• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. संकरी सड़क और अधूरी इंटरलॉकिंग से हादसों का खतरा, वार्ड-18 के लोग परेशान

Jitendra by Jitendra
September 4, 2026
in सोनभद्र
0

पंचायत संवाददाता@विष्णु कुशवाहा..


आदर्श नगर पालिका परिषद सोनभद्र के वार्ड नंबर 18 में सड़क निर्माण के कई महीने बाद भी दोनों तरफ इंटरलॉकिंग नहीं बिछाए जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सड़क की कम चौड़ाई के कारण वाहनों के आवागमन में दिक्कत हो रही है और स्थानीय लोगों के अनुसार कई वाहन असंतुलित होकर पलटकर दुर्घटनाग्रस्त भी हो चुके हैं।

स्थानीय निवासी राजेश गुप्ता का आरोप है कि सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण यहां अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। वाहनों को एक-दूसरे से पास होने में परेशानी होती है। सड़क के दोनों तरफ इंटरलॉकिंग नहीं होने से वाहन चालकों को पर्याप्त जगह नहीं मिल पाती, जिसके कारण कई वाहन असंतुलित होकर पलट जाते हैं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों में हमेशा दुर्घटना का डर बना रहता है।

वहीं अशोक ने बताया कि सड़क का निर्माण हुए कई महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक दोनों तरफ इंटरलॉकिंग का कार्य नहीं कराया गया है। यह सड़क रॉबर्ट्सगंज स्थित महिला थाने से न्यू कॉलोनी, अंबेडकर नगर होते हुए चंडी होटल ओवरब्रिज के पास तक बनी है। यह मार्ग काफी व्यस्त रहता है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन यहां से गुजरते हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के दोनों ओर इंटरलॉकिंग बिछाने से मार्ग के किनारे पर्याप्त जगह उपलब्ध होगी और वाहनों के आवागमन में भी सुविधा होगी। वर्तमान स्थिति में सड़क संकरी होने के साथ किनारों पर इंटरलॉकिंग नहीं होने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

स्थानीय निवासी शिवम कुमार, विमल, संजय, राकेश, गुड्डू, वीरेंद्र, महेंद्र सहित अन्य लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि सड़क के दोनों तरफ जल्द से जल्द इंटरलॉकिंग बिछाने का कार्य कराया जाए। लोगों ने कहा कि समस्या का शीघ्र समाधान होने से आवागमन सुगम होगा और दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगाया जा सकेगा।

Previous Post

31 दरोगाओं की जिम्मेदारी बदली, रिश्वत के आरोपों में सस्पेंड उत्कर्ष को SP ने अपना PRO बनाया, Uttar-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.