• Home
  • Privacy Policy
Wednesday, August 12, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

दुद्धी. हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ईद-उल-फित्र का त्यौहार

JK Gupta by JK Gupta
March 21, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
50
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दुद्धी/सोनभद्र.@मोहम्मद इब्राहिम……


— 30 दिन रोजे का ईनाम, खुशनुमा माहौल ईद के नाम


दुद्धी नगर व आसपास के ग्रामीण अंचलों में ईदुल फित्र का त्योहार ख़ुशनुमा माहौल में पूरी अकीदत और एहतराम के साथ शनिवार को मनाया गया। 30 दिन रोजे रखने के बाद मनाये जाने वाले इस पर्व को लेकर रोजेदारों में तो खुदा के ईनाम स्वरूपी त्योहार को लेकर खुशी होना लाजिमी है, मगर बेरोज़ेदारों और बच्चों में भी उतना उमंग और उत्साह देखने को मिलता है।

त्योहार के दिन हर गिले शिकवे भूलकर लोग एक दूसरे को मुबारकबाद पेश कर अपनी खुशी का इजहार करते हैं। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह आठ बजे अदा की जाने वाली ईदुल फितर की नमाज को लेकर सुबह सात बजे से ही मकतब जब्बरिया ईदगाह पर अकीदतमंद ईद की नमाज पढ़ने के लिए इकट्ठा होने लगे। अपने घरों से नहा-धोकर नए परिधानों में सर पर टोपी, इस्लामी पगड़ी, साफा आदि बांधकर इत्र की खुशबू बिखेरते लोग निर्धारित समय से घंटो पूर्व ईदगाह की तरफ कूच कर गए।

हर किसी को ईदगाह में जगह न मिलने का भय सता रहा था। देखते ही देखते मकतब जब्बरिया ईदगाह नमाज शुरू होने के पूर्व खचाखच भर गया। माइक से व्यवस्था की बागडोर संभाले हाफिज तौहीद व करी उस्मान साहब ने जगह न मिल पाने के कारण बाहर खड़े नमाजियों को जामा मस्जिद में आधे घंटे बाद साढ़े आठ बजे व कादरिया गर्ल्स कॉलेज में 9 बजे अदा की जाने वाली ईद की नमाज में शामिल होने की अपील करने लगे। हाफिज मसऊद रज़ा ने रमज़ान और ईद की अहमियत व फजीलतों पर तफ्सील से तकरीर करते हुए ईदुल फित्र के नमाज की नीयत तथा तरकीब बताई।

ठीक 8 बजे ईदगाह में हज़रत नसीरे मिल्लत द्वारा ईद के दोगाने के नमाज लोगों को अदा कराई गई। इस क्रम में जामा मस्जिद दुद्धी में 8:30 बजे मौलाना नजीरुल कादरी ने दूसरे शिफ्ट में तथा कादरिया गर्ल्स कॉलेज में 9 बजे हाफिज महमूद साहब ने तीसरे व अंतिम शिफ्ट में ईद की नमाज अदा कराई। नमाज समाप्ति के उपरांत लोग एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद पेश किए। नमाज बाद लोग कब्रिस्तान जाकर अपने मरहुमीन की कब्रों पर फातेहा पढ़ी।

इस दौरा एडिशनल एसपी अनिल कुमार पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार राय, प्रभारी निरीक्षक धर्मेद्र कुमार सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस और पीएसी के जवान कस्बे सहित निमियाडीह, दीघुल, बघाडू आदि गॉवों का भ्रमण करते रहे।

नमाज के दौरान आसिफ खान फतेहमुहम्मद खान, कलीमुल्लाह खान, आदिल खान, सरफराज साह, सेराज खान इब्राहिम खान आदि जिम्मेदार लोग विभिन्न मदों का चंदा व व्यवस्था सुदृढ़ करने में मशगूल नजर आए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

विंढमगंज. मालिया नदी तट पर गूंजेगी आस्था की गूंज, श्री मालेश्वर महादेव मंदिर में छठ महापर्व की भव्य तैयारी

Next Post

म्योरपुर. मुख्यमंत्री से मिले एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार

Next Post

म्योरपुर. मुख्यमंत्री से मिले एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • दुकानों के मजदूरों को परिचय पत्र, न्यूनतम मजदूरी व साप्ताहिक अवकाश की मांग
  • सोनभद्र. अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर मेडिकल कॉलेज में एचआईवी/एड्स जागरूकता अभियान का शुभारंभ
  • चूर्क. हर घर तिरंगा अभियान के तहत चुर्क में तिरंगा महोत्सव, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र
  • सोनभद्र. मिशन शक्ति 5.0 के तहत हॉटस्पॉट व स्कूल में चला जागरूकता अभियान
  • शक्तिनगर. माँ ज्वालामुखी मंदिर विवाद पर संचालन समिति ने रखा पक्ष, जांच दस्तावेजों का दिया हवाला

Breaking News

दुकानों के मजदूरों को परिचय पत्र, न्यूनतम मजदूरी व साप्ताहिक अवकाश की मांग

by J K Gupta
August 12, 2026
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन वाणिज्यिक संस्थानों और दुकानों पर काम करने वाले मजदूरों को परिचय पत्र, न्यूनतम मजदूरी, इंश्योरेंस, साप्ताहिक अवकाश...

Read moreDetails

सोनभद्र. अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर मेडिकल कॉलेज में एचआईवी/एड्स जागरूकता अभियान का शुभारंभ

by J K Gupta
August 12, 2026
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी के निर्देशानुसार बुधवार को मेडिकल...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio