• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘भाजपा’ ने शादी से पहले कर लिया सुसाइड, MP के सिंगरौली में खुशियों वाले घर में पसरा मौत का मातम, Madhya-pradesh Hindi News

Admin by Admin
September 5, 2026
in सिंगरौली
0
‘भाजपा’ ने शादी से पहले कर लिया सुसाइड, MP के सिंगरौली में खुशियों वाले घर में पसरा मौत का मातम, Madhya-pradesh Hindi News


Bhajpa Suicide News : मध्य प्रदेश के सिंगरौली में शादी से पहले एक दुल्हन की मौत का समाचार उसके नाम को लेकर खासा चर्चा में है। आज उसकी बारात आने वाली थे, लेकिन उससे एक रात पहले ही युवती ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी।

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक बेहद दुखद और हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। चितरंगी थाना क्षेत्र के कर्थुआ बहेरा गांव में एक युवती ने शादी के पहले फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान 19 वर्षीय भाजपा प्रजापति के रूप में हुई है। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, दुल्हन बनने जा रही मृतका भाजपा प्रजापति के घर में आज 19 जून को शादी की शहनाइयां बजने वाली थीं। सरई थाना क्षेत्र के पेड़रा गांव से उसकी बारात आने वाली थी। परिवार के लोग मेहमानों के स्वागत और विवाह की रस्मों को पूरा करने में व्यस्त थे। घर में उत्सव का माहौल था और हर कोई बेटी को विदा करने की तैयारियों में जुटा था। लेकिन, अचानक हुई इस घटना ने खुशियों को मातम में बदल दिया।

अपने कमरे में फांसी लगाकर दी जान

​परिजनों ने बताया कि मृतका ने रात में अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। जब सुबह काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो घरवालों ने दरवाजा तोड़ा। अंदर का दृश्य देखकर परिजनों के होश उड़ गए। युवती का शव फंदे से लटका हुआ था। तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद चितरंगी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

Bride Bhajpa suicide

सुसाइड का कारण अब तक स्पष्ट नहीं

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है और साक्ष्य जुटाने की कोशिश कर रही है। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवती ने ऐसा कदम क्यों उठाया। क्या यह कोई पारिवारिक विवाद था, किसी दबाव का परिणाम था या कोई अन्य व्यक्तिगत कारण, इन तमाम पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।

पुलिस कर ही जांच-पड़ताल

चितरंगी थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस फिलहाल परिजनों के बयान दर्ज कर रही है और हर एक बिंदु पर पड़ताल कर रही है कि आखिर शादी से पहले ऐसा क्या हुआ कि एक हंसती-खेलती युवती ने मौत को गले लगा लिया।

नाम का घटना से कोई संबंध नहीं : पुलिस

मृतका के नाम के चलते यह घटना लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है। युवती का नाम ‘भाजपा प्रजापति’ होने के कारण सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हो रही है। लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं, लेकिन स्थानीय प्रशासन और पुलिस का स्पष्ट कहना है कि नाम का घटना से कोई संबंध नहीं है।

युवती का स्वभाव शांत था : पड़ोसी

कर्थुआ बहेरा गांव में इस समय पूरी तरह सन्नाटा है। शादी वाले इस घर में कल तक ढोल-नगाड़ों की गूंज सुनाई देने वाली थी, वहां अब चीख-पुकार मची है। घटना से पूरा गांव स्तब्ध है। पड़ोसियों का कहना है कि युवती शांत स्वभाव की थी और उसने कभी किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया था। बहरहाल, इस तरह उसकी मौत से पूरा गांव गमगीन है। पुलिस की जांच ही अब इस मामले से पर्दा उठाएगी।

रिपोर्ट : NZ



Source link

Previous Post

आगरा का मनकामेश्वर मंदिर, जहां कैलाश से चलकर बाल कृष्ण को गोद में लेने पहुंचे थे भगवान शिव

Next Post

JPSC-JSSC प्रोटेस्ट: झारखंड सरकार से फिर बातचीत फेल, MLA जयराम महतो भी करेंगे अनशन, Jharkhand Hindi News

Next Post
JPSC-JSSC प्रोटेस्ट: झारखंड सरकार से फिर बातचीत फेल, MLA जयराम महतो भी करेंगे अनशन, Jharkhand Hindi News

JPSC-JSSC प्रोटेस्ट: झारखंड सरकार से फिर बातचीत फेल, MLA जयराम महतो भी करेंगे अनशन, Jharkhand Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.