बीजपुर/सोनभद्र. @रामबली मिश्रा….

अजिरेश्वर महादेव क्रिकेट प्रतियोगिता जरहा सीजन 6 का आगाज रविवार को बड़े ही उत्साह पूर्वक किया गया। क्रिकेट मैच प्रतियोगिता में अंतरराज्यीय कुल 16 टीमें प्रतिभाग करेंगी, जो आठ दिनो तक चलेगा। आयोजक श्री अजिरेश्वर धाम परमार्थ जन सेवा ट्रस्ट एवं सांस्कृतिक समिति जरहा द्वारा मुख्य अतिथि सहित सह अतिथियों का माल्यार्पण व अंगवस्त्र भेट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मान सिंह गौड़ ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर सहित सह अतिथियों ने विकेट का पूजा पण्डित एन के दुबे द्वारा विधि विधान से कराया गया। तदोपरान्त मुख्य अतिथि सहित सह अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारम्भ कराया।
पहला मैच बभनी वर्सेज जरहा के बीच खेला गया जिसमें में बभनी ने टास जीत कर पहले क्षेत्र रक्षण करने का फैसला लिया। निर्णायक की भूमिका रमेश गुप्ता व नवाब हुसैन ने निभाया।
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान जरहा सुशीला देवी, शैलेंद्र सिंह ,श्याम सुंदर जयसवाल, गणेश शर्मा, श्रीराम यादव, नरेन्द्र केशरी, अमरेश तिवारी सहीत भारी संख्या में संभ्रांत जन व दर्शकगण मौजूद रहें।
प्रत्येक लीग मैच 10 ओवर, सेमीफाइनल 12 और फाइनल मैच 15 ओवर के खेलें जाएंगे, क्रिकेट प्रतियोगिता मैच में मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार व झारखंड की टीमें प्रतिभाग करेंगी जो बेहतर खेल का प्रदर्शन करेगी।
