• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

ऑस्ट्रेलिया से ड्रॉ होने के बावजूद कैसे विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप से बाहर हुआ भारत? समझें, Sports Hindi News

Admin by Admin
September 4, 2026
in खेल
0
ऑस्ट्रेलिया से ड्रॉ होने के बावजूद कैसे विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप से बाहर हुआ भारत? समझें, Sports Hindi News

[ad_1]

ऑस्ट्रेलिया ने तीन गोल किये और पांच गंवाये थे जबकि भारत ने दो गोल किये और चार गंवाये थे। औसत भी बराबर रहने के बाद गोल की गिनती में ऑस्ट्रेलिया एक गोल आगे था और सेमीफाइनल में पहुंच गया।

हॉकी वर्ल्ड कप में अब तक शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय महिला टीम बड़े मैच का दबाव नहीं झेल सकी और ‘करो या मरो’ के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से गोलरहित बराबरी के बाद समान अंक होने के बावजूद गोलों की गिनती के आधार पर सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई। भारत को सेमीफाइनल में जाने के लिये यह मैच हर हालत में जीतना था। पहले दौर में पूल डी में चीन से ड्रॅा का एक अंक भारत के पास था जबकि ऑस्ट्रेलिया भी एक अंक लेकर आई थी। इसके बाद आकलन गोल औसत के आधार पर होना था जिसमें दोनों के माइनस दो गोल थे। ऑस्ट्रेलिया ने तीन गोल किये और पांच गंवाये थे जबकि भारत ने दो गोल किये और चार गंवाये थे। औसत भी बराबर रहने के बाद गोल की गिनती में ऑस्ट्रेलिया एक गोल आगे था और सेमीफाइनल में पहुंच गया।

दूसरे चरण के पहले मैच में नीदरलैंड से दो गोल से हारने से पहले शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम आज लय में नजर नहीं आई। कई आसान मौके गंवाये और रैंकिंग में अपने से महज एक स्थान ऊपर काबिज ऑस्ट्रेलिया से गेंद पर कब्जा छीनने में भी नाकाम रही।

भारतीय कोच शोर्ड मारिन ने आखिरी पांच मिनट में गोलकीपर बिछू देवी को भी हटा दिया था लेकिन फिर भी भारतीय टीम खाता नहीं खोल सकी। अब भारत क्लासीफिकेशन मैच खेलेगा जबकि नीदरलैंड और ऑस्ट्रेलिया पूल ई से सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।

भारतीय खिलाड़ी पहले हाफ में वह तत्परता और तालमेल नहीं दिखा सके जो टूर्नामेंट में अब तक देखने को मिला था। पासिंग भी सटीक नहीं रही और मिडफील्ड में बार बार गेंद पर नियंत्रण खो दिया।

पहले क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया ने आक्रामक शुरूआत की और दूसरे ही मिनट में लगा कि करीब से लगाये गए शॉट पर उसने बढत बना ली है लेकिन भारत ने रेफरल लिया और टीवी अंपायर ने खतरनाक बॉल करार देकर गोल नहीं दिया।

चौथे मिनट में कौर ने इशिका को गेंद सौंपी लेकिन उसने सर्कल के भीतर गेंद गंवा दी।

10वें मिनट में ऑस्ट्रेलिया फिर गोल करने के करीब पहुंचा जब एमी ल्यूटन ने दाहिने ओर से रिवर्स हिट लगाई जिसे भारतीय गोलकीपर सविता ने बखूबी बचा लिया। फिर 13वें मिनट में नेहा ने सर्कल के भीतर गेंद गंवा दी। पहले पंद्रह मिनट में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का दबदबा रहा हालांकि कोई टीम गोल नहीं कर सकी।

दूसरे क्वार्टर के पहले ही मिनट में ऑस्ट्रेलिया को पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन इंजेक्शन ही खराब रहा। गेंद अभी भी भीतर थी जो भारतीय डिफेंडर की स्टिक से टकराकर बाहर निकल गई। इसके दो मिनट बाद ग्रेस यंग ने सर्कल पर से रिवर्स हिट लगाई जिसे बिछू देवी ने अपने दाहिने ओर लगभग डाइव लगाते हुए बाहर कर दिया।

भारतीय मिडफील्डर इशिका को 26वें मिनट में चोट लगी और एक मिनट बाद लालरेम्सियामी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी से गेंद छीनने के प्रयास में घायल हो गई। उन्हें करीब से घुटने पर गेंद लगी और फिजियो तथा अंपायर की मदद से वह मैदान से बाहर गई।

भारत को हाफटाइम से ठीक पहले पेनल्टी कॉर्नर मिला जब सलीमा आगे बढी लेकिन आस्ट्रेलियाई डिफेंडर के पैर से गेंद टकरा गई। उस समय दीपिका मैदान पर नहीं थ । भारत ने वैरिएशन आजमाया और नवनीत ने सीधे स्लैप हिट लगाने की बजाय निक्की को स्क्वेयर पास दिया जो शॉट नहीं ले सकी और गेंद उसके पैर से टकराकर निकल गई।

पहले हाफ तक स्कोर गोलरहित बराबरी पर था।

ऑस्ट्रेलिया के पास 37वें मिनट में सुनहरा मौका था जब बायीं ओर से मिले क्रॉस पर स्टेफनी केरशॉ ने गोल के सामने से दमदार शॉट लगाया लेकिन गेंद साइड नेट से टकरा गई। इसके दो मिनट बाद ऑस्ट्रेलिया को पेनल्टी कॉर्नर मिला जब एलिस अर्नाट के शॉट पर गेंद साक्षी से टकराई। पेनल्टी कॉर्नर पर केरशॉ के शॉट पर गेंद डिफ्लैक्ट होकर भीतर गई और आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जश्न मनाने लगे लेकिन गेंद हवा में उछली और शिल्पी के शरीर से टकरा गई। अंपायर ने इसे खतरनाक गेंद करार दिया।

भारत को तीसरे क्वार्टर के आखिरी मिनट में गोल करने का मौका मिला जब सर्कल लाइन पर से नवनीत ने दाहिने ओर बलजीत को गेंद सौंपी जिसने दीपिका को क्रॉस दिया लेकिन उसकी स्टिक से लगकर गेंद हवा में चली गई। ऑस्ट्रेलिया को 46वें मिनट में तीसरा पेनल्टी कॉर्नर मिला जब नेहा ने मिडफील्ड में गेंद गंवा दी और आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का शॉट सुशीला के पैर पर लगा। क्लेयर कोलविल की ड्रैग फ्लिक भारतीय डिफेंस ने रोक दी। ऑस्ट्रेलिया को लगातार दूसरा पेनल्टी कार्नर मिला लेकिन सलीमा ने रेफरल लिया जिसमें पता चला कि गेंद उनकी स्टिक से लगी थी।

भारत को 48वें मिनट में फिर सुनहरा मौका मिला जब सलीमा ने दाहिने ओर से शानदार दौड़ लगाते हुए गेंद नवनीत को सौंपी लेकिन नवनीत और लालरेम्सियामी के बीच गलतफहमी से गेंद हाथ से निकल गई।

ऑस्ट्रेलिया को 54वें मिनट में मिला पेनल्टी कॉर्नर बेकार किया। भारतीय कोच शोर्ड मारिन ने आखिरी पांच मिनट में गोलकीपर को हटा दिया जिससे भारत के पास एक अतिरिक्त खिलाड़ी हो गया। ऑस्ट्रेलिया को 59वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर पर सलीमा की शानदार रशिंग से गोल नहीं हो सका।

[ad_2]

Source link

Views: 55
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

Gandhari Movie Review: अंधेरे से जंग लड़ती एक मां का रौद्र रूप है ‘गांधारी’

Next Post

पीएम मोदी ने जानी बनारस में बाढ़ की स्थिति, बलिया में सभी रिकॉर्ड तोड़ने को आतुर गंगा, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post
पीएम मोदी ने जानी बनारस में बाढ़ की स्थिति, बलिया में सभी रिकॉर्ड तोड़ने को आतुर गंगा, Uttar-pradesh Hindi News

पीएम मोदी ने जानी बनारस में बाढ़ की स्थिति, बलिया में सभी रिकॉर्ड तोड़ने को आतुर गंगा, Uttar-pradesh Hindi News

Related Posts

  • रिलीज से एक दिन पहले फिल्म को रुकवाने HC पहुंचे पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली, अदालत ने दिया झटका; क्या है पूरा मामला, Ncr Hindi News रिलीज से एक दिन पहले फिल्म को रुकवाने HC पहुंचे पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली, अदालत ने दिया झटका; क्या है पूरा मामला, Ncr Hindi News
  • पीवी सिंधू का फ्रेंच ओपन फाइनल में सपना टूटा, दक्षिण कोरिया की आन से यंग ने जीता खिताब, Sports Hindi News पीवी सिंधू का फ्रेंच ओपन फाइनल में सपना टूटा, दक्षिण कोरिया की आन से यंग ने जीता खिताब, Sports Hindi News
  • Asian Para Games में 2 भारतीय खिलाड़ियों ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर जीते गोल्ड मेडल; देश को मिले 100 पदक, Sports Hindi News Asian Para Games में 2 भारतीय खिलाड़ियों ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर जीते गोल्ड मेडल; देश को मिले 100 पदक, Sports Hindi News
  • दिग्गज पंकज आडवाणी ने जीता 29वां विश्व खिताब, विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप फाइनल में इंग्लैंड के रॉब हॉल को हराया, Sports Hindi News दिग्गज पंकज आडवाणी ने जीता 29वां विश्व खिताब, विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप फाइनल में इंग्लैंड के रॉब हॉल को हराया, Sports Hindi News
  • एशियाई पैरा गेम्स में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, 30 गोल्ड सहित जीते 114 मेडल, Sports Hindi News एशियाई पैरा गेम्स में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, 30 गोल्ड सहित जीते 114 मेडल, Sports Hindi News
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement