Last Updated:
दिग्गज फिल्ममेकर सुभाष घई ने दिलीप कुमार को लेकर एक हैरान करने वाला खुलासा किया है . उन्होंने बताया कि वो दिलीप साहब को डायरेक्ट करने से घबराते थे और पहली मुलाकात में ही उनसे एक तीखा सवाल पूछ बैठे थे . जानिए इस सवाल पर दिलीप कुमार का क्या रिएक्शन था .
नई दिल्ली: भारतीय सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर सुभाष घई और बॉलीवुड के ‘ट्रेजेडी किंग’ दिलीप कुमार की जोड़ी ने बड़े पर्दे पर कई यादगार फिल्में दी हैं . लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक वक्त ऐसा भी था जब सुभाष घई जैसे बड़े डायरेक्टर भी दिलीप कुमार को डायरेक्ट करने से घबराते थे .
हाल ही में किशोर अजवानी के शो ‘कहके रहेगा कहने वाला’ में सुभाष घई ने इस बात का बेहद दिलचस्प खुलासा किया .
घबराते थे सुभाष घई
इंटरव्यू के दौरान जब एंकर ने कहा कि दिलीप कुमार से बड़ा कौन ही स्टार होगा, तो सुभाष घई ने बताया कि उन्होंने दिलीप साहब के साथ 3 फिल्में कीं और उनसे बहुत कुछ सीखा . इसी बातचीत में जब एंकर ने दूसरा सवाल पूछा कि क्या आपको दिलीप कुमार को डायरेक्ट करने में घबराहट होती थी, तो सुभाष घई ने ईमानदारी से जवाब दिया .सुभाष घई ने बताया- हां शुरू में घबराहट हुई . उन्होंने कहा कि मैं ‘विधाता’ फिल्म बना रहा था और मैंने दिलीप कुमार से पूछा- मैंने सुना है आप इंटरफेयर बहुत करते हैं? ऐसे ही कहा, तो सबने कहा- देखो तुम नए लड़के हो और युवा हो, Gen-Z हो और तुम भड़क जाओगे कहीं भी, तो ये फिल्म जो बना रहे हैं विधाता ये आप डायरेक्ट करेंगे या मैं करूंगा?
दिलीप कुमार का रिएक्शन
सुभाष घई का यह सवाल सुनकर दिलीप कुमार नाराज होने के बजाय हंसने लगे. दिलीप साहब ने बहुत प्यार से जवाब दिया और बोले कि तुम्ही डायरेक्ट करोगे, मैं डायरेक्ट नहीं करूंगा, मैं सिर्फ एक्टिंग करूंगा .
सुभाष घई ने इसके आगे बताया कि इस एक मुलाकात के बाद उनके बीच की सारी झिझक खत्म हो गई . इसके बाद दोनों ने साथ में 3 सुपरहिट फिल्में कीं और हर पिक्चर में दिलीप कुमार ने एक छोटे बच्चे की तरह डायरेक्टर की हर बात मानी और काम किया .
भारतीय सिनेमा के दो बड़े दिग्गज
सुभाष घई को बॉलीवुड का ‘शोमैन’ कहा जाता है, जिन्होंने ‘कर्ज’, ‘राम लखन’ और ‘खलनायक’ जैसी कल्ट फिल्में बनाई हैं . वहीं दिलीप कुमार भारतीय सिनेमा के सबसे महान अभिनेताओं में से एक रहे हैं . ‘विधाता’ के सेट से जुड़ा यह मजेदार किस्सा आज भी फैंस का दिल जीत लेता है .
About the Author

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 3 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.
इससे पहले मैंने, दैनिक …
और पढ़ें

