• Home
  • Privacy Policy
Thursday, August 6, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. विंढमगंज में आईटीआई छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, ब्लेड से रेता अपना गला, मौत

JK Gupta by JK Gupta
October 16, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जे0के0/सोनभद्र……

__घर पर नहीं था परिवार का कोई सदस्य

SONBHADRA । विंढमगंज थाना क्षेत्र के धोरपा गांव में गुरुवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब 22 वर्षीय युवक ने पहले विषाक्त पदार्थ खा लिया और फिर ब्लेड से अपना गला काटकर आत्मघाती कदम उठा लिया। परिजन जब घर पहुंचे तो नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। युवक खून से लथपथ पड़ा था। उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान रमाकांत (22) पुत्र जयकुमार निवासी धोरपा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रमाकांत आईटीआई का छात्र था और कुछ समय पहले तक हिंडाल्को में टेंपरेरी गार्ड के रूप में काम करता था। बीते कुछ दिनों से वह घर पर ही रह रहा था।

पिता जयकुमार, जो राजगीर मिस्त्री का काम करते हैं, ने बताया कि रोज की तरह गुरुवार सुबह वह काम पर निकल गए थे,जबकि रमाकांत की मां खेतों में गई हुई थीं। जाते वक्त रमाकांत ने कहा, “पापा, मेरी तबीयत खराब लग रही है, मैं घर पर ही रहूंगा।” पिता ने कहा कि “ठीक है, कमरे में जाकर आराम करो।”

करीब दोपहर साढ़े बारह बजे जयकुमार को उनके दामाद का फोन आया कि रमाकांत ने जहर खा लिया है। यह सुनते ही वे घबराकर घर की ओर दौड़े। जब पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो झटका देकर उन्होंने दरवाजा खोला गया। अंदर का नजारा देखकर वे सन्न रह गए।

रमाकांत खून से लथपथ पड़ा था, उसके पास ही ब्लेड पड़ी थी और उसके गले में गहरा कट था। उल्टियां हो रही थीं। किसी तरह पास जाकर पिता ने पूछा तो उसने धीमी आवाज में कहा कि उसने सल्फास खा लिया है। लेकिन उसने यह नहीं बताया कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया।
परिजनों ने तुरंत रमाकांत को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहां डॉक्टर शाह आलम अंसारी ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन जैसे ही उसे एंबुलेंस में बैठाया गया, उसने दम तोड़ दिया। मौत की खबर सुनते ही मां बेहोश होकर गिर पड़ीं।
परिवार में रमाकांत दो भाइयों और दो बहनों में दूसरे नंबर पर था। उसके इस कदम से पूरा परिवार सदमे में है। आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि रमाकांत स्वभाव से शांत था और किसी से दुश्मनी नहीं थी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आखिर उसने इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया।

घटना की जानकारी चिकित्सकों द्वारा मेमो के माध्यम से पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया है।
विंढमगंज कोतवाल ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

Previous Post

वेटलिफ्टर सहित 3 नाबालिग डोपिंग में पकड़े गए, 4 साल की जगह तीन साल का क्यों लगा बैन, ये है वजह

Next Post

Alyssa Healy : एलिसा हीली ने बना डाला वर्ल्ड कप में लगातार सेंचुरी जमाने का रिकॉर्ड

Next Post
Alyssa Healy : एलिसा हीली ने बना डाला वर्ल्ड कप में लगातार सेंचुरी जमाने का रिकॉर्ड

Alyssa Healy : एलिसा हीली ने बना डाला वर्ल्ड कप में लगातार सेंचुरी जमाने का रिकॉर्ड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • ये गोल्ड मेडल हमारा है, हमें इसे जीतना है… मैट के बाहर से कोच की ललकार, अस्मिता डे ने बताई इतिहास रचने की इनसाइड स्टोरी
  • हॉकी विश्व कप में भारत के मैच को ड्रॉ कराकर खुश होना चाहती है पाकिस्तान टीम, चयनकर्ता ने बताया प्लान, Hockey Hindi News
  • म्योरपुर. ALERT! लैरा पिकनिक स्पॉट बना ‘खतरे का ज़ोन’- वन विभाग की सख्त चेतावनी, जान जोखिम में डालने की न करें भूल
  • रेणुकूट. मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर सड़क हादसा: डीजल टैंकर और कोयला लदे ट्रक की टक्कर में चालक की मौत, लंबा जाम
  • म्योरपुर. विद्यालय की सफाई ने बचा ली मासूमों की जान! अचानक सांप निकलने से मचा हड़कंप

Breaking News

ये गोल्ड मेडल हमारा है, हमें इसे जीतना है… मैट के बाहर से कोच की ललकार, अस्मिता डे ने बताई इतिहास रचने की इनसाइड स्टोरी

ये गोल्ड मेडल हमारा है, हमें इसे जीतना है… मैट के बाहर से कोच की ललकार, अस्मिता डे ने बताई इतिहास रचने की इनसाइड स्टोरी
by Admin
August 6, 2026
0

Last Updated:August 06, 2026, 23:05 ISTAsmita Dey Exclusive: कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में जूडो में भारत को पहला गोल्ड मेडल...

Read moreDetails

हॉकी विश्व कप में भारत के मैच को ड्रॉ कराकर खुश होना चाहती है पाकिस्तान टीम, चयनकर्ता ने बताया प्लान, Hockey Hindi News

हॉकी विश्व कप में भारत के मैच को ड्रॉ कराकर खुश होना चाहती है पाकिस्तान टीम, चयनकर्ता ने बताया प्लान, Hockey Hindi News
by Admin
August 6, 2026
0

पाकिस्तान हॉकी टीम के मुख्य चयनकर्ता समीउल्लाह खान ने गुरुवार को कहा कि उनकी टीम 19 अगस्त को होने वाले...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio