लिख रहीं सफलता की इबारत

एक बहन पानी में दिखा रही दम, दूसरी कराटे में बरसा रही पंच, जोधपुर की दो बहनें लिख रहीं सफलता की इबारत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.