• Home
  • Privacy Policy
Wednesday, August 5, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. गस्त पर निकले डायल 112 ने सड़क पर गिरे युवक को देख पहुंचाया अस्पताल, चिकित्सक ने बताया मृत

JK Gupta by JK Gupta
October 13, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
212
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रेणुकूट/सोनभद्र. (अमिताभ मिश्रा)….


__टूटी उम्मीदों और प्रशासन की लापरवाही की दर्दनाक कहानी

__अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवारी युवक की हुई मौत

पिपरी थाना क्षेत्र के मुर्धवा-हाथीनाला मार्ग ने एक और जान ले ली, शनिवार की रात हथवानी के पास हुए सड़क हादसे में अभिषेक कुमार पुत्र स्व. छोटे लाल, निवासी तुर्रा, वार्ड नंबर 5, पिपरी की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, अभिषेक शाम करीब 6 बजे अपने मित्र के यहाँ रानीताली गया था। रात में लौटते समय किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।

गश्त पर निकली 112 पुलिस टीम ने जब युवक को देखा, तो तुरंत एम्बुलेंस बुलाकर हिंडाल्को अस्पताल भेजा, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अभिषेक के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुँचे और शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है।

लेकिन इस हादसे के साथ एक कड़वा सच फिर सामने आ गया- वह सड़क, जिसकी चौड़ीकरण की मांग सालों से होती आ रही है, आज भी वैसी की वैसी है। सिंगल लेन सड़क, जिस पर भारी वाहनों की लगातार आवाजाही होती है, लोगों की जान लेती जा रही है। प्रशासनिक फाइलों में यह सड़क “विकास की प्रतीक” कही जाती है, लेकिन जमीनी हकीकत में यह “मौत का रास्ता” बन चुकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि “इस रोड पर कितने ही परिवार अपने कुलदीपक खो चुके हैं, पर प्रशासन की नींद अब तक नहीं टूटी।” आए दिन हादसे होते हैं, लेकिन जिम्मेदारों की संवेदनाएं सड़क की धूल में कहीं खो गई हैं।

अभिषेक अपने घर का सबसे बड़ा बेटा था। पिता की मृत्यु पहले ही हो चुकी थी। पीछे एक छोटा भाई, दो छोटी बहनें और वृद्ध मां हैं — जिनका अभिषेक ही एकमात्र सहारा था। उसकी मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से एक बार फिर हांथीनाला से अनपरा मार्ग को फोर लेन में तब्दील करने और इस “किलर रोड” पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग की है, ताकि अब और कोई मां अपने बेटे का इंतजार न करे।

Previous Post

सलखन. पुरानी रंजिश को लेकर किराए पर रह रही पति के न रहने पर चार लोगों ने महिला की पिटाई

Next Post

Joshna Chinappa Japan Open 2205: जोशना चिनप्पा ने जापान ओपन जीतकर 11वां पीएसए टूर खिताब अपने नाम किया

Next Post
Joshna Chinappa Japan Open 2205: जोशना चिनप्पा ने जापान ओपन जीतकर 11वां पीएसए टूर खिताब अपने नाम किया

Joshna Chinappa Japan Open 2205: जोशना चिनप्पा ने जापान ओपन जीतकर 11वां पीएसए टूर खिताब अपने नाम किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • म्योरपुर. ‘शराब छोड़ो, शिक्षा से जुड़ो’… आदिवासी समाज को जय मंगल उरेती का बड़ा संदेश
  • मुख्यालय. जनपद के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, निजी कम्पनीयों मे नौकरी का अवसर
  • सोनभद्र. कांवरियों के रास्ते को दुरुस्त करने में जुटे कई विभाग
  • बातें नहीं, ऐक्शन… रांची में भड़के छात्र, 5 और अनशन पर बैठे, क्या बोले CM सोरेन?, Jharkhand Hindi News
  • बोल नहीं सकते, सुन नहीं सकते… लेकिन निशाना ऐसा कि जीत लिया गोल्ड मेडल, सुरेंद्र सिंह देवड़ा ने बढ़ाया राजस्थान का मान

Breaking News

म्योरपुर. ‘शराब छोड़ो, शिक्षा से जुड़ो’… आदिवासी समाज को जय मंगल उरेती का बड़ा संदेश

by JK Gupta
August 5, 2026
0

संवाददाता@संदीप अग्रहरी...... -- 9 अगस्त को गूंजेगा बदलाव का बिगुल, शिक्षा-नशामुक्ति और संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प विश्व आदिवासी दिवस...

Read moreDetails

मुख्यालय. जनपद के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, निजी कम्पनीयों मे नौकरी का अवसर

by JK Gupta
August 5, 2026
0

संवाददाता@विशाल टंडन..... जिला सेवायोजन कार्यालय, सोनभद्र द्वारा जनपद के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio