म्योरपुर/सोनभद्र. @संदीप अग्रहरी….

म्योरपुर खेल मैदान में श्रीराम कथा के तीसरे दिन राम के जन्म होते ही पंडाल में प्रभु श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। कथावाचक श्री दिलीप कृष्ण भारद्वाज ने कहा कि भगवान का जन्म असुरों और पापियों का नाश करने के लिए हुआ था। भगवान राम ने बाल्यावस्था से ही असुरों का नाश किया।
उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का जीवन चरित्र अनंत सदियों तक चलता रहेगा। राम कथा में पिता के प्रति मां के प्रति और भाई के प्रति प्रभु राम का जो स्नेह प्रेम रहा सदा सदा के लिए अमर है। दिलीप कृष्ण भारद्वाज ने कहा कि राजा दशरथ के संतान न होने के कारण अपने कुलगुरु वशिष्ठ के पास जाते हैं। जहां वशिष्ठ द्वारा श्रृंगी ऋषि से शुभ पुत्र कामेष्टि यज्ञ करवाते है। यज्ञ कुंड से अग्नि देवता का प्रकट होकर राजा दशरथ को खीर प्रदान करते हैं।

जिसके बाद राजा दशरथ द्वारा तीनों रानियों कौशल्या, कैकई और सुमित्रा को खीर देते है। उस खीर के खाने से तीनों रानियों को भगवान राम सहित भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न का जन्म होता है। भगवान राम के जन्म पर बजी बधाई महिलाओं ने गाए सोहर गीत ।

इस मौके पर दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री जीत सिंह खरवार आयोजक समिति के अध्यक्ष सोना बच्चा अग्रहरि, ग्राम प्रधान संगीता जायसवाल, भाजपा युवा नेता गणेश जायसवाल, सागोबांध पूर्व ग्राम प्रधान बालमुकुंद जायसवाल, रेणुकूट व्यापार संघ अध्यक्ष सूरज ओझा, शेषनाथ तिवारी, कुलदीप सिंह भाजपा युवा नेता अमित रावत, आशीष अग्रहरी, शशांक अग्रहरि ,अजय अग्रहरि, युवा समाजसेवी सुजीत अग्रहरि, दिनेश गुप्ता ,मनदीप गुप्ता, दीपक अग्रहरि उर्फ योगी सहीत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।