• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

म्योरपुर. प्रयागराज से अंबिकापुर गए थे तीन युवक, लौटते समय म्योरपुर में हादसा; ट्रक से बचने में पेड़ से टकराई कार

Jitendra by Jitendra
September 5, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@संदीप अग्रहरी….


म्योरपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर बड़ा हादसा टल गया। अंबिकापुर से प्रयागराज लौट रहे तीन युवकों की तेज रफ्तार कार सामने से आए ट्रक से बचने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।

हादसा म्योरपुर सीएचसी के पास करीब सुबह 8 बजे हुआ। कार में सवार तीनों युवक घायल हो गए। गनीमत रही कि एयरबैग खुलने से उनकी जान बच गई।

हादसे में प्रयागराज निवासी सिद्धार्थ सिंह (20), आनंद सिंह वर्मा (23) और अचल सिंह (18) घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार तीनों किसी काम से छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर गए थे। वहां से वापस प्रयागराज लौटते समय म्योरपुर में यह हादसा हो गया, बताया गया कि कार म्योरपुर के पास पहुंची ही थी कि सामने से अचानक एक ट्रक आ गया।

ट्रक से बचने के लिए चालक ने कार को मोड़ दिया। तेज रफ्तार होने के कारण कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, एयरबैग खुलने से तीनों युवक गंभीर चोटों से बच गए।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों की मदद की। तीनों को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। उपचार के बाद तीनों को छुट्टी दे दी गई।

एयरबैग खुलने से बची तीनों की जान:
क्षतिग्रस्त कार की स्थिति देखकर टक्कर की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। हादसे के दौरान एयरबैग खुलने से तीनों युवक गंभीर हादसे का शिकार होने से बच गए। घटना के बाद मौके पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा।

Previous Post

सिंगरौली के सरई क्षेत्र में कैलाश मोटर्स के गोदाम में भीषण आग, ऑटो पार्ट्स जलकर खाक, लाखों का नुकसान, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Next Post

चांदीपुरा वायरस: गुजरात और राजस्थान में टीमें तैनात, कैसे करेंगी काम, किन बातों की जांच?, Rajasthan Hindi News

Next Post
चांदीपुरा वायरस: गुजरात और राजस्थान में टीमें तैनात, कैसे करेंगी काम, किन बातों की जांच?, Rajasthan Hindi News

चांदीपुरा वायरस: गुजरात और राजस्थान में टीमें तैनात, कैसे करेंगी काम, किन बातों की जांच?, Rajasthan Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.