• Home
  • Privacy Policy
Sunday, July 5, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

म्योरपुर. 41वीं अंतरराज्यीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता की प्रथम संध्या पर सजी काव्य- निशा

JK Gupta by JK Gupta
February 8, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
34
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

म्योरपुर/सोनभद्र. @संदीप अग्रहरी…..

41वीं अंतरराज्यीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता की प्रथम संध्या पर राजा चंडोल इंटरमीडिएट कॉलेज, लिलासी कला परिसर में शनिवार की देर शाम आयोजित काव्य-निशा ने खेल और साहित्य के सुंदर संगम का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। आयोजन ने यह संदेश दिया कि प्रतियोगिताएँ केवल मैदान तक सीमित नहीं रहतीं, बल्कि संस्कृति, संवेदना और सामाजिक चेतना को भी सशक्त करती हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन सरस्वती जी के वंदन के साथ हुआ।

काशी हिंदू विश्वविद्यालय से आए युवा एवं स्थापित कवियों ने अपनी सशक्त रचनाओं से मंच को जीवंत कर दिया। कवि शिवम सांवरा ने “हम पितृ धरोहर बेंचि दयों, मुलू चित्र तुम्हार धरो है अभी” से काव्य संध्या का आगाज किया। उनकी रचना में तीखापन और संवेदना का संतुलन स्पष्ट दिखा। बीएचयू के अंकित मिश्रा ने युवा मन के संघर्ष को स्वर देते हुए कहा “एक तहजीब थी जिस किसी से मिलो, हाथ पकड़े मगर यूँ दबाए नहीं”

सरल शब्दों में गहरी बात कहने की शैली ने खूब तालियाँ बटोरीं। वैभव अवस्थी ने “सौ करोड़ हिंदू हैं लेकिन हिंदुस्तान नहीं दिखता” पढ़कर श्रोताओं को गंभीर सोच के लिए विवश कर दिया। वत्सल रोहिल्ला ने “करें हम इश्क की बातें कई साल, मगर है एक मुसीबत वक्त कम है” के माध्यम से प्रेम और समय के द्वंद्व को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया।

बीएचयू के अभिनंदन की रचनाओं में सामाजिक चेतना मुखर रही, जिसने विशेष रूप से युवाओं को प्रभावित किया। नगर उंटारी, झारखंड से आए कवि कमलेश ने मजदूर वर्ग की पीड़ा को स्वर देते हुए कहा “खुशियाँ हों या गम क्या फर्क पड़ेगा, एक बेबस मजदूर के घर बढ़ेगा तो बढ़ेगा, सिर्फ उसका कर्ज बढ़ेगा।” उनकी रचना ने सामाजिक यथार्थ को प्रभावी ढंग से उजागर किया।

कवि यथार्थ विष्णु ने “हम सोनभद्र की सोंधी-सोंधी मिट्टी से आते हैं” कहकर पूरे सभागार को भावुक कर दिया। कवि आकाश ने गीतात्मक शैली में “मन हजारों रंगों में रंगा, तन समाधि लगाता रहा” प्रस्तुत कर माहौल को संगीतमय बना दिया। लोक-संस्कृति की सजीव झलक डॉ लखन राम जंगली ने “संगी छहे बैठ बंसिया बजावे” तथा लोक-भाषा की अन्य रचनाओं के माध्यम से ग्रामीण संस्कृति और लोक-स्मृतियों को जीवंत कर दिया।

आशीष कुमार गुप्ता पढ़ा “अपनों ने ओढ़ ली ज़ुबाँ परायों सी, कैसे कह दूँ अपना अपना सा रहा।” उनकी प्रस्तुति में स्मृति, कृतज्ञता और मिट्टी से जुड़ाव स्पष्ट झलका। कवि गोष्ठी में रविकांत गुप्ता, रामनरेश जायसवाल, बर्फीलाल, जयंत कुमार, रामनारायण समेत विद्यालय के छात्र, शिक्षक, ग्रामीण और दूर-दराज से आए साहित्य प्रेमी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Previous Post

अनपरा. अनियंत्रित ट्रक ने दो राहगीरों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Next Post

म्योरपुर. एकदिवसीय महिला मुकाबले में झारखंड का दमदार प्रदर्शन, उत्तर प्रदेश को हराया

Next Post

म्योरपुर. एकदिवसीय महिला मुकाबले में झारखंड का दमदार प्रदर्शन, उत्तर प्रदेश को हराया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • सोनभद्र. संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जनपद में चला विशेष स्वच्छता अभियान
  • म्योरपुर. पति से विवाद के बाद तीन महिलाओं ने खाया विषाक्त पदार्थ, एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
  • ओबरा. परसोई के टोला खैराही में पेयजल समस्या को लेकर आदिवासियों का प्रदर्शन
  • घोरावल. तहसील परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं संगोष्ठी का आयोजन
  • घोरावल. गौरक्षा के लिए 27 अक्टूबर को 40 करोड़ हिंदुओं का हस्ताक्षर पत्र राष्ट्रपति को सौपा जाएगा

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • सोनभद्र. संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जनपद में चला विशेष स्वच्छता अभियान
  • म्योरपुर. पति से विवाद के बाद तीन महिलाओं ने खाया विषाक्त पदार्थ, एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.