Last Updated:
मेरठ के सुधीर युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके हैं. उन्होंने 40 की उम्र में खेलना शुरू किया. 42 की उम्र में मात्र 2 साल में ही वह चार मैडल हासिल कर चुके हैं. उनका सपना है कि वह एशिया और ओलंपिक में भारत को गोल्ड दिला सके.
मेरठः मेरठ केंद्रीय विभाग जीएसटी में कार्यरत असिस्टेंट अधिकारी व पैरा खिलाड़ी सुधीर जिन्होंने 40 साल की उम्र में 2 साल पहले खेलना शुरू किया. अब तक स्टेट लेवल पर चार मेडल जीत चुके हैं. उनका ये प्रदर्शन लोगों के लिए मोटीवेशन का काम कर रहा है. यह जिज्ञासा उनके अंदर बच्चों के खेल को देखते हुए आई.
मिल चुका है गोल्ड मेडल
इसमें विभाग के अधिकारियों के द्वारा उनकी काफी मदद की जाती है. सभी काम को कंप्लीट करने के बाद वह निर्धारित समय अवधि से शाम को 1 घंटे पहले ड्यूटी से आकर खेल में प्रैक्टिस करते हैं. जब वह नौकरी ज्वाइन की थी. तो उनकी खेल में बहुत ज्यादा रुचि थी. लेकिन इसमें गेम्स नहीं थे. ऐसे में शादी हो गई और उनके दो बच्चे भी हैं. उन्हीं बच्चों को प्रेक्टिस कराने के लिए वह स्टेडियम लेकर आते थे. जहां से उन्होंने अपने खेल के जुनून को आगे बढ़ाया.
इस खिलाड़ी से हैं प्रभावित
उन्होंने बताया कि वह कुश्ती पहलवान चंदगीराम से काफी प्रभावित है. उन्होंने भी 40 की उम्र में गेम की शुरुआत की थी. 1970 में एशियन गेम्स में गोल्ड जीता था. इसके साथ भी कई अन्य खिताब भी उन्होंने जीते थे. ऐसे में उनका भी सपना है कि वह एशियाई ओलंपिक गेम में भारत की पैरा खेल में प्रतिनिधित्व करते हुए गोल्ड मेडल लाकर भारत का गर्व के साथ रोशन कर सके. उन्होंने बताया कि वह अब तक चार मेडल हासिल कर चुके हैं. जिसमें तीन गोल्ड व एक सिल्वर मेडल शामिल है. सुधीर पोलियो से ग्रस्त हैं. लेकिन उसके बावजूद भी उनका जो जज्बा है. वह युवाओं को भी प्रेरित करता है.
About the Author

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें
