• Home
  • Privacy Policy
Friday, August 14, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

इंसान से भी तेज निकला रोबोट, हाफ मैराथन में तोड़ डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

Admin by Admin
April 19, 2026
in खेल
0
इंसान से भी तेज निकला रोबोट, हाफ मैराथन में तोड़ डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

[ad_1]

Last Updated:April 20, 2026, 00:11 IST

humanoid robot broke humans world record: चीन की तकनीकी प्रगति का एक शानदार नमूना पेश करते हुए बीजिंग में रोबोट्स की ‘हाफ-मैराथन’ रेस आयोजित की गई. इस रेस में एक ह्यूमनॉइड रोबोट ने जीत हासिल की और इंसानों के वर्ल्ड रिकॉर्ड से भी तेज दौड़कर सबको हैरान कर दिया. चीनी स्मार्टफोन कंपनी Honor द्वारा बनाए गए इस रोबोट ने 21 किलोमीटर की रेस को मात्र 50 मिनट 26 सेकंड में पूरा कर लिया.

इंसान से भी तेज निकला रोबोट, हाफ मैराथन में तोड़ डाला वर्ल्ड रिकॉर्डZoom

रोबोट ने तोड़ा इंसान का वर्ल्ड रिकॉर्ड.

बीजिंग. चीन की एक कंपनी के बनाए हुए ‘ह्यूमनॉइड रोबोट’ ने शौकिया धावकों के साथ हुई रेस में 50 मिनट 26 सेकंड में इंसानों का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया. चीन की ‘शेन्जेन ऑनर स्मार्ट टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड’ के ‘ह्यूमनॉइड रोबोट’ ‘फ्लैश’ ने 2026 बीजिंग ई-टाउन हाफ मैराथन में ऑटोनॉमस नेविगेशन कैटेगरी में जीत हासिल की. यहां की सरकारी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ‘फ्लैश’ ने इंसानों के 57:20 के वर्ल्ड रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया.

पुरुषों की हाफ मैराथन का वर्ल्ड रिकॉर्ड पिछले महीने पुर्तगाल में लिस्बन हाफ मैराथन में युगांडा के स्टार लंबी दूरी के धावक जैकब किप्लिमो ने बनाया था. चीन, जर्मनी, फ्रांस और ब्राजील की 100 से ज्यादा टीमों ने इंसानी धावकों के साथ इस दौड़ में हिस्सा लिया. प्रतियोगिता के नियमों के मुताबिक रोबोट और इंसानी धावकों ने 21 किलोमीटर का एक ही रास्ता तय किया, लेकिन सुरक्षा के लिए अलग-अलग लेन का इस्तेमाल किया. सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक रोबोट के लिए कट-ऑफ टाइम तीन घंटे 40 मिनट तय किया गया था.

रोबोट ने तोड़ा इंसान का वर्ल्ड रिकॉर्ड.

Honor के इंजीनियर डू शियाओदी ने बताया कि रोबोट की टांगें 90 से 95 सेंटीमीटर लंबी बनाई गई थीं, ताकि वे इंसानी धावकों की तरह कदम उठा सकें. रोबोट को गर्म होने से बचाने के लिए वही ‘लिक्विड कूलिंग’ तकनीक इस्तेमाल की गई, जो Honor के स्मार्टफोन्स में होती है. हालांकि, अभी यह शुरुआत है, लेकिन इंजीनियरों का मानना है कि दौड़ने वाली इस तकनीक का इस्तेमाल भविष्य में कारखानों और भारी उद्योगों में किया जाएगा. मैराथन देखने आए लोग चीनी रोबोट्स की फुर्ती देखकर हैरान थे.

बीजिंग यूनिवर्सिटी के एक छात्र ने कहा कि AI ने बहुत कम समय में इतनी तरक्की कर ली है. अब भविष्य AI का ही है, और जो इसे नहीं सीखेगा, वह पीछे रह जाएगा. एक 11 साल के स्कूली छात्र ने बताया कि वह अभी से रोबोटिक्स की पढ़ाई कर रहा है और आगे चलकर इसी क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहता है. भले ही रोबोट ने तेज दौड़कर अपनी ताकत दिखा दी है, लेकिन उन्हें कारखानों में इंसानों की तरह काम करने के लिए अभी और सुधार की जरूरत है. विशेषज्ञ कहते हैं कि दौड़ना एक बात है, लेकिन फैक्ट्री में बारीकी वाले काम करना अलग बात है. इसके लिए रोबोट के ‘सॉफ्टवेयर’ को और समझदार बनाना होगा. चीन की सरकार इस क्षेत्र में दुनिया का लीडर बनना चाहती है. इसके लिए वे कंपनियों को काफी पैसा (सब्सिडी) और सुविधाएं दे रहे हैं.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

April 20, 2026, 00:11 IST

[ad_2]

Source link

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

चोपन. अक्षय तृतीया पर सिंदुरिया में भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई

Next Post

Who Is Aronyak Ghosh: कौन हैं अरण्यक घोष… जो भारत के 95वें ग्रैंड मास्टर बने, पिता अंपायर, मां हैं वकील

Next Post
Who Is Aronyak Ghosh: कौन हैं अरण्यक घोष… जो भारत के 95वें ग्रैंड मास्टर बने, पिता अंपायर, मां हैं वकील

Who Is Aronyak Ghosh: कौन हैं अरण्यक घोष... जो भारत के 95वें ग्रैंड मास्टर बने, पिता अंपायर, मां हैं वकील

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • खेल
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • Hi
  • सड़क हादसे में मारकुंडी ग्राम प्रधान गंभीर घायल, वाराणसी रेफर
  • हॉकी विश्व कप में 51 साल के पदक के सूखे को खत्म करने उतरेगा भारत, Hockey Hindi News
  • तलाक होने पर पत्नी को 1.10 करोड़ रु. महीने देंगे रोनाल्डो, 53 करोड़ का बंगला भी, लेकिन संपत्ति पर अधिकार नहीं: रिपोर्ट, Football Hindi News
  • MS धोनी से प्रेरणा लेती हैं भारतीय गोलकीपर बिछू देवी, वर्ल्ड कप से पहले दिया ये बयान, Sports Hindi News

Breaking News

Hi

by JK Gupta
August 14, 2026
0

Read moreDetails

सड़क हादसे में मारकुंडी ग्राम प्रधान गंभीर घायल, वाराणसी रेफर

by J K Gupta
August 14, 2026
0

सलखन-सोनभद्र। डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत वाराणसी- शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर डाला खन्ना कंपनी के समीप गुरुवार की रात...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

No Content Available
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio