• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

पूर्व मंत्री याकूब अली की फैक्ट्री पर बदमाशों का उत्पात, गार्डों को बंधक बनाकर डाला डाका, Uttar-pradesh Hindi News

Admin by Admin
September 6, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
पूर्व मंत्री याकूब अली की फैक्ट्री पर बदमाशों का उत्पात, गार्डों को बंधक बनाकर डाला डाका, Uttar-pradesh Hindi News


मेरठ में हापुड़ रोड स्थित गांव अल्लीपुर में पूर्व मंत्री याकूब की अल फहीम मीटेक्स फैक्ट्री पर शुक्रवार रात 15-20 बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने फैक्ट्री पर तैनात गार्ड को बंधक बनाकर हाथ-पैर बांधकर एक कमरे में बंद कर दिया। बदमाशों ने फैक्ट्री से लाखों की कीमती प्लेट चोरी कीं और फरार हो गए।

Meerut News: मेरठ में 15-20 बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। शुक्रवार की देर रात बदमाशों ने पूर्व मंत्री याकूब की अल फहीम मीटेक्स फैक्ट्री पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने फैक्ट्री पर तैनात गार्ड को बंधक बनाकर हाथ-पैर बांधकर एक कमरे में बंद कर दिया। बदमाशों ने फैक्ट्री से लाखों की कीमती प्लेट चोरी कीं और फरार हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।

लोहियानगर थाना पुलिस ने इस घटना को चोरी में दर्ज किया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इस मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक अल फहीम मीटेक्स के सुपरवाइजर मुमताज अहमद ने बताया कि फैक्ट्री 2019 से बंद है। यहां सुरक्षा के लिए दिन व रात में गार्ड तैनात किए गए हैं। फैक्ट्री में विद्युत कनेक्शन नहीं है। इस कारण अंधेरा रहता है।

सात घंटे तक बदमाशों ने की लूटपाट

सुपरवाइजर मुमताज ने बताया कि शुक्रवार रात बारिश के कारण गार्ड मुख्तार, सलमान और दौलत फैक्ट्री के अंदर थे। रात करीब साढ़े दस बजे दीवार फांदकर 15-20 बदमाश आए और उन्होंने गार्डों को हथियारों के बल पर बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया। उनके मोबाइल छीन लिए। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। इसके बाद बदमाशों ने फैक्ट्री के दो फ्रीजर की 32 एल्युमिनियम की प्लेट, छोटी मोटर लूट ली। सात घंटे तक बदमाशों ने लूटपाट की और सामान लेकर फरार हो गए।

गार्ड ने खुद को बंधन से मुक्त कराया

सुबह पांच बजे बदमाशों के जाने के बाद गार्ड ने किसी तरह खुद को बंधन मुक्त किया और सुपरवाइजर को सूचना दी। उसने पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी व लोहियानगर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस फैक्ट्री पहुंचकर जांच की। सुपररवाइजर मुमताज का आरोप है कि पुलिस ने उससे डकैती के बजाय फैक्ट्री में चोरी की तहरीर लिखवा ली। इस मामले में उन्होंने पुलिस अधिकारी मिलकर शिकायत बात कही है।

पहले में कई बार हो चुकी है चोरी

पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के बेटे हाजी इमरान कुरैशी ने बताया कि फैक्ट्री में पहले भी कई बार बदमाश वारदात को अंजाम दे चुके हैं। उन्होंने पूर्व में घटना में शामिल आरोपियों को पकड़कर पूरे गिरोह के खुलासे की मांग की है। इस संबंध में मेरठ एसपी सिटी विनायक भोसले ने बताया, सुपरवाइजर की तहरीर पर पूर्व मंत्री की फैक्ट्री में चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई। घटना के खुलासे के लिए स्वाट टीम समेत चार टीमे लगाई गई हैं, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं।



Source link

Previous Post

‘हॉल ऑफ फेम’ में शामिल हुए रोजर फेडरर, पत्नी मिर्का का जिक्र कर मंच पर रो पड़े, कहा- रूमाल की जरूरत है

Next Post

पाकिस्तान से भारत आया फिल्ममेकर, पिता की दुकान में संभाला काम, बॉलीवुड में खड़ा किया सबसे बड़ा प्रोडक्शन हाउस

Next Post
पाकिस्तान से भारत आया फिल्ममेकर, पिता की दुकान में संभाला काम, बॉलीवुड में खड़ा किया सबसे बड़ा प्रोडक्शन हाउस

पाकिस्तान से भारत आया फिल्ममेकर, पिता की दुकान में संभाला काम, बॉलीवुड में खड़ा किया सबसे बड़ा प्रोडक्शन हाउस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.