• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

डिफेंस में और सुधार करने की जरूरत है.., हॉकी विश्व कप में लचर प्रदर्शन के बाद बोले भारतीय कप्तान, Hockey Hindi News

Admin by Admin
September 3, 2026
in खेल
0
डिफेंस में और सुधार करने की जरूरत है.., हॉकी विश्व कप में लचर प्रदर्शन के बाद बोले भारतीय कप्तान, Hockey Hindi News


ह़ॉकी विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि रक्षा पंक्ति में और सुधार की जरूरत है। भारत का 2026 विश्व कप में बेहद खराब प्रदर्शन रहा और टीम 8वें पायदान पर रही।

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने विश्व कप में अभियान के समापन के बाद कहा कि आठवें स्थान पर रहने से वह खुश नहीं है, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में डिफेंस में उनकी टीम को अच्छा सबक मिला है और आगे इसमें सुधार करना होगा।

सह मेजबान बेल्जियम से आखिरी मैच में पेनल्टी शूटआउट में 3 -4 से हारने के बाद भारतीय टीम आठवें स्थान पर रही। पूर्व चैम्पियन बेल्जियम ने आखिरी मिनट तक 3 -2 से बढत बना ली थी लेकिन हूटर से 26 सेकंड पहले हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके मैच को पेनल्टी शूटआउट तक खींच दिया जिसमें बेल्जियम ने बाजी मारी । हरमनप्रीत ने ‘भाषा’ से कहा, ” दोनों टीमें ही इस पोजिशन के लिये खेलना नहीं चाहती थी और दोनों की स्थिति एक सी थी। लेकिन दुनिया की शीर्ष टीम के खिलाफ उसके दर्शकों के सामने खेलना और एक टीम के रूप में अच्छा प्रदर्शन करना बड़ी बात है।” उन्होंने कहा ,” हमने अब तक पूरे साठ मिनट अच्छे प्रदर्शन की बात की थी जो आज देखने को मिली। हम प्रदर्शन से खुश हैं लेकिन आठवें स्थान से नहीं। लेकिन यह सफर है और अब हमारा अगला लक्ष्य एशियाई खेल है। उसमें स्वर्ण पदक जीतकर लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करना चाहते हैं। ”

डिफेंस बेहतर रखने पर काम करना होगा

उन्होंने कहा कि बड़ी टीमों के खिलाफ डिफेंस बेहतर रखने पर टीम को काम करना होगा। उन्होंने कहा ,” कोई व्यक्तिगत लक्ष्य नहीं है। जीतते हैं तो टीम के रूप में और हारते हैं तो भी टीम की जिम्मेदारी है। पूरे टूर्नामेंट में डिफेंस में अच्छा सबक मिला है कि एक टीम के रूप में अच्छा बचाव नहीं कर रहे तो बड़ी टीमें आपको परेशान करेंगी। हमें डिफेंस में और मजबूत होना होगा। इसी एक क्षेत्र में हम पीछे रह गए। बेल्जियम के खिलाफ अनुभवी मिडफील्डर मनप्रीत सिंह को लगी चोट के बारे में उन्होंने कहा ,” उसे सात टांके आये हैं लेकिन वह मजबूत लड़का है और ठीक हो जायेगा। ”

भारत के मुख्य कोच क्रेग फुल्टोन ने कहा कि उनकी टीम ने आखिरी मैच में दमदार प्रदर्शन किया जो टूर्नामेंट में इससे पहले नहीं कर सकी। उन्होंने कहा ,” हमारी शुरूआत अच्छी नहीं रही और पहले हाफ में उन्होंने उम्दा प्रदर्शन किया। ब्रेक के बाद हमने बेहतर प्रदर्शन किया और कुछ अच्छे सेव किये। मनप्रीत के चोटिल होने से झटका लगा लेकिन टीम ने दूसरे हाफ में शानदार खेल दिखाया। साठ मिनट के बाद मैच ड्रॉ था और इस प्रदर्शन से मैं खुश हूं।” मनप्रीत की चोट के बारे में उन्होंने कहा ,” उसे गंभीर चोट लगी थी जिसकी वजह से हमें दिलप्रीत को फॉरवर्ड लाइन से मिडफील्ड में भेजना पड़ा लेकिन उसने अच्छा प्रदर्शन किया। चतुराई से खेलने की जरूरत थी जो टीम ने खेला।”

पूरे टूर्नामेंट में प्रदर्शन के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा ,” दो कदम आगे और एक कदम पीछे । लेकिन हर मैच में हमने मौके बनाये। आखिरी मैच में दमदार प्रदर्शन किया जो पहले नहीं कर सके थे। एशियाई खेलों में इस लय के साथ जाना हमारे लिये बहुत महत्वपूर्ण है ।”

भाषा मोना आनन्द



Source link

Views: 50
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

जब MBBS डॉक्टर बना डायरेक्टर, पहली ही फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, 500 करोड़ी फिल्म पर अकेला पड़ा भारी

Next Post

OPINION: ‘भागते भूत की लंगोटी भली’ की राह क्यों चलते हैं छोटे दल, यूपी चुनाव में कांग्रेस की भी यही हालत

Next Post
OPINION: ‘भागते भूत की लंगोटी भली’ की राह क्यों चलते हैं छोटे दल, यूपी चुनाव में कांग्रेस की भी यही हालत

OPINION: 'भागते भूत की लंगोटी भली' की राह क्यों चलते हैं छोटे दल, यूपी चुनाव में कांग्रेस की भी यही हालत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement