घोरावल/सोनभद्र. @विजय अग्रहरी……
__जिलाधिकारी के आदेश पर चार सदस्यीय कमेटी (एडीएम, एसडीएम, सीओ, ईओ) कर रही जांच

घोरावल नगर के पुराना थाना भवन पर अवैध कब्जे के प्रकरण में अपर जिला अधिकारी रमेश कुमार यादव ने घोरावल पुराना थाना भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके को यथा स्थिति बनाए रखने निर्देश दिया और जांच में दोनों पक्षों को आवश्यक सहयोग की हिदायत दी।
शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी जांच अधिकारी के रूप में घोरावल तहसील में पत्रावलियों का निरीक्षण किया तथा मौके पर पहुंचकर पुराने थाना भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित नागरिकों और शिकायतकर्ता लोगों का पक्ष सुना तथा घटनास्थल पर किसी भी तरह का निर्माण को तत्काल प्रभाव से रोकने का निर्देश दिया।

दोनों ही पक्षों को अपनी अपनी पत्रावलीयो को अपडेट कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। ज्ञात हो कि 170 वर्ष पुराने थाना भवन को बिना किसी पूर्व सूचना के जेसीबी लगाकर ध्वस्त किए जाने तथा जबरन कब्जा किए जाने का मामला जिलाधिकारी बी सिंह को स्थानीय पत्रकारों, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष एवं व्यापार मंडल द्वारा शिकायत किया गया था। इस संबंध में जिलाधिकारी द्वारा अपर जिला अधिकारी न्यायिक की अगुवाई में चार सदस्यी जांच कमेटी का गठन किया गया है।
इसी क्रम में शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक निर्देश दिए गए। उप जिलाधिकारी घोरावल आशीष त्रिपाठी घोरावल ,कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद यादव, क्राइम इंस्पेक्टर शमशेर सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी त्रिभुवन राय एवं नगर पंचायत घोरावल के लिपिक एवं अन्य नागरिक उपस्थित रहे।