@जेo केo/सोनभद्र…..
— पट्टा धारको में मिलने दिखी उत्सुकता, बेसब्री से कर रहे थे इंतजार, मिलकर बताई खनन क्षेत्र की समस्या

Sonbhadra । खदान त्रासदी के लगभग एक महीने के बाद खनन निदेशक माला श्रीवास्तव सोनभद्र पहुंची, जहां आगवानी के लिए डीएम समेत आला अधिकारी सर्किट हाउस पर मौजूद थे थोड़ी देर आराम करने के बाद खनन निदेशक माला श्रीवास्तव खनन क्षेत्र के हालात जानने के लिए निकल पड़ी और बिल्ली मारकुंडी क्षेत्र में पहुंची।
बिल्ली खनन क्षेत्र के रास पहाड़ी में पत्रकारों से मुखातिब खनन निदेशक ने कहा कि आज मैं क्षेत्र में आई हूं और भी अन्य क्षेत्र को देख रही हूं, थोड़ा देखा है कल और भी देखूंगी, इस क्षेत्र के विकास के लिए और विकास को आगे बढ़ाने के लिए क्या रणनीति आगे के लिए होगी इस पर भी बात होगी है, क्योंकि यह क्षेत्र संपदा संपन्न क्षेत्र है इसलिए इसी के साथ यहां का विकास भी जुड़ा है इसी सब बातों पर आगे की रणनीति के लिए बात करने के लिए आई हूं।
आगे कहा कि जो समस्याएं आती हैं उसको भी विचार विमर्श कर आगे बढ़ाया जा सके, साथ ही जो पट्टे धारक है उनके साथ आज और कल में क्षेत्र का मुआयना करने के बाद बात कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी, सेफ्टी कारणों से खनन बंद कर दी गई है इसको लेकर नई गाइडलाइन के बारे में बताया कि सेफ्टी पैरामाउंट है इसको लेकर किसी तरह की कोई डाउट नहीं है, जो भी कार्य किया जाए वह जिम्मेदारी पूर्वक किया जाए, सभी पट्टा धारकों को मेरे द्वारा और डीएम साहब के द्वारा हिदायद दी गई है कि सेफ्टी के जो मानक है इसका कड़ाई से पालन किया जाए।
भारत सरकार डायरेक्टरी जनरल माइंस सेफ्टी की जो अपेक्षाएं हैं निर्देश है उसका भी पालन हो उसको ध्यान में रखते हुए यहां के जो रिसोर्स है यहां के विकास यहां के लिए रोजगार है, इन सब चीजों पर ध्यान केंद्रित कर आगे बढ़ना होगा । इसी रूपरेखा के साथ जो हम लोगों की कार्य योजना है जो लक्ष्य है यहां पर बहुत सारा आपूर्ति खनिज का होता है राजस्व भी प्राप्त होता है, एक अच्छी दिशा के साथ जिम्मेदारी के साथ हम आगे बढ़ेंगे और अभी खनन की टीम भी नई है नए ऊर्जा के साथ नए तरीके से काम करने के लिए कहा गया है, कल भी हम लोग और बात करेंगे और जो अच्छी चीज होगी उन पर आगे बढ़ेंगे ।
इस दौरान खनन निदेशक के निरीक्षण में डीएम बद्रीनाथ सिंह, एडीएम फाइनेंस वागीश शुक्ला, खनन के अधिकारी और अन्य अधिकारी टीम में शामिल थे।
