• Home
  • Privacy Policy
Monday, August 10, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

16 की उम्र में शटलर तन्वी का बड़ा धमाल, गोल्ड मेडल से सिर्फ एक जीत दूर, दिग्गजों की लिस्ट में बनाई जगह

Admin by Admin
October 18, 2025
in खेल
0
16 की उम्र में शटलर तन्वी का बड़ा धमाल, गोल्ड मेडल से सिर्फ एक जीत दूर, दिग्गजों की लिस्ट में बनाई जगह
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:October 18, 2025, 19:09 IST

Tanvi Sharma final: तन्वी शर्मा बीडब्ल्यूएफ विश्व जूनियर चैंपियनशिप के फाइनल पहुंच गई हैं. वह खिताबी मुकाबले में पहुंचने वाली भारतीय की तीसरी महिला शटलर बन गईं. गोल्ड मेडल से वह सिर्फ एक जीत दूर हैं.

16 की उम्र में शटलर तन्वी का बड़ा धमाल, गोल्ड मेडल से सिर्फ एक जीत दूर तन्वी शर्मा गोल्ड मेडल जीतने के करीब.

नई दिल्ली. तन्वी शर्मा भारतीय बैडमिंटन की उभरती हुई स्टार खिलाड़ी हैं. सोलह साल की उम्र में तन्वी इंटरनेशनल स्टेज पर शानदार प्रदर्शन कर रही हैं. देश की शीर्ष वरीयता प्राप्त तन्वी ने चीन की लियू सी या के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करते हुए शनिवार को बीडब्ल्यूएफ विश्व जूनियर चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की की. तन्वी ने अपनी प्रतिद्वंद्वी पर 15-11, 15-9 से जीत दर्ज की. वह इस तरह इस टूर्नामेंट के फाइनल में क्वालीफाई करने वाली पूर्व विश्व नंबर एक साइना नेहवाल और अपर्णा पोपट के बाद केवल तीसरी भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई.

फाइनल में तन्वी का मुकाबला अब थाईलैंड की दूसरी वरीयता प्राप्त अन्यापत पिचिटप्रीचसाक से होगा. पिचिटप्रीचसाक ने दूसरे सेमीफाइनल में हमवतन यातावीमिन केतक्लियेंग को एक गेम से पिछड़ने के बाद 10-15, 15-11, 15-5 से हराकर वापसी की. तन्वी ने 17 साल में पहली बार विश्व जूनियर चैंपियनशिप में भारत के लिए पदक सुनिश्चित किया था. सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने ली के खिलाफ शुरुआत से ही अपने शानदार खेल का लोहा मनवाया.

उन्होंने कोर्ट के अगले हिस्से शानदार इस्तेमाल करते हुए चीन की खिलाड़ी पर दबाव बना दिया. भारतीय खिलाड़ी ने शुरुआती गेम में 7-3 की बढ़त बना ली और हालांकि लियू एक समय पर अंतर को 8-7 तक कम करने में कामयाब रहीं, लेकिन तन्वी पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ा. तन्वी ने पहला गेम केवल 13 मिनट में समाप्त कर दिया.

उन्होंने दूसरे सेट में तेजी से 12-4 की बढ़त ली लेकिन चीन की खिलाड़ी ने लगातार अंक जुटाते हुए वापसी की कोशिश की. तन्वी ने हालांकि उनकी कोशिश को नाकाम करते हुए प्रभावशाली जीत दर्ज की. तन्वी ने मैच के बाद कहा, ‘मैं आज बहुत सहज महसूस कर रही थी और जिस तरह से मैं खेल रही थी उससे बहुत खुश हूं. मैंने दूसरे गेम में 12-4 के स्कोर पर कुछ गलतियां की लेकिन कोच की सलाह से वापसी करने में सफल रही.’ इससे पहले पुरुषों के एकल में इंडोनेशिया के मोहम्मद जाकी उबैदुल्लाह ने चीन के ली ची हैंग को 14-16, 16-14, 15-12 से हराया.

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

October 18, 2025, 19:09 IST

homesports

16 की उम्र में शटलर तन्वी का बड़ा धमाल, गोल्ड मेडल से सिर्फ एक जीत दूर



Source link

Previous Post

करमा. क्षेत्र के बाजारो में धनतेरस की रौनक, सोना, चांदी और मिठाई की दुकानों पर लगी ग्राहकों की भीड़

Next Post

India lost final against Australia:भारत का चौथी बार चैंपियन बनने का सपना टूटा, ऑस्ट्रेलिया ने तीसरी बार जीता खिताब, आखिरी के 2 मिनट में भारत ने गंवाई ट्रॉफी

Next Post
India lost final against Australia:भारत का चौथी बार चैंपियन बनने का सपना टूटा, ऑस्ट्रेलिया ने तीसरी बार जीता खिताब, आखिरी के 2 मिनट में भारत ने गंवाई ट्रॉफी

India lost final against Australia:भारत का चौथी बार चैंपियन बनने का सपना टूटा, ऑस्ट्रेलिया ने तीसरी बार जीता खिताब, आखिरी के 2 मिनट में भारत ने गंवाई ट्रॉफी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप में 1974 से 2022 तक भारत का संघर्ष से भरा सफर, Sports Hindi News
  • भारत के गलत नक्शे के खिलाफ आवाज उठाने वाली लवलीना से बोले PM मोदी, ‘लंबे समय तक याद रखेंगे’, Sports Hindi News
  • बीजपुर. थाना प्रभारी ने भिक्षाटन कर रहे लोगों में वितरित किया महाप्रसाद
  • बीजपुर. श्रावण मास के दूसरे सोमवार को हर हर महादेव उदघोष से गूंजा इलाका
  • म्योरपुर. 15 लाख की घोषणा पर सांसद का आभार, जय मंगल उरेती बोले—देव स्थल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

Breaking News

विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप में 1974 से 2022 तक भारत का संघर्ष से भरा सफर, Sports Hindi News

विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप में 1974 से 2022 तक भारत का संघर्ष से भरा सफर, Sports Hindi News
by Admin
August 10, 2026
0

महिला हॉकी वर्ल्ड कप आज तक सिर्फ चार टीमों ने जीता है जिनमें नीदरलैंड 9 बार चैम्पियन रही जबकि अर्जेंटीना,...

Read moreDetails

भारत के गलत नक्शे के खिलाफ आवाज उठाने वाली लवलीना से बोले PM मोदी, ‘लंबे समय तक याद रखेंगे’, Sports Hindi News

भारत के गलत नक्शे के खिलाफ आवाज उठाने वाली लवलीना से बोले PM मोदी, ‘लंबे समय तक याद रखेंगे’, Sports Hindi News
by Admin
August 10, 2026
0

मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के साथ मुलाकात के दौरान ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio