मुख्यालय/सोनभद्र. @विशाल टंडन…..

Sonbhadra । जनपद के ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगार युवक एवं युवतियों को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से इंडियन बैंक द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) 19 जनवरी 2026 से 6 दिवसीय जनरल ई.डी.पी. (उद्यमिता विकास कार्यक्रम) का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क होगा।प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
साथ ही प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने, बैंक ऋण हेतु आवेदन प्रक्रिया, स्वरोजगार के विभिन्न अवसरों तथा व्यवसाय प्रबंधन से संबंधित व्यावहारिक जानकारी प्रदान की जाएगी। संस्थान के निदेशक विशाल खन्ना ने बताया कि इस प्रशिक्षण में बीपीएल/एसईसीसी 2011 परिवारों के सदस्यों एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इच्छुक बेरोजगार युवक एवं युवतियां संस्थान कार्यालय में संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं।
साक्षात्कार के उपरांत चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण स्थल सरकारी आईटीआई के बगल, टोल प्लाजा के पश्चिम, लोढ़ी, सोनभद्र स्थित है।
