• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. सेवा दिवस के रूप में मनाई गई मजदूर नेता “चाचा” लाल बहादुर की 116वीं जयंती

JK Gupta by JK Gupta
January 19, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
50
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रेणुकूट/सोनभद्र. @अमिताभ मिश्रा……


हिन्डाल्को आवासीय कॉलोनी के प्रवेशद्वार के सामने स्थित मजदूर नेता स्वर्गीय “चाचा” लाल बहादुर की प्रतिमा स्थल पर उनकी 116वीं जयंती सेवा दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों व गणमान्य नागरिकों द्वारा प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय इंटर कॉलेज पिपरी के पूर्व प्रधानाचार्य अवधेश सिंह, प्रमुख समाजसेवी शत्रुधन सिंह तथा चांद प्रकाश जैन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेत्री बिंदु गिरि ने की, जबकि संचालन प्रयास फाउंडेशन के अध्यक्ष दिलीप दुबे ने किया।

मुख्य वक्ता के रूप में रानू सिंह, वीर बहादुर सिंह, जोगेंद्र सिंह फौजी,शेख जलालुद्दीन एवं मस्तराम मिश्रा ने चाचा लाल बहादुर द्वारा हिन्डाल्को संस्थान में किए गए उत्कृष्ट कार्यों एवं मजदूर हित में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के अंत में प्रयास फाउंडेशन की ओर से दस संविदा श्रमिकों को कंबल वितरित किए गए तथा सभी उपस्थित लोगों को लड्डू, चाय व जलपान कराया गया। इसके उपरांत चाचा लाल बहादुर स्मारक सेवा समिति के सदस्यों द्वारा हिन्डाल्को अस्पताल, कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय तथा रामायण राय नर्सिंग होम में मरीजों को फल व बिस्कुट वितरित कर शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजन सिंह, बिजेंद्र सिंह, रविंद्र तिवारी, संजय सिंह, महेंद्र सिंह, टिंकू सिंह, नरेंद्र सिंह, लाल बहादुर, अशोक सिंह, देशबंधु, त्रिभुवन मौर्य, आशीष सिंह, अनिल कुमार दुबे, बच्चन सिंह, जगदीश प्रसाद श्रीवास्तव, अजीत सिंह, संजय श्रीवास्तव, जी.के. मदान, राहुल सिंह, बंटू शाही, रिकू सिंह, विजय नाथ पांडेय, शिवाजी सिंह, ए.के. मिश्रा, कृष्ण प्रताप सिंह, वीरेंद्र राम, कन्हैया, सोनू अग्रहरि, छोटन बैठा, सुरेंद्र जिलाजीत तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Previous Post

सोनभद्र. कैनवस क्रिकेट मैच में चतरा और नई बाजार की टीमों के बीच होगा फाइनल मुकाबला

Next Post

सोनभद्र. स्टेट हाईवे पर एसपी ने चलाया दो पहिया वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान

Next Post

सोनभद्र. स्टेट हाईवे पर एसपी ने चलाया दो पहिया वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • म्योरपुर. रफ्तार का कहर; दो बाइक की टक्कर में पांच युवक घायल, एक जिला अस्पताल रेफर
  • म्योरपुर. बच्चा चोरी के अफवाह में भीड़ ने कार चालक को पीटा, फाड़े कपड़े
  • इंडियन ओपन में राजेश रमेश और विद्या रामराज ने किया कमाल, 400 मीटर रेस में जीता स्वर्ण पदक
  • रेणुकूट. मोक्ष नगरी वाराणसी में ‘मानवता की थाली’ का सम्मान, सेवा कार्यों को मिली राष्ट्रीय पहचान
  • म्योरपुर. मुख्यमंत्री से मिले एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.