• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. विपिन सिंह को काशी क्षेत्र का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष

JK Gupta by JK Gupta
September 4, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0…..


Sonbhadra।  भारतीय जनता पार्टी ने सांगठनिक फेरबदल के तहत वरिष्ठ एवं संघर्षशील नेता विपिन सिंह को भाजपा काशी क्षेत्र का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके मनोनयन की खबर से सोनभद्र समेत काशी क्षेत्र के 16 जिलों के पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय बताया है।

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए विपिन सिंह की नियुक्ति को संगठनात्मक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनका लंबे समय से जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं से सीधा जुड़ाव रहा है।

सादगी, सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण के कारण उन्होंने कार्यकर्ताओं के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है।

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व मिलने के बाद बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं में भी नया उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि विपिन सिंह के सांगठनिक अनुभव और व्यापक जनसंपर्क का लाभ पार्टी को आगामी चुनाव में मिलेगा।

काशी क्षेत्र के विभिन्न जिलों में संगठन को और सक्रिय करने तथा कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।

पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विपिन सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में संगठन जमीनी स्तर पर और मजबूत होगा तथा आगामी चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।

Views: 90
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सिंगरौली में उफनती सोन नदी के बीच स्कूल जाने को मजबूर मासूम, जान जोखिम में डालकर पार कर रहे पुलिया, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Next Post

रांची में राहुल और सोरेन का फूंका पुतला; सरकार फिर करेगी बातचीत, छात्रों को न्योता, Jharkhand Hindi News

Next Post
रांची में राहुल और सोरेन का फूंका पुतला; सरकार फिर करेगी बातचीत, छात्रों को न्योता, Jharkhand Hindi News

रांची में राहुल और सोरेन का फूंका पुतला; सरकार फिर करेगी बातचीत, छात्रों को न्योता, Jharkhand Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement