• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बीजपुर. प्रतिभाओं की परख बनी संकुल स्तरीय मेधावी परीक्षा

JK Gupta by JK Gupta
September 7, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@रामबली मिश्रा….


जरहा न्याय पंचायत के विभिन्न संकुलों में आज संकुल स्तरीय मेधावी परीक्षा का आयोजन किया गया जहां पर जरहा न्याय पंचायत के समस्त विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग कर अपने हुनर का परिचय दिया। बीजपुर क्षेत्र की संकुल स्तरीय मेधावी परीक्षा कंपोजिट विद्यालय बीजपुर में संकुल शिक्षक देव नारायण गुप्ता के देख रेख में आयोजित की गई जहां दर्जनों विद्यालय के बच्चे प्रतिभाग किए।

इस मेधावी परीक्षा में अपने-अपने स्कूल से श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कक्षा तीन,पांच, छः एवं आठ के बच्चों के ज्ञान की परख की गई जिसमें कक्षा 3 में चंदन कुमार प्रथम एवं खुशी कुमारी द्वितीय स्थान प्राथमिक विद्यालय राय कॉलोनी से प्राप्त किए। कक्षा 5 में आर्यन प्रथम एवं द्वितीय स्थान शिवम कुमार प्राथमिक विद्यालय राय कॉलोनी से प्राप्त किए। कक्षा 6 में प्रथम स्थान हिमांशु यादव,कंपोजिट विद्यालय बीजपुर से एवं द्वितीय स्थान सुमन कुमार,कंपोजिट विद्यालय कोड़ार से प्राप्त किए।

कक्षा 8 में प्रथम स्थान अंकिता,कंपोजिट विद्यालय नेमना से एवं द्वितीय स्थान मोनी, कंपोजिट विद्यालय बीजपुर से प्राप्त की। संकुल स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चे ब्लॉक स्तरीय मेधावी परीक्षा में कल म्योरपुर में प्रतिभाग करेंगे। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को स्टेट बैंक शाखा बीजपुर के ब्रांच मैनेजर सुभाष महतो द्वारा उपहार दे कर सम्मानित किया गया एवं ब्लॉक स्तरीय परीक्षा के लिए बच्चों को शुभकामनाएं दिया गया।

अंत में कंपोजिट विद्यालय बीजपुर की प्रभारी प्रधानाध्यापिका नेहा श्रीवास्तव द्वारा स्टेट बैंक के ब्रांच मैनेजर एवं विद्यालय में आए हुए बच्चों के साथ साथ उनके अध्यापकों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

इस अवसर पर परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने में शालिनी जायसवाल, कुसुम सिंह,ज्वाला प्रसाद,प्रमोद जायसवाल, सुरेंद्र सिंह, विकास चंद्र,प्रीति पाण्डेय,मनीष सिंह,राम सजीवन जायसवाल,विमलेश यादव प्रियंका उपाध्याय, नीतू सिंह की भूमिका रही।

Views: 100
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. Breaking; दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: सोनभद्र के युवक अभिषेक का शव मिला

Next Post

बीजपुर. श्री श्री दुर्गा पूजा समिति बूड़ा (पिंडारी) के अध्यक्ष श्याम सुंदर जायसवाल को चुना गया

Next Post

बीजपुर. श्री श्री दुर्गा पूजा समिति बूड़ा (पिंडारी) के अध्यक्ष श्याम सुंदर जायसवाल को चुना गया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement