Last Updated:
Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए 8 सितंबर का दिन कई मायनों में खास रहने वाला है. कारोबार में मुनाफे के साथ नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन के योग बन रहे हैं, वहीं शादी की बात भी पक्की हो सकती है. हालांकि, लव लाइफ में पार्टनर से तकरार हो सकती है, इसलिए आज अपनी वाणी पर खास ध्यान देना होगा. निवेश के मामले में भी दिन अच्छा बताया जा रहा है. जानिए बिजनेस, नौकरी, प्यार और धन के मामले में कैसा रहेगा आपका मंगलवार.
Today Vrishabh Rashifal 08 September: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. आज भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की द्वादाशी तिथि और मंगलवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज पुष्य नक्षत्र और परिघ योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा पुरे दिन कर्क में संचरण कर रहे हैं. आइये जानते है काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगलवार का पूरा दिन कितना बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.
ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन मंगलकारी रहने की संभावना है. आज आपको कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है. आज आप चाहें तो किसी नए काम का श्री गणेश भी कर सकते हैं. यह समय उस लिहाज से भी आपके लिए काफ़ी बेहतर है. आज आपके शादी की बात भी पक्की हो सकती है. आज आप अपने वाणी में मधुरता रखेंगे तो इससे आपके काम भी जरूर बनेंगे.
खूब होगा धन का लाभ
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहें हैं आज उन्हें अच्छा मुनाफा भी होगा. आज आप अपने व्यवसाय में पूरे दिन सकरात्मक ऊर्जा के साथ काम करेंगे. जो लोग नौकरी कर रहे है आज उनके प्रमोशन के योग भी बने हुए है. यदि आप मार्केटिंग के काम से जुड़े है तो आज आप अपने टारगेट को पूरा भी कर पाएंगे. आज आप अपने बॉस की बातों को अनदेखा न करें.
चांदी में कर सकते हैं निवेश
वृषभ राशि के जातक जो इन्वेस्टमेंट की सोच रहें है आज वो चांदी में पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं. इससे आपको कम समय में बेहतर रिटर्न भी जरूर मिलेगा. आज आप चाहें तो सरकारी स्कीम में भी पैसा निवेश कर सकते हैं.
पार्टनर से रिश्तों में बढ़ेगी तकरार
वृषभ राशि के जातक जो पार्टनर है आज उनके लव लाइफ में थोड़ा उतार चढ़ाव भी देखने को मिलेगा. आज आपके पार्टनर से आपकी तकरार भी हो सकती है. आज आप अपने वाणी में मधुरता जरूर रखें. बात शादीशुदा लोगों की करें तो आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है. आज आप छोटा ही सही अपने पार्टनर को कोई तोहफा उपहार स्वरूप जरूर भेंट करें.
हनुमान जी को चढ़ाए लड्डू
आज आपका शुभ रंग ऑरेंज और शुभ अंक 5 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक हनुमान जी की पूजा आराधना जरूर करें. आज आप उन्हें यदि उन्हें लड्डूओं का भोग लगाएंगे तो इससे आपके बिगड़े काम भी जरूर बनेंगे.
About the Author

Seema Nath is a digital journalist and content creator with 6 years of experience in journalism, including ground reporting, regional news coverage and feature writing. She currently works as a Content Producer…
और पढ़ें

