• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

शक्तिनगर. एनटीपीसी सिंगरौली में दो दिवसीय वेंडर डेवलपमेंट कार्यक्रम का आयोजन

JK Gupta by JK Gupta
September 3, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@वीरेंद्र यादव…..


एनटीपीसी सिंगरौली में स्थानीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को व्यावसायिक अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से 2 और 3 सितंबर को दो दिवसीय वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम (वीडीपी) एवं औद्योगिक प्रदर्शनी 2026-27 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम एमएसएमई-विकास कार्यालय, वाराणसी और एनटीपीसी सिंगरौली के संयुक्त तत्वावधान में कर्मचारी विकास केंद्र में हुआ।

कार्यक्रम का उद्घाटन परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक ई. प्रभाकर राव ने किया। उन्होंने स्थानीय उद्यमियों से एनटीपीसी की खरीद प्रक्रिया में अधिकाधिक भागीदारी करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय एमएसएमई का विकास क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था और रोजगार को बढ़ावा देने के साथ मजबूत आपूर्ति शृंखला के निर्माण में भी अहम भूमिका निभाता है।

एमएसएमई-डीएफओ प्रयागराज के निदेशक एलबीएस यादव ने सरकारी खरीद में एमएसएमई की भूमिका और केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। ईसीजीसी वाराणसी के ब्रांच मैनेजर-इन-चार्ज मुरलीधर महतो ने भी उद्यमियों को संबोधित किया।

तकनीकी सत्रों में जेम पोर्टल पर पंजीकरण, एनटीपीसी की वेंडर पंजीकरण एवं निविदा प्रक्रिया, सरकारी खरीद, ट्रेड्स के माध्यम से भुगतान और वित्तीय सुविधा, एनएसआईसी योजनाओं तथा नेशनल एससी-एसटी हब की जानकारी दी गई।

आयोजन में करीब 200 प्रतिभागियों और 20 वेंडरों ने हिस्सा लिया। औद्योगिक प्रदर्शनी में उद्यमियों ने अपने उत्पादों एवं क्षमताओं का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को स्थानीय उद्यमिता, रोजगार सृजन और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया।

Previous Post

नीरज चोपड़ा के रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान, एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय एथलेटिक्स टीम हुई कंफर्म, Other-sports Hindi News

Next Post

शक्तिनगर. सीबीएसई क्लस्टर टेबल टेनिस चैंपियनशिप में संत जोसफ की छात्रा को रजत पदक

Next Post

शक्तिनगर. सीबीएसई क्लस्टर टेबल टेनिस चैंपियनशिप में संत जोसफ की छात्रा को रजत पदक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.