• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बीजपुर. रिहन्देश्वर मंदिर प्रांगण में भव्य हिन्दू सम्मेलन का हुआ आयोजन

JK Gupta by JK Gupta
January 1, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
154
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बीजपुर/सोनभद्र.@रामबली मिश्रा….


नववर्ष की पूर्व संध्या पर रिहन्देश्वर (शिव) मंदिर प्रांगण में विशाल हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य समाज में जागरूकता, संगठन एवं सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करना रहा। कार्यक्रम का संदेशात्मक उद्घोष रहा “जाग रहा है जन गण मन, निश्चित होगा परिवर्तन।”

कार्यक्रम में सर्वप्रथम मंचासीन मुख्य अतिथि मदन गोपाल दास जी महाराज सहित विशिष्ट अतिथि चंदन कृष्ण शास्त्री, पूर्णेन्दु जी ( लखनऊ पूर्वी उत्तर प्रदेश बजरंग दल क्षेत्रीय संयोजक ) राकेश राय ( बीएमएस अध्यक्ष ) योगेश त्रिपाठी, बीका रावत एवं अन्य अतिथियों का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। स्वागत उपरांत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ।

इस दौरान अपने ओजस्वी संबोधन में मदन गोपाल दास महाराज ने कहा कि आज अनेक शक्तियों की दृष्टि हिन्दू धर्म पर है और इसे कमजोर करने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने समाज से अपील की कि अपने बच्चों को श्रेष्ठ संस्कार दें तथा स्वयं ऐसा आचरण करें जिससे भावी पीढ़ी सही मार्गदर्शन प्राप्त कर सके। उन्होंने एकजुट होकर धर्म एवं संस्कृति के प्रचार-प्रसार पर विशेष बल दिया।

वहीं सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित पूर्णेन्दु जी ने कहा कि वर्तमान समय में सबसे बड़ी आवश्यकता संगठन और एकता की है। समाज को जातियों में बांटकर कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे समझना होगा। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने का आह्वान करते हुए कहा कि मोहल्लों में विभिन्न बहानों से आने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों व मानसिकता पर ध्यान देना आवश्यक है, ताकि कोई भी अपने षड्यंत्रों में सफल न हो सके।

योगेश त्रिपाठी ने अपने संबोधन में हिंदू संस्कृति को आत्मसात करने का आह्वान करते हुए कहा कि हमारा धर्म सबसे अलग है । हमे इसपर गर्व होना चाहिए ।

कार्यक्रम में अनिल त्रिपाठी, अनंत मोहन, संदीप गुप्ता, चंदन गुप्ता सहित क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता एवं हिन्दू समाज के लोग उपस्थित रहे। सम्मेलन शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ और उपस्थित जनसमूह में नववर्ष को लेकर नई ऊर्जा, चेतना एवं संकल्प का भाव देखने को मिला।इस मौके पर उत्कर्ष द्विवेदी,अनंत मोहन,अनिल त्रिपाठी,सुनील तिवारी सहित भारी संख्या हिन्दू संगठन के लोग मौजूद रहे।

Previous Post

बीजपुर. एनटीपीसी रिंहद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया नूतन वर्ष-2026

Next Post

सोनभद्र. 15 साइबर ठगी पीड़ितों को ₹21.75 लाख पुलिस ने कराया वापस

Next Post

सोनभद्र. 15 साइबर ठगी पीड़ितों को ₹21.75 लाख पुलिस ने कराया वापस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Asian Snooker Championship: एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप फाइनल में पंकज आडवाणी को डेंग हाओहुई से हार.
  • सोनभद्र. फॉर्म सात का दुरुपयोग रोकने संबंधित डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • सोनभद्र. महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी
  • ओबरा. भगवान शिव और सती का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
  • बीजपुर. बाईक सवार दो युवक गिरकर घायल, रक्त रंजित घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.