• Home
  • Privacy Policy
Wednesday, June 10, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Satwik Chirag script history became first Indian duo to win Singapore Open title सात्विक-चिराग ने रचा इतिहास, सिंगापुर ओपन खिताब जीतने वाली पहली भारतीय जोड़ी बने, Sports Hindi News

Admin by Admin
June 2, 2026
in खेल
0
Satwik Chirag script history became first Indian duo to win Singapore Open title सात्विक-चिराग ने रचा इतिहास, सिंगापुर ओपन खिताब जीतने वाली पहली भारतीय जोड़ी बने, Sports Hindi News
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पूर्व विश्व नंबर एक जोड़ी ने रविवार को पुरुष युगल फाइनल में इंडोनेशिया के फजर अल्फियन और मुहम्मद शोहिबुल फिकरी की जोड़ी को हराकर अपना पहला सिंगापुर ओपन बैडमिंटन खिताब जीत लिया।

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने दो साल के सूखे को खत्म करते हुए सिंगापुर ओपन पुरुष युगल का खिताब जीता। भारतीय जोड़ी ने रोमांचक फाइनल में इंडोनेशिया के फजर अल्फियन और मुहम्मद फिक्री को 18-21, 21-17, 21-16 से हराकर इतिहास रच दिया और इस टूर्नामेंट को जीतने वाली पहली भारतीय पुरुष युगल टीम बन गई।

एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन इस भारतीय जोड़ी ने शानदार वापसी करते हुए दो वर्षों में अपना पहला खिताब जीता। यह उनके करियर का नौवां बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब है भारतीय जोड़ी ने शुरुआती गेम में पिछड़ने के बाद रोमांचक मुकाबले में 18-21, 21-17, 21-16 से जीत दर्ज करते हुए सुपर 750 स्तर का अपना तीसरा खिताब भी हासिल किया।

विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर काबिज इस भारतीय जोड़ी के लिए यह जीत विशेष रूप से महत्वपूर्ण रही, क्योंकि वे सिंगापुर ओपन में पुरुष युगल खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने। सात्विक और चिराग ने पिछली बार 2024 में थाईलैंड ओपन का खिताब जीता था। तब से वे चार फाइनल में पहुंचे थे, लेकिन हर बार उपविजेता रहे। सिंगापुर में जीत के साथ उन्होंने अपने खिताबी सूखे को भी समाप्त कर दिया। फाइनल से पहले भारतीय जोड़ी को इंडोनेशिया की इस जोड़ी के खिलाफ खेले गए तीन मुकाबलों में से दो में हार का सामना करना पड़ा था। इस प्रतिद्वंद्वी जोड़ी के खिलाफ उनकी पिछली हार जनवरी में मलेशिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में हुई थी।

पहले गेम में पिछड़ने के बावजूद भारतीय जोड़ी ने अपने खेल की गति बढ़ाई और लंबी रैलियों में दबदबा बनाते हुए विश्व नंबर तीन इंडोनेशियाई जोड़ी के खिलाफ मुकाबले का रुख पलट दिया। यह जीत भारतीय जोड़ी के लिए एक शानदार सप्ताह का समापन भी रही। उन्होंने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया के मौजूदा विश्व चैंपियन और शीर्ष वरीयता प्राप्त किम वोन-हो तथा सियो सेउंग-जे की जोड़ी को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। जीत का निर्णायक अंक हासिल होते ही सात्विक और चिराग जश्न मनाने के लिए कोर्ट पर लेट गए। इसके बाद सात्विक ने बच्चों जैसी खुशी का प्रदर्शन किया, जबकि उत्साहित चिराग ने जोरदार दहाड़ लगाई और अपने साथी पर कूद पड़े।

बाद में दोनों खिलाड़ियों ने कोर्ट पर नृत्य किया और पोडियम के शीर्ष पायदान पर लंबे समय बाद वापसी का भरपूर आनंद लिया। पुरुष युगल फाइनल का यह संघर्षपूर्ण मुकाबला भारतीय जोड़ी के लिए आसान नहीं रहा। धीमी शुरुआत के बाद सात्विक और चिराग ने धीरे-धीरे लय हासिल की और अंततः मुकाबले पर अपना दबदबा स्थापित कर दिया।

पहले गेम में सात्विक और चिराग कुछ हद तक लय से बाहर नजर आए। वे शुरुआती चरण में 2-5 से पिछड़ गए थे, लेकिन सात्विक के दमदार स्मैशों की बदौलत भारतीय जोड़ी ने वापसी करते हुए स्कोर 5-5 से बराबर कर लिया। इसके बाद मुकाबला कांटे की टक्कर का रहा। मध्यांतर तक भारतीय जोड़ी ने 11-9 की मामूली बढ़त बना रखी थी। ब्रेक के बाद मुकाबले का रुख बदल गया। अल्फियन और शोहिबुल फिकरी ने लगातार तीन अंक जीतकर बढ़त हासिल कर ली।

इंडोनेशियाई जोड़ी ने 15-14 से बढ़त बनाई, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने 16-16, 17-17 तथा एक लंबी और थकाऊ रैली के बाद 18-18 पर स्कोर बराबर कर लिया। हालांकि, अहम मौकों पर हुई कुछ गलतियां उन पर भारी पड़ गईं। इंडोनेशियाई जोड़ी ने इसका पूरा फायदा उठाते हुए पहल बनाए रखी और 21 मिनट में पहला गेम अपने नाम कर लिया। भारतीय जोड़ी ने दूसरे गेम मेंआक्रामक तेवरों के साथ वापसी की। शुरुआत से ही सकारात्मक रवैया अपनाते हुए उन्होंने 2-0 की बढ़त बनाई और मध्यांतर तक 11-8 से आगे रहे। ब्रेक के बाद लगातार छह अंक हासिल कर भारतीय जोड़ी ने बढ़त 14-8 कर ली और इंडोनेशियाई खिलाड़ियों पर दबाव बढ़ा दिया।

प्रतिद्वंद्वी जोड़ी ने वापसी की कोशिश की, लेकिन सात्विक और चिराग ने मुकाबले पर नियंत्रण बनाए रखा। वे 20-15 तक पहुंच गए। इंडोनेशियाई जोड़ी ने अंतर घटाकर 20-17 जरूर किया, लेकिन भारतीय जोड़ी ने 24 मिनट में दूसरा गेम जीतकर मुकाबला बराबरी पर ला दिया। इस दौरान नेट पर चिराग के सटीक और तेज खेल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

निर्णायक तीसरे गेम में दोनों जोड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन दबाव के क्षणों में भारतीय जोड़ी ने अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाया। सात्विक के शक्तिशाली स्मैश निर्णायक साबित हुए।लगातार पांच अंक जीतकर भारतीय जोड़ी ने 6-2 की बढ़त बना ली। इसके बाद भी उनका आक्रामक खेल जारी रहा और अंतिम मध्यांतर तक वे 11-6 से आगे हो गए। सात्विक और चिराग ने बढ़त को 12-7 तक पहुंचाया, लेकिन इंडोनेशियाई जोड़ी ने शानदार वापसी करते हुए अंतर घटाकर 12-11 कर दिया।

भारतीय खिलाड़ियों ने संयम नहीं खोया। दबाव भरे क्षणों में सात्विक के जोरदार स्मैश बार-बार भारतीय जोड़ी के काम आए। भारतीय जोड़ी ने 15-13 से बढ़त बढ़ाकर 16-13 और फिर 18-13 कर मुकाबले पर मजबूत पकड़ बना ली। इंडोनेशियाई जोड़ी ने एक बार फिर वापसी का प्रयास किया, लेकिन नेट पर की गई लगातार गलतियों ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दीं। जीत करीब आते ही सात्विक के आक्रामक प्रहार एक बार फिर असरदार साबित हुए और भारतीय जोड़ी ने 20-15 पर पहुंचकर पांच मैच प्वाइंट हासिल कर लिए।

सर्विस में देरी के कारण भारतीय खिलाड़ियों को येलो कार्ड भी दिखाया गया, लेकिन इसका मैच के परिणाम पर कोई असर नहीं पड़ा। अगले ही अंक पर अल्फियन का रिटर्न नेट में फंस गया और इसके साथ ही सात्विक तथा चिराग की जोड़ी यादगार जीत का जश्न मनाने में डूब गई।

Source link

Previous Post

सिंगरौली के खैराही गांव में पेयजल संकट गहराया, नदी के गड्ढों से पानी भरने को मजबूर 100 से अधिक परिवार

Next Post

himachal local body municipal elections kangra and dharamshala results significance हिमाचल नगर निगम चुनाव या 2027 का सेमीफाइनल; कांगड़ा और धर्मशाला के नतीजों के मायने, Himachal-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • बीजपुर. क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर) एवं सीईओ एनएसपीसीएल दिवाकर कौशिक का एनटीपीसी रिहंद दौरा
  • मुख्यालय. प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हरिकीर्तन व पूजन
  • सलखन. गेंहू क्रय मे कोई भी टाल- मटोल, बहानेबाजी स्वीकार नहीं: अवधेश सिंह
  • मुख्यालय. गर्भवती महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के उद्देश्य से निःशुल्क पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम का आयोजन
  • सोनभद्र. पुलिस भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन डीएम और एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • बीजपुर. क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर) एवं सीईओ एनएसपीसीएल दिवाकर कौशिक का एनटीपीसी रिहंद दौरा
  • मुख्यालय. प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हरिकीर्तन व पूजन

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.