बीजपुर/सोनभद्र. @रामबली मिश्रा……

रबिवार को जरहा अजीरेश्वर धाम के प्रांगण में मातृ पितृ पूजन एवं विज्ञान प्रदर्शनी समारोह का भव्य आयोजन शिवम संकल्प विद्यालय बखरिहवा के द्वारा किया गया।इस अवसर पर बच्चों द्वारा सामूहिक नृत्य,गीत,भाषण,आदि कार्यक्रमों की प्रस्तुति से छात्रों ने समा बाध दी।
आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजीरेश्वर धाम परमार्थ जन सेवा ट्रस्ट न्यास कर्ता अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बघेल ने मातृ पितृ समारोह एवं विज्ञान प्रदर्शनी का सह अतिथियों के साथ फीता काट कर दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंचासिन होने के पश्चात विद्यालय के प्रबंधक राम प्रकाश पाण्डेय एवं शिक्षकों ने मुख्य अतिथि एवं सह अतिथियों को बैज लगाकर बुके भेंटकर सम्मानित किया गया।

इसके पश्चात विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया एक से बढ़ कर एक लगाए गए छात्रों के विज्ञान प्रदर्शनी का सराहना अतिथियों ने किया।उसके पश्चात सम्मान में सर्व प्रथम सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुरूआत गणेश बंदना स्वागत गीत नृत्य एकल नाटक,भाषण , कबीता की प्रस्तुति से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया।

प्रबंधक राम प्रकाश पाण्डेय ने विद्यालय की प्रगति प्रस्तुत कर सभी आगत अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया।
कार्यक्रम को गति देते हुए मातृ पितृ पूजन समारोह के लिए मंचासिन आचार्य गणों का माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया गया गया।मंच से आचार्यों द्वारा सैकडो की संख्या में बिराजमान मातृ पितृ का पूजा अर्चना बौद्धिक मंत्रोच्चार कर बच्चों द्वारा विधिवत एक साथ कराया गया।
बच्चों ने अपने अपने माता पिता का पांव प्रक्षालन ,टिका,माल्यार्पण व आरती उतारी।माता पिता ने सामूहिक रूप से पूजा के पश्चात आशीर्वाद अपने अपने बच्चों को दिया।सामूहिक रूप से पूजा में सम्मिलित माता पिता को पुष्प अर्पित कर अतिथियों ने स्वागत अभिनंदन किया।ऐतिहासिक इस अनोखे कार्यक्रम की प्रशंसा सभी ने एक स्वर से विद्यालय प्रबंधन का किया।
कहा यह परंपरा ,संस्कृत मातृ देवों भव पितृ देवो भव का बच्चों सहित समाज में मिशाल कायम होगा और इसका अनुकरण कर लोग माता पिता के प्रति आगे भी करेंगे।कार्य क्रम का सफल संचालन दीपक यादव एवं संतोष जायसवाल ने किया।
प्रबंधक राम प्रकाश पाण्डेय ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।इस मौके पर जे एन चौरसिया ,अवधेश बहादुर सिंह,आर के सिंह,ब्रह्मजीत सिंह,त्रिभुवन नारायण सिंह,गणेश शर्मा, शैलेंद्र सिंह,दीपक सिंह सहित भारी संख्या अभिभावक मौजूद रहे।