• Home
  • Privacy Policy
Tuesday, June 23, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. कायस्थ समाज ने की कलम-दवात की पूजा, धूमधाम से सम्पन्न हुआ चित्रगुप्त जयंती कार्यक्रम

JK Gupta by JK Gupta
October 23, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
18
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रेणुकूट/सोनभद्र. @अमिताभ मिश्रा….

पिपरी में स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर के प्रांगण में बृहस्पतिवार को कायस्थ समाज द्वारा भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज की पूजा-अर्चना बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ की गई। प्रातः से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा, हवन, महाआरती तथा कलम-दवात की पूजा कर समाज के लोगों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर प्रांगण की साफ-सफाई, सजावट और भजन-कीर्तन के साथ हुई। इसके पश्चात पंडितों के नेतृत्व में समाज के वरिष्ठजनों और युवाओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना, पठन-पाठन का प्रतीक मानी जाने वाली कलम, दवात, पुस्तक और कॉपी की पूजा की। इस दौरान शिक्षा, ज्ञान, लेखन और सत्यनिष्ठा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

जिले के विभिन्न स्थानों पर भी कायस्थ समाज द्वारा भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमाएं स्थापित कर हर्षोल्लास के साथ पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने भगवान चित्रगुप्त से परिवार की सुख-समृद्धि, ज्ञान-वृद्धि और मनोवांछित फल की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने भगवान चित्रगुप्त के जन्म, कार्य और कायस्थ वंश की उत्पत्ति पर प्रकाश डाला। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार सृष्टि की रचना के पश्चात ब्रह्माजी को जीवों के कर्मों का लेखा-जोखा रखने की चिंता हुई। इसके समाधान हेतु उन्होंने 12 हज़ार वर्ष तपस्या की, जिसके फलस्वरूप उनकी काया से एक तेजस्वी बालक का जन्म हुआ।

ब्रह्माजी ने उनका नाम ‘कायस्थ’ रखा और समस्त प्राणियों के कर्मों का लेखन-पठन का दायित्व उन्हें सौंपा। आगे चलकर उनका विवाह इरावती और शोभावती से हुआ, जिनसे उत्पन्न संतानें आज भी कायस्थ समाज की विभिन्न उपजातियों — श्रीवास्तव, निगम, कर्ण, कुलश्रेष्ठ, माथुर, सक्सेना, गौड़, अस्थाना, वाल्मीकि आदि के रूप में जानी जाती हैं।

कार्यक्रम में चित्रांश सेवा समिति के अध्यक्ष मुकुल श्रीवास्तव, सुरेश चन्द्र श्रीवास्तव, मणिशंकर सिन्हा, आशीष श्रीवास्तव, धीरज श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव, पंकज कुमार श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, पंकज सिन्हा, हेमन्त श्रीवास्तव, आयुष श्रीवास्तव, शुभम श्रीवास्तव, डॉ. राजीव रंजन सहित कायस्थ समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

संगठन के पदाधिकारियों ने इस आयोजन को समाजिक एकता, सांस्कृतिक धरोहर व वैदिक परंपराओं को संजोने वाली परंपरा बताया।

Previous Post

रेणुकूट. ओबरा व दुद्धी स्नातक शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर संयुक्त बैठक सम्पन्न

Next Post

Cognivera International Polo Cup Trophy Launch India Argentina Faceoff

Next Post
Cognivera International Polo Cup Trophy Launch India Argentina Faceoff

Cognivera International Polo Cup Trophy Launch India Argentina Faceoff

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • विंढमगंज. पिता की हत्या करने वाला कलयुगी पुत्र गिरफ्तार
  • सोनभद्र. एनसीएल खड़िया खदान में बैटरी चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
  • क्रिकेटर आकाशदीप के दुल्हन की तस्वीर आई सामने, अक्षिता राज से कल होगी शादी
  • दुद्धी. बाइक हादसे में छात्र की मौत, साथी घायल, परिजनों में कोहराम
  • मुख्यालय. फैमिली आईडी बनने से राशन कार्ड की पात्रता प्रभावित नहीं होगी : जिला पूर्ति अधिकारी

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • विंढमगंज. पिता की हत्या करने वाला कलयुगी पुत्र गिरफ्तार
  • सोनभद्र. एनसीएल खड़िया खदान में बैटरी चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.