• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

ग्वालियर के सिंगर ने ‘हनुमान अंश’ के 12 में से 5 गाने किए कंपोज, शिव भजन ने छुआ दिल, जानते हैं इसका मतलब?

Admin by Admin
September 4, 2026
in मनोरंजन
0
ग्वालियर के सिंगर ने ‘हनुमान अंश’ के 12 में से 5 गाने किए कंपोज, शिव भजन ने छुआ दिल, जानते हैं इसका मतलब?


Last Updated:September 03, 2026, 19:04 IST

हनुमान अंश’ फिल्म के गाने, खासकर ‘आवागमन’, लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं. साधु सुशील तिवारी ने इन्हें गाया, कंपोज किया और लिखा है. चलिए आपको सुनाते हैं ये गीत और इसका मतलब भी सुनाते हैं. साथ ही सिंगर व कंपोजर से भी रूबरू करवाते हैं.

ग्वालियर के सिंगर ने ‘हनुमान अंश’ के 12 में से 5 गाने किए कंपोज, शिव भजन सुना?Zoom

(तस्वीर साभार: हनुमान अंश के आवागमन गीत का दृश्य)

बॉक्स ऑफिस पर डॉ विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी ‘हनुमान अंश’ गदर काट रही है. फिल्म ने न सिर्फ कमाई के मामले में झंडे गाड़े हैं बल्कि हर मायनों में तारीफ हासिल की है. कास्ट हो या कहानीकार, हर किसी की दर्शक तारीफ करते नहीं थक रहे. ऐसे ही ‘हनुमान अंश’ के भजन भी लोगों को खूब आकर्षित कर रहे हैं. ग्वालियर के सिंगर कंपोजर साधु तिवारी ने ‘हनुमान अंश’ के गाने बनाए हैं.

आज देशभर में ‘हनुमान अंश’ की तरह इसके गाने भी छाए हुए हैं. खासतौर पर इसका गाना ‘आवागमन’ की खूब चर्चा हो रही है. इस गीत को साधु सुशील तिवारी ने गाया, कंपोज किया और लिखा भी है. इसके अलावा उन्होंने पार्वती गाना भी गाया है. इन दोनों ही गानों की खूब तारीफ हुई है.साधु के गानों में लोकगीतों की झलक भी देखने को मिलती है. जिन्हें लोगों ने दिल से प्यार दिया है.

साधु तिवारी का कामकाज
‘हनुमान अंश’ से पहले साधु तिवारी ने साल 2019 की द रेड लैंड, साल 2014 की गुलाब गैंग और साल 2022 की जनहित में जारी जैसे प्रोजेक्ट के लिए काम किया है. फिल्म हनुमान अंश के लिए भी साधु तिवारी ने ऐसे गाने बनाए जिन्हें लोग खूब पसंद कर रहे हैं.

हनुमान अंश में कुल 12 गाने
बाबा नीम करोली के जीवन और सफर पर बनी फिल्म में कुल 12 गाने हैं. जिसमें से 5 गानों में साधु सुशील तिवारी ने म्यूजिक दिया है और गाए भी हैं. उनके अलावा ऋषि पाठक ने भी म्यूजिक दिया है.

क्या है गाने का मतलब
हनुमान अंश के आवागमन गाना लोगों की जुबान पर चढ़ चुका है. इस गीत के अर्थ की बात करें तो “हे भोले शंकर, मेरे जीवन के आने-जाने के चक्र को समाप्त कर दो.” यहां ‘आवागमन’ का धार्मिक अर्थ जन्म और मृत्यु का बार-बार होने वाला चक्र है. मतलब ये कि भक्त अपने भोलेनाथ से प्रार्थना कर रहा है कि वह उन्हें जन्म-मरण के बंधन से मुक्ति दिला दो.

आवागमन गाने के लिरिक्स
हर हर महादेव
शिव शंभू शंभू शंभू शंभू
शंभू शंभू शंभू
शिव शंभू शंभू शंभू शंभू
शंभू शंभू शंभू

अब ना देर लगाओ देर
बस कृपा करो महादेव
अब ना देर लगाओ देर
बस कृपा करो महादेव
ये दुनिया एक छलावा
तू सांचा ठौर है बाबा
ओ आवा, ओ बाबा
के आवागमन मिटा दो भोले शंकर
हर हर महादेव
के आवागमन मिटा दो भोले शंकर
के आवागमन मिटा दो भोले शंकर
हर हर महादेव

भूल भुलैया
माया तुम्हरी
कठिन डगरिया बाबाजी
लेनदार हम
सेठ हो तुम ये
तुम्हरी बजरिया बाबाजी
सेवक हम हैं
स्वामी हो तुम
गाढ़ो नाता बाबाजी
हमने टेर लगाई टेर
अब कृपा करो महादेव
ये दुनिया एक छलावा
तू सांचा ठौर है बाबा
ओ आवा, ओ बाबा
के आवागमन मिटा दो भोले शंकर
हर हर महादेव
के आवागमन मिटा दो भोले शंकर
के आवागमन मिटा दो भोले शंकर
हर हर महादेव

About the Author

authorimg

VarshaSenior Sub Editor

वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …

और पढ़ें

First Published :

September 03, 2026, 19:04 IST





Source link

Previous Post

दिल्ली से सीधे पहुंचेंगे मसूरी; देहरादून एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा यह बाईपास, पूरा प्लान, Ncr Hindi News

Next Post

क्या पाकिस्तान में एशियाई टूर्नामेंट खेलने जाएंगे भारतीय खिलाड़ी? सामने आई बड़ी रिपोर्ट, Sports Hindi News

Next Post
क्या पाकिस्तान में एशियाई टूर्नामेंट खेलने जाएंगे भारतीय खिलाड़ी? सामने आई बड़ी रिपोर्ट, Sports Hindi News

क्या पाकिस्तान में एशियाई टूर्नामेंट खेलने जाएंगे भारतीय खिलाड़ी? सामने आई बड़ी रिपोर्ट, Sports Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.