Last Updated:
गणेश चतुर्थी दस्तक देने वाली है और बप्पा का स्वागत करने के लिए घर और दरबार सज चुके हैं. बप्पा का स्वागत बॉलीवुड गानों के बिना कुछ फीका सा लगता है. आज से 19 साल पहले एक फिल्म आई थी जिसे बनाया तो बच्चों के लिए गया था, लेकिन इसके गानों ने बड़ों को भी अपना फैन बना लिया. आज भी ओ माई फ्रेंड गणेशा के टाइटल ट्रैक के बिना त्योहार अधूरा सा लगता है.
फिल्म का गाना आज भी गणेश चतुर्थी को खास बनाता है. (फोटो साभार स्क्रीनग्रैब यूट्यूब Movie Mania)
नई दिल्ली. ‘भूतनाथ’, ‘कृष्णा’, ‘चिल्लर पार्टी’ जैसी बच्चों पर कई फिल्में बनी हैं जो सिर्फ बच्चों ही नहीं बल्कि बड़ों की भी पहली पसंद बन गईं. दिल हल्का करना हो या किसी त्योहार को खास बनाना हो ये फिल्में हर सेलिब्रेशन का हिस्सा बन जाती थीं. एक ऐसी फिल्म है जो आज भी हर जेन-Z को बचपन की याद दिला देती है. साल 2007 में आई फिल्म ‘ओ माई फ्रेंड गणेशा’ भी कुछ ऐसी ही फिल्म थी. भगवान गणेश और एक बच्चे की दोस्ती पर आधारित इस फिल्म ने अपनी मासूम कहानी के साथ-साथ अपने खूबसूरत गानों से भी दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई.
फिल्म की कहानी एक बच्चे और गणपति बप्पा के बीच अनोखी दोस्ती के इर्द-गिर्द घूमती है. एक ऐसा बच्चा, जो अपनी परेशानियों और अकेलेपन से जूझ रहा है, उसके जीवन में भगवान गणेश एक दोस्त बनकर आते हैं. इसके बाद उसकी दुनिया ही बदल जाती है. फिल्म ने गणेश जी को सिर्फ एक पूजनीय भगवान के रूप में नहीं, बल्कि बच्चों के साथ खेलने, उनकी बातें सुनने और उनकी मुश्किलों में साथ खड़े रहने वाले दोस्त के रूप में दिखाया.
गाने की मासूमियत ने जीता था दिल
फिल्म के गानों ने इस खूबसूरत रिश्ते को और भी यादगार बना दिया. इसका संगीत कहानी के साथ इस तरह जुड़ा हुआ था कि गाने फिल्म से अलग महसूस नहीं होते थे. भक्ति, दोस्ती, मासूमियत और बच्चों की शरारत, इन सभी भावनाओं को गानों के जरिए खूबसूरती से पेश किया गया. ‘ओ माई फ्रेंड गणेशा’ का टाइटल सॉन्ग सिर्फ भक्ति को नहीं बल्कि एक बच्चे की मासूमियत और प्यार भरे रिश्ते को दर्शाता है.
19 साल बाद भी कायम है जादू
मास्टर श्रवण सुरेश की आवाज में ये गाना आज भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है. इस गाने के म्यूजिक डायरेक्टर समीर फटेरकर हैं. उन्होंने इसका म्यूजिक कंपोज किया है. वहीं इस पॉपुलर टाइटल ट्रैक के बोल सुधाकर शर्मा ने लिखे हैं. गाने के सिंगर श्रवण सुरेश ने पा, ता रा रम पम और भूतनाथ जैसी फिल्मों के गानों को भी आवाज दी है.
About the Author

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…
और पढ़ें

